Independence Day 2023: एक समाचार पत्र ऐसा भी जिसने स्वतंत्र भारत की कोई खबर नहीं छापी, लगाया केवल विज्ञापन

Newspaper Headlines on 15 Aug 1947 in India: भारत 15 अगस्त 2023 को अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश की आजादी के 76 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 200 वर्षों के ब्रिटिश सरकार के शासन के बाद भारत को मिली आजादी पर पूरे विश्व की नज़रें टिकीं थीं। दुनिया के हर कोने से भारत के आजाद होने की गूंज सुनाई देने लगी।

एक समाचार पत्र ऐसा भी जिसने स्वतंत्र भारत की कोई खबर नहीं छापी लगाया केवल विज्ञापन

14 अगस्त 1947 को रातोंरात भारत का इतिहास और भूगोल दोनों बदल गया। देश की स्वतंत्रता के साथ ही देश के दो हिस्से भी हो गये। बंटवारे के दर्द ने लाखों लोगों को घर से बेघर कर दिया, इसी के साथ भारत एवं पाकिस्तान अगल देश बन गये। लाखों की संख्या में लोगों का पलायन हुआ और एक ही रात में यह दुनिया का सबसे बड़ा विस्थापन बन गया।

अलगे दिन यानी आजादी की सुबह नई रोशनी लेकर आया। देश भर में जश्न का माहौल था। प्रमुख समाचार पत्रों में विविध खबरें शामिल थीं, इनमें जवाहर लाल नेहरू का आधी रात का भाषण, संविधान सभा का ऐतिहासिक सत्र और भारत में जश्न-ए-आजादी आदि मुख्य घटनाएं सुर्खियां बन चुकी थी। हालांकि, आजादी के जश्न की भावना विभाजन और उसके मद्देनजर भड़की हिंसा और मौत के कारण खराब हो गई थी।

आजादी की सुबह की कहानी विश्व भर के समाचार पत्रों की हेडलाइन बन गई। देश के कई प्रमुख समाचार पत्रों ने 15 अगस्त 1947 की सुबह अपने पहले पन्ने पर स्वतंत्रता के जश्न की कहानी प्रकाशित की। भारत में स्वतंत्र प्रेस ने एकजुट होकर राष्ट्र के जन्म क जश्न मनाया। देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों ने देश की आजादी को लेकर अलग अलग विचार व्यक्त किये। लेकिन इनमें से एक प्रतिष्ठित दैनिक अंग्रेजी समाचार पत्र ऐसा भी था जिसने स्वतंत्र भारत की कोई खबर नहीं छापी। इस अखबार के प्रथम पृष्ठ पर केवल विज्ञापन छपे। आइये जानते हैं 15 अगस्त की सुबह देश के प्रमुख समाचार पत्रों के प्रथम पृष्ठ पर क्या छपा था।

एक समाचार पत्र ऐसा भी जिसने स्वतंत्र भारत की कोई खबर नहीं छापी लगाया केवल विज्ञापन

1. द टाइम्स ऑफ इंडिया (The Times Of India): Birth of India's Freedom

देश के सबसे प्रतिष्ठित अंग्रेजी समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस की सुबह यानी 15 अगस्त 1947 को अपने प्रथम पृष्ठ पर हेडलाइन लगाया - Birth of India's Freedom अर्थात भारत की आजादी का जन्म। राष्ट्र के नए जीवन का हुआ जन्म। आपको बता दें कि अंग्रेजी समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इंडिया का पहला संस्करण 1838 में ब्रिटिश शासन के दौरान आया था। इसे मूल रूप से द बॉम्बे टाइम्स और जर्नल ऑफ कॉमर्स कहा जाता था।

2. द हिन्दूस्तान टाइम्स (The Hindustan Times): INDIA INDEPENDENT: BRITISH RULE ENDS

15 अगस्त 1947 में अंग्रेजी समाचार पत्रों में प्रतिष्ठित नाम द हिन्दूस्तान टाइम्स ने अपने प्रथम पृष्ठ पर लिखा INDIA INDEPENDENT: BRITISH RULE ENDS अर्थात भारत स्वतंत्र: ब्रिटिश शासन का अंत। द हिन्दूस्तान टाइम्स अखबार के पहले पन्न पर ये हेडलाइन ने देश के नागरिकों का दिल जीत लिया था। इसके मुख्य शीर्षक में ब्रिटिश शासन से मुक्त भारत के उद्भव का जश्न मनाया गया। इसमें कैबिनेट बर्थ की घोषणाएं और कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह की खबरें, राष्ट्रपिता के प्रति श्रद्धा और स्वतंत्र राष्ट्र के लिए आगे क्या होगा, इस पर एक संक्षिप्त संपादकीय भी लिखा गया था।

एक समाचार पत्र ऐसा भी जिसने स्वतंत्र भारत की कोई खबर नहीं छापी लगाया केवल विज्ञापन

3. द इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express): INDIA CELEBRATES FREEDOM

अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होने वाले द इंडियन एक्सप्रेस ने 15 अगस्त 1947 में अपने प्रथम पृष्ठ पर लिखा, 'INDIA CELEBRATES FREEDOM' अर्थात 'भारत आज़ादी का जश्न मना रहा है'। द इंडियन एक्सप्रेस अखबार की शुरुआत 1932 में निडर और साहसी पत्रकार रामनाथ गोयनका द्वारा स्थापित किया गया। द इंडियन एक्सप्रेस ने भारत को निडर और सच्ची पत्रकारिता के लिए प्रोत्साहित किया। 15 अगस्त 1947 को अखबार की अन्य खबरों में, नई कैबिनेट की नियुक्ति, लॉर्ड माउंटबेटन की ब्रिटेन वापसी की घोषणा और पूरे भारत में समारोहों पर रिपोर्ट छपी थी।

एक समाचार पत्र ऐसा भी जिसने स्वतंत्र भारत की कोई खबर नहीं छापी लगाया केवल विज्ञापन

4. द ट्रिब्यून (The Tribune): India Wakes To New Life & Freedom

सामाजिक कार्यकर्ता सरदार दयाल सिंह मजीठिया ने अंग्रेजी समाचार पत्र, द ट्रिब्यून को पहली बार 1881 में लाहौर से प्रकाशित किया था। अंग्रेजी के प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्रों में शुमार द ट्रिब्यून ने 15 अगस्त 1947 की सुबह अपने पहले पन्ने पर शीर्षक लिखा- India Wakes To New Life & Freedom अर्थात भारत का नए जीवन और स्वतंत्रता के लिए उदय। समाचार पत्र में संसद के मध्यरात्रि सत्र में जवाहरलाल नेहरू के प्रतिष्ठित भाषण का भी उल्लेख किया गया साथ ही पाकिस्तान के जन्म और भारतीय संविधान सभा के महत्वपूर्ण सत्र की ऐतिहासिक ख़बरों को भी पहले पन्ने पर जगह दी गई।

एक समाचार पत्र ऐसा भी जिसने स्वतंत्र भारत की कोई खबर नहीं छापी लगाया केवल विज्ञापन

5. आज (AAJ): 15 अगस्त के मंगलमय महापर्व का अभिनंदन

आज भारत में एक हिंदी भाषा का दैनिक ब्रॉडशीट समाचार पत्र है, जो वर्तमान में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के 12 शहरों से प्रकाशित होता है। इस समाचार पत्र का मुख्य संस्करण वाराणसी में प्रकाशित हुआ था। आज अखबार की स्थापना शिव प्रसाद गुप्ता नामक स्वतंत्रता सेनानी ने की थी। 15 अगस्त 1947 की सुबह अखबार ने अपने पहले पन्ने पर शीर्षक लगाई, 15 अगस्त के मंगलमय महापर्व का अभिनंदन। इसके साथ ही पहले पन्ने के अन्य शीर्षकों में पूर्ण स्वतंत्रता का सूर्योदय, भारत आज पराधीनता से मुक्त जैसी खबरें लगाई गई।

6. द स्टेट्समैन (The Statesman): Two Dominions Are Born

15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र ने अपने प्रथम पेज पर शीर्षक लगाया Two Dominions Are Born अर्थात दो प्रभुत्व का उदय। द स्टेट्समैन एक भारतीय अंग्रेजी भाषा का ब्रॉडशीट दैनिक समाचार पत्र है जिसकी स्थापना 1875 में हुई थी और यह कोलकाता, नई दिल्ली, सिलीगुड़ी और भुवनेश्वर में एक साथ प्रकाशित होता था।

एक समाचार पत्र ऐसा भी जिसने स्वतंत्र भारत की कोई खबर नहीं छापी लगाया केवल विज्ञापन

7. द हिन्दू (The Hindu): विज्ञापन

जहां एक ओर भारत का हर दैनिक समाचार पत्र स्वतंत्र भारत के पहले दिन अपने पहले पन्ने के शीर्ष पर खबरों और आकर्षक हेडलाइन्स के साथ आजादी का जश्न मना रहा था वहीं दूसरी ओर देश के एक और प्रतिष्ठित समाचार पत्र द हिन्दू ने अपने पहले पन्ने पर कोई भी सुर्खियों को जगह नहीं दी। 15 अगस्त 1947 की सुबह दैनिन समाचार पत्र द हिन्दू ने आश्चर्यजनक रूप से विज्ञापनों से पृष्ठ एक को सजाया। एक अलग और अनोखा तरीका अपनाते हुए इसमें प्रमुख उद्योगों ने स्वतंत्र भारत के अवसर पर बधाई संदेश प्रकाशित किये गये। द हिन्दू को अखबार जगत में मजबूत संपादकीय स्तंभ लिखने और बेखौफ पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

यहां पढ़ें- Chat GPT Generates Wrong Answers: स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सवालों के क्या जवाब दिये Chat GPT ने?

यहां पढ़ें- Independence Day 2023: कैसे बना किला-ए-मुबारक दिल्ली का लाल किला? लाल किले पर ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा

यहां पढ़ें- Independence Day 2023:क्या आप जानते हैं स्वतंत्रता पूर्व 17वीं से 19वीं सदी तक आदिवासियों के विद्रोह की कहानी?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The free press in India unitedly celebrated the birth of the nation. One of these prestigious daily English newspapers was also such that it did not publish any news of independent India, only placed advertisements. Let us know what was printed on the front page of the leading newspapers of the country on the morning of 15th August. Newspaper Headlines on 15 Aug 1947 in India Front page of leading newspapers, know How it Looks
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+