क्या है भारत का'ऑपरेशन अजय'? भारत द्वारा चलाए गए प्रमुख रेस्क्यू ऑपरेशन्स की सूची

List of Evacuation Operations of India UPSC: भारत अपने नागरिकों को लेकर हमेशा से ही सुरक्षात्मक दृष्टिकोण रखता है। भारतीय नागरिक विश्व के जिस भी कोने में हों भारत सरकार के लिए उनकी सुरक्षा सदैव सर्वोपरि रही है। इसी भाव के साथ इजराइल में फंसे अपने नागरिकों को सकुशल निकालने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया है।

क्या है भारत का'ऑपरेशन अजय'? भारत द्वारा चलाए गए प्रमुख रेस्क्यू ऑपरेशन्स की सूची

आपको बता दें कि भारत ने इजराइल से लौटने के इच्छुक अपने नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए ऑपरेशन अजय को बुधवार देर शाम लॉन्च किया है। इस संबंध में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा, देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थायें की जा रही हैं। उन्होंने कहा, सरकार विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस साल का ये दूसरा रेस्क्यू ऑपरेशन

मालूम हो, इस वर्ष अप्रैल-मई में भारतीय आर्म्ड फोर्सेस द्वारा सुडान से अपने नागरिकों को सुरक्षित देश वापसी के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया गया। संघर्षग्रस्त सूडान से हजारों भारतीय नागरिकों को वापस लाने वाले 'ऑपरेशन कावेरी' के बाद यह इस साल का दूसरा रेस्क्यू ऑपरेशन है। बता दें कि बीते 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजराइल पर हवाई हमले के जवाबी कार्रवाई में अब इजराइल ने भी गजा पर हमला शुरू कर दिया है। गजा इजराइल युद्धक्षेत्र में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन अजय चलाया जा रहा है। (Evacuation Operations By India in hindi)

क्या है हालात?

खबरों की मानें तो इजराइल में भारतीय दूतावास ने कहा है कि उसने पंजीकृत भारतीय नागरिकों को विशेष उड़ान के बारे में ईमेल किया है। दूतावास ने यह भी बताया कि अन्य पंजीकृत लोगों को बाद की उड़ानों के लिए संदेश भेजे जाएंगे। विदेश मंत्रालय में इजराइल और फिलिस्तीन में चल रहे घटनाक्रम के मद्देनजर स्थिति पर नजर रखने और जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

भारतीय दूतावास में 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय दूतावास 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन के जरिये इजराइल में भारतीय नागरिकों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है। इस बीच, इजराइल में रहने वाले भारतीयों को दूतावास ने लोगों से शांत और सतर्क रहने और सुरक्षा सलाह का पालन करने का आग्रह किया है। इसके अलावा तेल अवीव में भारतीय दूतावास और रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने भी 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है।

उल्लेखनीय है गाजा पट्टी से हमास आतंकियों के हमले के बाद से इजराइल फिलिस्तीन क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आतंकी हमले के बाद प्रतिक्रिया स्वरूप इजराइल भी गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है। इजराइल की सेना ने कहा है कि इजराइल में 155 सैनिकों सहित 1,200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि गाजा में अधिकारियों के अनुसार, 260 बच्चों और 230 महिलाओं सहित 950 लोग मारे जा चुके हैं।

क्या है भारत का'ऑपरेशन अजय'? भारत द्वारा चलाए गए प्रमुख रेस्क्यू ऑपरेशन्स की सूची

भारत, एक ऐसा राष्ट्र है जो मानवतावाद और अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारी की अपनी मजबूत भावना के लिए जाना जाता है। भारत ने संकट के समय में अपने नागरिकों और अन्य लोगों की सुरक्षा और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए, पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न देशों से कई बचाव अभियान (Evacuation Operations of India) चलाये गये हैं। भारत द्वारा चलाये गये इन रेस्क्यू ऑपरेशन्स (Rescue Operations by India) ने न केवल लोगों की जान बचाई है बल्कि विपरीत परिस्थितियों में आशा और सहायता की किरण भी बनकर खड़े हुए हैं। इस लेख में, हम भारत द्वारा संचालित कुछ प्रमुख रेस्क्यू ऑपरेशन्स के बारे बता रहे हैं।

भारत के प्रमुख बचाव अभियान | Evacuation Operations of India

कुवैत एयरलिफ्ट | Kuwait Airlift 1990

वर्ष 1990 में, 700 टैंकों से लैस 1,00,000 इराकी सैनिक हमले के लिए कुवैत की ओर बढ़ें। कुवैत में फंसे लोगों में 1,70,000 से अधिक भारतीय थे। भारत ने निकासी प्रक्रिया शुरू की, जिसमें 1,70,000 से अधिक भारतीयों को हवाई मार्ग से कुवैत से निकाला गया और भारत वापस लाया गया।

