List of Karnataka Public Holidays 2024: वर्ष 2024 में कर्नाटक में कब-कब रहेंगी छुट्टियां, देखें सूची

List of Karnataka Public Holidays 2024: नए साल की खुशियां डबल होने वाली है। कर्नाटक सरकार ने वर्ष 2024 के लिए सार्वजनिक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। विभिन्न राज्यों सरकारों ने राज्य भर में छुट्टियों की सूची जारी कर दी है।

कर्नाटक सरकार द्वारा जारी पब्लिक हॉलिडे सूची 2024 जारी की गई

बता दें कि बैंकों में छुट्टी की तरह, राज्य सरकार की सार्वजनिक छुट्टियां भी विभिन्न राज्यों के आधार पर भिन्न होती हैं। यहां कर्नाटक राज्य सरकार द्वारा जारी सामान्य छुट्टियों की सूची (Karnataka Public Holidays 2024) दी गई है, जिनका उपयोग कर्नाटक राज्य सरकार के कर्मचारी कर सकते हैं। वर्ष 2024 के दौरान कोई भी प्रतिबंधित छुट्टियां दो दिनों से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र में कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए 21 सार्वजनिक छुट्टियों की सूची जारी की गई है। केंद्र सरकार ने 2024 के लिए 17 राजपत्रित और 31 प्रतिबंधित छुट्टियों की सूची भी जारी की।

List of Maharashtra Public Holidays 2024: वर्ष 2024 में महाराष्ट्र में कब-कब रहेंगी छुट्टियां, देखें सूचीList of Maharashtra Public Holidays 2024: वर्ष 2024 में महाराष्ट्र में कब-कब रहेंगी छुट्टियां, देखें सूची

कर्नाटक सरकार द्वारा इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, इस सूची में डॉ बीआर अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल 2024) और महावीर जयंती (21 अप्रैल 2024) शामिल नहीं हैं क्योंकि ये दोनों तिथियां वर्ष 2024 में रविवार के दिन पड़ रही है। कर्नाटक राज्य में विजयादशमी का त्योहार अक्टूबर महीने के दूसरे शनिवार यानी 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जायेगा, जो कि महीने के दूसरा शनिवार है।

सामान्य अवकाश के दिन पूरे राज्य में सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, विभागाध्यक्षों को अत्यावश्यक कार्यों के निर्वहन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में ही करनी होगी। कोडागु जिले के लिए केवल 03 सितंबर 2024 (मंगलवार) को कैल मुहूर्त, 17 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) को तुला संक्रांति और 14 दिसंबर 2024 (शनिवार) को हुथरी महोत्सव के कारण स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में अवकाश के लिए शिक्षा विभाग के आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा अवकाशों की एक अलग सूची प्रकाशित की जायेगी।

कर्नाटक राज्य सरकार की छुट्टियों की सूची 2024 | Karnataka Public Holidays 2024 List

अवसर तिथिदिन
उत्तरायण पुण्यकाल, मकर संक्रांति पर्व 15-जनवरी सोमवार
गणतंत्र दिवस 26-जनवरी शुक्रवार
महा शिवरात्रि 8-मार्च शुक्रवार
गुड फ्राइडे 29 मार्चशुक्रवार
उगादि महोत्सव 9-अप्रैल मंगलवार
खुतुब-ए-रमज़ान 11-अप्रैल गुरुवार
मई दिवस 1-मई बुधवार
बसव जयंती/अक्षय तृतीया 10-मई शुक्रवार
बकरीद 17-जून सोमवार
मोहर्रम का आखिरी दिन 17-जुलाई बुधवार
स्वतंत्रता दिवस 15-अगस्त गुरुवार
वरसिद्धि विनायक व्रत 7-सितम्बर शनिवार
ईद-मिलाद 16-सितम्बर सोमवार
गांधी जयंती/मालिया अमावस्या 2-अक्टूबर बुधवार
महानवमी, आयुधपूजा 11-अक्टूबर शुक्रवार
महर्षि वाल्मिकी जयंती 17-अक्टूबर गुरुवार
नरक चतुर्दशी 31-अक्टूबर गुरुवार
कन्नड़ राज्योत्सव 1-नवंबर शुक्रवार
बलिपदयामी, दीपावली 2-नवम्बर शनिवार
कनकदास जयंती 18 नवंबर सोमवार
क्रिसमस 25-दिसम्बर बुधवार

List of Important Days in January 2024: जनवरी में आने वाले महत्वपूर्ण दिन, जानें कब है लोहड़ी और मकर संक्रांति

New Year 2024 Calendar In Hindi: साल 2024 में छुट्टियों की सूचीNew Year 2024 Calendar In Hindi: साल 2024 में छुट्टियों की सूची

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
List of Karnataka Public Holidays 2024: The happiness of the New Year is going to be double. Karnataka government has released the list of public holidays for the year 2024. Various state governments have released the list of holidays across the state. Let us tell you that like bank holidays, state government public holidays also vary depending on different states. Here is the list of general holidays (Karnataka Public Holidays 2024) released by the Karnataka State Government, which can be availed by the Karnataka State Government employees. Any restricted holidays during the year 2024 should not exceed two days.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X