Ratan Tata Quotes in hindi: यहां पढ़ें और प्रेरित हों रतन टाटा के प्रेरणादायक विचार

Ratan Tata Quotes in hindi: भारतीय उद्योग जगत के प्रतिष्ठित नामों में से रतन टाटा एक हैं। रतन टाटा केवल व्यवसाय जगत के ही नहीं बल्कि हर नौकरी पेशेवर और हर ठात्र के लिए प्रेरणा हैं। बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में रतन टाटा का निधन हो गया। वे 86 साल के थे। रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने लिए लोगों की भारी भीड़ लगी। लोगों ने नम आंखों से उन्हें बिदाई दी।

Ratan Tata Quotes in hindi: यहां पढ़ें और प्रेरित हों रतन टाटा के प्रेरणादायक विचार

रतन टाटा का जन्म वर्ष 1937 में हुआ था। वर्ष 1948 में अपने माता-पिता के तलाक के बाद रतन टाटा का पालन-पोषण उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया था। अपनी सादगी भरी जीवनशैली के लिए मशहूर, वह अपनी अद्भुद व्यावसायिक समझ, धर्मार्थ कार्यों और प्रेरक नेतृत्व के लिए समुदाय में अत्यधिक सम्मानित हैं।

उहोंने टाटा समूह का नेतृत्व करते हुए उसे विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी सोच, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्होंने न सिर्फ एक सफल व्यवसायी के रूप में पहचान हासिल की, बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी बनकर उभऱें। जीवनभर रतन टाटा अपने सरल स्वभाव और मानवीय मूल्यों के लिए जाने जाते रहे। उनका मानना है कि व्यवसाय का असली उद्देश्य सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

रतन टाटा ने अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और अद्वितीय नेतृत्व से कई लोगों को प्रेरित किया है। आइए जानते हैं रतन टाटा के सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक कोट्स। ये रतन टाटा के कोट्स आपके जीवन और करियर को नई दिशा दे सकते हैं।

रतन टाटा के 20 प्रेरणादायक कोट्स

सफलता और असफलता दोनों ही जीवन का हिस्सा हैं, दोनों ही स्थायी नहीं होते।

जिन्हें हार का डर नहीं होता, वे ही बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं।

जोखिम लेने से कभी न डरें, क्योंकि बिना जोखिम के कुछ हासिल नहीं होता।

अपनी मेहनत और इरादों पर विश्वास रखें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

आपको तब तक हार नहीं माननी चाहिए जब तक आप खुद से संतुष्ट न हो जाएं।

लक्ष्य ऊँचा रखें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करें।

हमेशा अपने दिल की सुनें, क्योंकि वही आपको सही दिशा दिखाता है।

एक अच्छा नेता वह होता है जो अपने लोगों की ताकत को समझे और उनका मार्गदर्शन करे।

बड़ा सपना देखने वालों के पास ही बड़ी सफलताएं होती हैं।

विफलता से डरें नहीं, क्योंकि यही आपको भविष्य की सफलता के लिए तैयार करती है।"

जो लोग जिम्मेदारी लेने से नहीं डरते, वे ही आगे बढ़ते हैं।

आपकी प्रतिष्ठा आपके विचारों और कर्मों से बनती है, इसलिए हमेशा सही करें।

रतन टाटा के कोट्स | Quotes of Ratan Tata

धन से अधिक महत्वपूर्ण आपका आत्म-सम्मान है।

कभी भी अपने काम को छोटा या बड़ा मत समझो, मेहनत हर जगह जरूरी है।

अपने लक्ष्य को पाने के लिए कभी हार मत मानो, चाहे रास्ता कितना भी कठिन हो।

जब आप अपने आप पर विश्वास करते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको रोक नहीं सकती।

सफलता की कुंजी है धैर्य और समर्पण।

कोई भी लोहे को नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन उसका अपना जंग नष्ट कर सकता है। इसी तरह, कोई भी व्यक्ति को नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन उसकी अपनी मानसिकता नष्ट कर सकती है।

चुनौतियों का सामना करने में दृढ़ और लचीला बनें, क्योंकि वे सफलता के निर्माण खंड हैं।

शक्ति और धन मेरे दो मुख्य दांव नहीं हैं।

सबसे बड़ा जोखिम कोई जोखिम नहीं लेना है। एक ऐसी दुनिया में जो तेज़ी से बदल रही है, एकमात्र रणनीति जो विफल होने की गारंटी है, वह है जोखिम न लेना।

सबसे अच्छे लीडर वे होते हैं जो अपने आस-पास अपने से ज़्यादा बुद्धिमान सहायकों और सहयोगियों को रखने में सबसे ज़्यादा रुचि रखते हैं।

दूसरों के साथ अपने व्यवहार में दया, सहानुभूति और करुणा की शक्ति को कभी कम न आँकें।

नेतृत्व का मतलब ज़िम्मेदारी लेना है, बहाने बनाना नहीं।

अवसरों के आपके पास आने का इंतज़ार न करें, अपने अवसर खुद बनाएँ।

अगर आप तेज़ चलना चाहते हैं, तो अकेले चलें। लेकिन अगर आप दूर चलना चाहते हैं, तो साथ-साथ चलें।

यदि आप अपने काम से प्रेम करते हैं, तो सफलता आपका पीछा जरूर करेगी।

आपकी सोच ही आपकी असली शक्ति है, इसलिए हमेशा सकारात्मक सोचें।

समय का सही उपयोग करें, क्योंकि समय सबसे कीमती संपत्ति है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Explore the top 20 powerful motivational quotes by business tycoon Ratan Tata in Hindi. Get inspired by the life lessons and wisdom shared by one of India's most respected industrialists. Read Ratan Tata's motivational quotes in Hindi that offer guidance on success, leadership, and perseverance.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+