ऑपरेशन सुकून | Operation Sukoon 2006

जुलाई 2006 में जैसे ही इज़राइल और लेबनान के बीच सैन्य संघर्ष हुआ, भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन सुकून शुरू कर दिया। भारत ने इस ऑपरेशन के माध्यम से अपने फंसे हुए नागरिकों को बचाया, जिसे अब 'बेरूत सीलिफ्ट' के नाम से जाना जाता है।

ऑपरेशन सेफ होमकमिंग | Operation Safe Homecoming 2011

ऑपरेशन सेफ होमकमिंग के तहत संघर्षग्रस्त लीबिया में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया। इस दौरान भारत ने 15,400 भारतीय नागरिकों को लीबिया से सुरक्षित निकाला। हवाई-समुद्र ऑपरेशन का संचालन भारतीय नौसेना और एयर इंडिया द्वारा किया गया था।

ऑपरेशन मैत्री | Operation Maitri 2015

वर्ष 2015 के नेपाल भूकंप के बाद के भारत सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संयुक्त राहत और बचाव अभियान के तहत ऑपरेशन मैत्री चलाया गया। सेना-वायु सेना के संयुक्त अभियान में वायु सेना और नागरिक विमानों द्वारा 5,000 से अधिक भारतीयों को नेपाल से वापस लाया गया। मानवतावादी व्यवहार के मद्देनजर भारत ने करीब 170 विदेशी नागरिकों को सुरक्षापूर्वक निकाला।

क्या है भारत का'ऑपरेशन अजय'? भारत द्वारा चलाए गए प्रमुख रेस्क्यू ऑपरेशन्स की सूची

ऑपरेशन राहत | Operation Raahat 2015

2015 में यमनी सरकार और हौथी विद्रोहियों के बीच संघर्ष छिड़ गया था। हजारों भारतीय फंसे हुए थे और सऊदी अरब द्वारा घोषित नो-फ़्लाई ज़ोन के कारण यमन तक हवाई मार्ग उपलब्ध नहीं था। भारत ने ऑपरेशन राहत के तहत यमन से करीब 5,600 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ऑपरेशन संकट मोचन | Operation Sankat Mochan 2016

दक्षिण सूडान में गृहयुद्ध के बीच वहां से भारतीय नागरिकों और अन्य विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन संकट मोचन चलाया गया। यह ऑपरेशन भारतीय वायु सेना द्वारा चलाया गया।

ऑपरेशन निस्तार | Operation Nistar 2018

यमन के चक्रवात से प्रभावित सोकोट्रा द्वीप से 38 भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन निस्तार चलाया। भीषण चक्रवाती तूफान के बाद, मेकुनु ने सोकोट्रा द्वीप के आसपास के क्षेत्र में भारतीय नागरिक लगभग दस दिनों तक फंसे रहे।

भारत के प्रमुख बचाव अभियान | Evacuation Operations of India

ऑपरेशन समुद्र सेतु | Operation Samudra Setu 2020

कोविड-19 महामारी के दौरान विदेशों से भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु चलाया गया। इस अभियान को भारतीय नौसेना द्वारा चलाया गया। नौसेना ने करीब 3992 भारतीय नागरिकों को समुद्र के रास्ते सफलतापूर्वक अपने वतन वापस लाया। भारतीय नौसेना के जहाज जलाश्व (लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक), ऐरावत, शार्दुल और मगर (लैंडिंग शिप टैंक) ने इस ऑपरेशन में भाग लिया।

वंदे भारत मिशन | Vande Bharat Mission 2020

कोविड-19 महामारी के बीच केंद्र ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन शुरू किया। ऑपरेशन के कई चरणों में, 30 अप्रैल 2021 तक लगभग 60 लाख भारतीयों को वापस लाया गया।

ऑपरेशन देवी शक्ति | Operation Devi Shakti 2021

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के पतन और राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए अगस्त 2021 में भारतीय वायुसेना द्वारा एक निकासी अभियान शुरू किया गया था, जिसे ऑपरेशन देवी शक्ति नाम दिया गया। ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत कुल 800 से भी अधिक भारतियों को सुरक्षित निकाला गया।

क्या है भारत का'ऑपरेशन अजय'? भारत द्वारा चलाए गए प्रमुख रेस्क्यू ऑपरेशन्स की सूची

ऑपरेशन गंगा | Operation Ganga 2022

यूक्रेन में फंसे हुए सभी भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा लॉन्च किया गया। यह एक निकासी मिशन है। रूस और यूक्रेन के बीच इस समय तनाव अब भी बना हुआ है। ऑपरेशन गंगा के तहत कुल 22000 भारतीय छात्रों समेत नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया।

ऑपरेशन कावेरी | 2023

अफ्रीकी देश सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच लड़ाई के कारण तनावग्रस्त भारत सरकार ने वहां फंसे 3,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन कावेरी लॉन्च किया।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
ndia, is a nation known for its humanitarianism and its strong sense of international responsibility. India has conducted several evacuation operations from various countries over the years, showing its commitment towards the safety and welfare of its citizens and others in times of crisis. These rescue operations conducted by India have not only saved people's lives but have also stood as a ray of hope and help in adverse circumstances. In this article, we are telling about some major rescue operations conducted by India.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X