National Youth Day 2023: राष्ट्रीय युवा दिवस पर शेयर करें ये व्हास्टअप मैसेज

एक महान दार्शनिक, विचारक, शिक्षक, लेखक और हिंदू भिक्षु के नाम से जाने जाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। भारत में आज उनकी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी जाती है। इस दिवस को स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन मनाय जाने की घोषण वर्ष 1984 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इसके एक साल बाद वर्ष 1985 में पहला राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामि विवेकानंद की विचारधारा और राष्ट्र के लिए युवाओं को उनकी जिम्मेदारी समझने वाली शिक्षा की विचारधारा को आगे बढ़ाने और उनकी शिक्षा का प्रचार करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। विवेकनंद का मानना था की एक व्यक्ति को अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ समाजिक और राष्ट्रीय के प्रति जिम्मेदारी को समझना जरूर है और उसके लिए कार्य करना आवश्यक है। वह हिंदू धर्म के प्रचारक थें उन्हों भारत में वेदांत के ज्ञान के साथ विश्व में भी वेदांत के ज्ञान को बढ़ावा दिया है।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वमी विवेकानंद के द्वारा दिए गए योगदान को सम्मानित करने के लिए इस दिवस को हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 1995 से इस दिवस पर एक राष्ट्रीय युवा महोत्सव की शुरुआत की गई और सेमिनारों और कार्यक्रम के माध्यम से इस दिन को मनाया जाता है। आइए इस 38वें राष्ट्रीय युवा दिवस पर आपके साथ शेयर करें कुछ शुभकामना मैसेज।

National Youth Day 2023: राष्ट्रीय युवा दिवस पर शेयर करें ये व्हास्टअप मैसेज

राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 व्हास्टअप विशेस

1.राष्ट्र के युवा जोश और उत्साह से भरे होते हैं और यही देश के भविष्य को परिभाषित करता है। युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. युवा जवान होते हैं जिसकी कोई उम्र नहीं है। उनके पास बेजोड़ ऊर्जा और उत्साह होता है और वह परिवर्तन लाने की शक्ति रखते हैं। युवा दिवस की शुभकामनाएं।

3. राष्ट्रीय युवा दिवस हमें याद दिलाता है कि हमें हमेशा देश की युवा ऊर्जा को महत्व देना चाहिए क्योंकि वे देश का भविष्य बनाएंगे। युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. यदि आप युवा हैं तो सब कुछ आपके पक्ष में है, इसलिए आपको अपने समय का सर्वोत्तम उपयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. जीवन तब शुरू होता है जब आप खुद पर विश्वास करना शुरू करते हैं। इसलिए किसी भी चीज से पहले खुद पर विश्वास करना शुरू करें और दुनिया आप पर विश्वास करने लेगेगी। राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. युवा दिवस के अवसर पर, आइए हम अपने देश को बेहतर बनाने के लिए युवाओं की भलाई और खुशी में योगदान देने के लिए एक साथ आएं। युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. युवा दिवस का उत्सव अधूरा है अगर हम युवाओं के जीवन को हर संभव तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में काम न कर पाएं। देश को आगे बढ़ाने के लिए देश के युवाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। युवा दिवस की शुभकामनाएं।

8. युवाओं को स्वतंत्रता के साथ-साथ जिम्मेदारी की भावना के साथ सशक्त होना चाहिए। राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं।

9. जिस राष्ट्र में युवा आबादी अधिक है वह निश्चित रूप से सबसे साधन सम्पन्न राष्ट्र है। सभी युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं।

10. युवा उच्च ऊर्जा, सकारात्मकता और कार्य करने की भावना का प्रतीक है। आपको राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
एक महान दार्शनिक, विचारक, शिक्षक, लेखक और हिंदू भिक्षु के नाम से जाने जाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। भारत में आज उनकी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी जाती है। इस दिवस को स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन मनाय जाने की घोषण वर्ष 1984 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इसके एक साल बाद वर्ष 1985 में पहला राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामि विवेकानंद की विचारधारा और राष्ट्र के लिए युवाओं को उनकी जिम्मेदारी समझने वाली शिक्षा की विचारधारा को आगे बढ़ाने और उनकी शिक्षा का प्रचार करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+