Maharana Pratap Jayanti 2024: मेवाड़ राजवंश के शासकों की पूरी सूची, जानिए किस नंबर पर आते हैं महाराणा प्रताप

Maharana Pratap Jayanti 2024 List of Mewar Rulers Kings in Hindi: भारत का इतिहास पौराणिक युद्धों और शूरवीर योद्धाओं की वीरगाथा से भरा पड़ा है। इतिहास में सैकड़ों बहादुर और वीर शासकों की निस्वार्थता की प्रेरक कहानियाँ लिखी गई हैं। ऐसा ही एक युद्ध है हल्दीघाटी का युद्ध, जिसका राजस्थानी संस्कृति पर अमिट प्रभाव पड़ा। जून 1576 में जयपुर के राजा मान सिंह की कमान में महाराणा प्रताप सिंह और मुगलों की एक सेना युद्ध में शामिल हो गई। मुगल सम्राट अकबर ने राजस्थान के शेष स्वायत्त नेताओं को हराने का पुर जोर प्रयास किया।

मेवाड़ राजवंश के शासकों की पूरी सूची, जानिए किस नंबर पर आते हैं महाराणा प्रताप

हल्दीघाटी के युद्धहल्दीघाटी के युद्ध

इस वर्ष महाराणा प्रताप की जयंती 9 मई को पूरे भारत में खासतौर पर राजस्थान में धूमधाम से मनाई जायेगी। भारत के इतिहास में महान योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 को राजस्थान के कुम्भलगढ़ में हुआ। वह महाराणा उदय सिंह द्वितीय और महारानी जयवंता बाई के सबसे बड़े बेटे थें। अपने पिता की मृत्यु के बाद 1572 में भारी उथल-पुथल और संघर्ष के दौर में महाराणा प्रताप मेवाड़ की गद्दी पर बैठे। उनके शासनकाल को मुगल सम्राट अकबर की विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं के खिलाफ अपने राज्य की रक्षा के निरंतर प्रयासों द्वारा चिह्नित किया गया था।

मेवाड़ राजवंश में कब किस शासक ने शासन किया?

कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्‍वविद्यालय के शिक्षा विभाग में डॉ. अनुराग सुंकिया द्वारा किए गए शोध के अनुसार, यहां मेवाड़ राजवंश के शासकों की पूरी सूची प्रदान की जा रही है। आइए इस लेख की सहायता से जानें मेवाड़ राजवंश के शासकों में महाराणा प्रताप किस नंबर पर आते हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, एसएससी, पीसीएस, रेलवे समेत अन्य कई में भारतीय इतिहास के विषय पर पूछे गए प्रश्नों की तैयारी के लिए और महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े रोचक तत्थों के लिए आप इस लेख की सहायता ले सकते हैं। आइए जानें मेवाड़ राजवंश में कब किस शासक ने शासन किया ?

मेवाड़ाधिपतियों के नाम तथा शासन काल| List of Rulers of Mewar for UPSC


क्रम सं.शासक का नामशासनकाल

1
गुहिल566-586

2
भोज586-606

3
महेन्द्र606-626

4
नाग (नागादित्य)626-646

5
शिलादित्य646-661

6
अपराजित661-688

7
महेन्द्र II688-734

8
कालभोज (बाघ रावल)734-753

9
खुमाण753-773

10
मट्टत773-793

11
भरतृ भट्ट793-813

12
सिंह813-828

13
खुमाण II828-853

14
महायाक853-878

15
खुमाण III878-942

16
भरतृ भट्ट II942-943

17
अल्लट्ट951-953

18
नरवाहन971-973

19
शालिवाहन973-977

20
शक्ति कुमार977-993

21
अम्बा प्रासाद993-1007

22
शुचि वर्मा1007-1021

23
नरवर्मा1021-1035

24
कार्ति वर्मा1035-1051

25
योगराज1051-1068

26
बैरड1068-1088

27
हंसपाल1088-1103

28
वैर सिंह1103-1107

29
विजय सिंह1107-1127

30
अरि सिंह1127-1138

31
चांद सिंह1138-1148

32
विक्रम सिंह1148-1158

33
रण सिंह1158-1168

34
क्षेम सिंह1168-1172

35
सामंत सिंह1172-1179

36
कुमार सिंह1179-1191

37
मत्थन सिंह1191-1211

38
पदम सिंह1211-1213

39
जैत्र सिंह1213-1253

40
तेज सिंह1261-1267

41
समर सिंह1273-1302

42
रतन सिंह1302-1303

43
महाराणा हमीर सिंह1326-1364

44
महाराणा खेता सिंह1364-1382

45
महाराणा लाखा1382-1421

46
महाराणा मोकल1421-1433

47
महाराणा कुम्भा1433-1468

48
महाराणा ऊदा1468-1473

49
महाराणा रायमल1473-1509

50

महाराणा संग्राम सिंह ( सांगा )
1509-1527

51
महाराणा रतन सिंह II1527-1531

52

महाराणा विक्रमादित्य
1531-1536

53
महाराणा उदय सिंह II1537-1572

54
महाराणा प्रताप सिंह1572-1597

55
महाराणा अमर सिंह1597-1620

56
महाराणा करण सिंह1620-1628

57
महाराणा जगत सिंह1628-1652

58
महाराणा राज सिंह1652-1680

59
महाराणा जय सिंह1680-1698

60
महाराणा अमर सिंह II1698-1710

61

महाराणा संग्राम सिंह II
1710-1734

62
महाराणा जगत सिंह II1734-1751

63

महाराणा प्रताप सिंह II
1751-1754

64
महाराणा राज सिंह1754-1761

65
महाराणा अरि सिंह II1761-1773

66
महाराणा हमीर सिंह II1773-1778

67
महाराणा भीमसिंह1778-1828

68
महाराणा जवान सिह1828-1838

69
महाराणा सरदार सिंह1838-1842

70
महाराणा स्वरूप सिंह1842-1861

71
महाराणा शंभु सिंह1861-1874

72
महाराणा सज्जन सिंह1874-1884

73
महाराणा फतेह सिंह1884-1930

74
महाराणा भूपाल सिंह1930-1955

75
महाराणा भगवत सिंह1955-1984

76

श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़
1984 वर्तमान

Maharana Pratap Jayanti 2024 पर पढ़ें अन्य लेख

महाराणा प्रताप के टॉप 20 कोट्स Maharana Pratap Quotes in Hindi

Haldighati Yuddh in Hindi UPSC Notes: हल्दीघाटी युद्ध; साहस, वीरता और प्रतिरोध की कहानी, परीक्षा के लिए नोट्सHaldighati Yuddh in Hindi UPSC Notes: हल्दीघाटी युद्ध; साहस, वीरता और प्रतिरोध की कहानी, परीक्षा के लिए नोट्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The name of the brave warrior Maharana Pratap in the battle of Haldighati is taken with great respect. He demonstrated his bravery, courage and valor in this war. The complete list of rulers of Mewar dynasty including Maharana Pratap is being provided here. Know at what rank Maharana Pratap comes among the rulers of Mewar dynasty. Maharana Pratap Jayanti 2024: list of Rulers of Mewar for UPSC
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X