Republic Day 2024: भारत इस साल कौनसा गणतंत्र दिवस मनाएगा 75वां या 76वां? जानें कौन होंगे मुख्य अतिथि

Republic Day 2024: भारत में हर साल 26 जनवरी को भारतीय संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ऐसे में लोगों के मन में इस बात को लेकर असामंजस्य रहता है कि इस बार भारत कौन-सा गणतंत्र दिवस मनाएगा?

Republic Day 2024: भारत इस साल कौनसा गणतंत्र दिवस मनाएगा 75वां या 76वां? जानें कौन होंगे मुख्य अतिथि

गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन के अवसर पर देश भर में सार्वजनिक अवकाश होता है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ में परेड निकाली जाती है। गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का मुख्य आकर्षण झांकी होती हैं, जिसमें की भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना की परेड और विभिन्न राज्यों की झांकी भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का प्रदर्शन करती हैं।

26 जनवरी के दिन होने वाले इस कार्यक्रम में विदेशों से मुख्य अतिथि बुलाए जाते हैं, जिनकी सूची देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- 1950 से 2023 तक के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथियों की लिस्ट

26 जनवरी 2024 के मुख्य अतिथि कौन होंगे?

इस साल 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस 2024 पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे।

भारत इस साल कौनसा गणतंत्र दिवस मनाएगा 75वां या 76वां?

भारत इस वर्ष अपना 26 जनवरी 2024 को 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। बता दें कि गणतंत्र दिवस की गणना कैलेंडर वर्ष के आधार पर नहीं बल्कि भारतीय संविधान को अपनाने के बाद से वर्षों की संख्या के आधार पर की जाती है। जिस हिसाब से इस साल 2024 में गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

प्रथम गणतंत्र दिवस कब मनाया गया था?

गणतंत्र दिवस की पहली परेड 1950 में इरविन एम्फीथिएटर (अब मेजर ध्यानचंद स्टेडियम) में हुई थी। राजपथ (अब कर्तव्यपथ) पर पहली परेड 1955 में हुई थी जब पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मुहम्मद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें- Republic Day 2024: 26 जनवरी की परेड के लिए गणतंत्र दिवस की झांकी कैसे चुनी जाती है?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Republic Day 2024: Republic Day is celebrated every year in India on 26 January to commemorate the coming into force of the Indian Constitution. In such a situation, there is disagreement in the minds of people about which Republic Day will India celebrate this time? India is going to celebrate its 75th Republic Day this year on 26 January 2024.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+