भारत के स्मारक सिक्कों से UPSC का क्या है कनेक्शन, सिविल सर्विसेज के लिए क्यों है फायदेमंद

List of Commemorative Coins in India: नए संसद भवन के उद्घाटन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए 75 के सिक्का का भी अनावरण किया गया है। ये नया 75 का सिक्का कोई आम सिक्का नहीं है, ये एक स्मारक सिक्का है, जिसे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के साथ कई विभिन्न घटनाओं को चिह्नित करने के लिए जारी किया जाता है।

भारत के स्मारक सिक्कों से UPSC का क्या है कनेक्शन, सिविल सर्विसेज के लिए क्यों है फायदेमंद

लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मारक सिक्के की शुरुआत कब हुई थी? कब सबसे पहला स्मारक सिक्का जारी किया गया था? उस सिक्के का क्या उद्देश्य था? क्यों किया जाता है स्मारक सिक्का जारी? क्या ये सिक्का उपयोग में रहता है? भारत में कितने स्मारक सिक्के हैं? कब कौन सा स्मारक सिक्का जारी किया गया था? भारत में स्मारक सिक्कों की संख्या कितनी है? आदि, जैसे प्रश्न सभी के मन में आ रहे हैं। जिस प्रकार हमें अपने इतिहास की जानकारी होनी चाहिए उसी प्रकार हमें ये भी पता होना चाहिए कि इन सिक्कों का इतिहास क्या रहा है।

नया 75 का स्मारक सिक्का जारी होने के बाद से एक महत्वपूर्ण सवाल बन गया है, जिसे आयोजित होने वाली यूपीएससी जैसी कई प्रतियोगिता परीक्षा में पूछा जा सकता है। इन सवालों को जवाब बिना किसी कठिनाई के आसानी से दे पाने के लिए करियर इंडिया लाया आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी, जिसकी सहायता से परीक्षा में आने वाले स्मारक सिक्के से संबंधित प्रश्नों के उत्तर आप दे पाएंगे। आइए आपको बताएं स्मारक सिक्के के बारे में और शेयर करें आपके साथ पूरी लिस्ट...

क्यों जारी किया 75 रुपये का स्मारक सिक्का

28 मई को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 75 रुपये के नए विशेष स्मारक सिक्के को जारी किया गया है। ये सिक्का महान हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के लिए, 1960 में हुई ऐतिहासिक घटना के साथ सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने जैसे कारणों को देखते हुए किया गया है। इसके साथ आपके मन में एक सवाल और उठा होगा कि - क्यों नए स्मारक सिक्के के लिए 75 रुपये को ही चुना गया। बता दें कि भारत को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष हुए हैं, जिसके लिए पूरा भारत 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है, यही कारण है कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए 75 के नए स्मारक सिक्के के लॉन्च किया गया है।

100 रुपये का स्मारक सिक्का किस लिए जारी किया गया था

75 रुपये के स्मारक सिक्के से पहले वर्ष 2018 में 100 रुपये का स्मारक सिक्का लॉन्च किया गया था। 100 रुपये के इस स्मारक सिक्के को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके सम्मान में जारी किया गया था। इसी साल अगस्त में उनका निधन हुआ था। उन्हें याद करते हुए स्मारक सिक्के को उनकी जयंती से एक दिन पहले लॉन्च किया गया था।

क्या होता है स्मारक सिक्का

स्मारक सिक्का का निर्माण किसी विशेष घटना या मुद्दे की याद दिलाने या उसे चिह्नित करने के लिए किया जाता है। इससे एक विशेष अवसर पर जारी किया जाता है, इसका डिजाइन भी उसकी अवसर या मुद्दे के अनुसार किया जाता है। मुख्य तौर पर बात करें को किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के जन्म या मृत्यु, सरकारी योजनाओं, खेल आयोजन की स्मृति, सरकारी संगठन और किसी ऐतिहासिक घटना या उसकी वर्षगांठ को याद करने के लिए सिक्के को जारी किया जाता है।

बता दें की स्मारक श्रेणी के सिक्के का अधिकृत मुद्रा होती है लेकिन ये नियमित संचलन से बाहर होती है। इसे संग्राहक वस्तु के रूप में जारी किया जा सकता है। इसकी कीमत सिक्के पर लिखे मूल्य से अलग होती है।

सबसे पहला स्मारक सिक्का कब लॉन्च किया जाएगा

भारत में सबसे पहला स्मारक सिक्का 1964 में जारी किया गया था, तब से आज तक कई स्मारक सिक्के जारी किये जा चुके हैं। 1964 से लेकर 2023 तक में 152 स्मारक सिक्के जारी किए जा चुके हैं, जिनके नाम उद्देश्य, मूल्य और जिस साल में उन्हें लॉन्च किया गया है, उसकी पूरी लिस्ट इस लेख में दी गई है।

पहला स्मारक सिक्का किस लिए जारी किया गया था

पहला स्मारक सिक्का वर्ष 1964 में जारी किया गया था। दरअसल, पहला स्मारक सिक्का भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में जारी किया गया था। इसी साल नेहरू का निधन हुआ था।

भारत के स्मारक सिक्कों की सूची

वर्ष 1964 से लगातार भारत सरकार द्वारा एक स्मारक सिक्का लॉन्च किया जाता है। जिस साल से इस श्रृंखला की शुरुआत हुई है, तब से आज तक में कुल 152 स्मारक सिक्के जारी किए गए हैं, ये सिक्के 5 पैसे लेकर 1000 रुपये तक के सिक्कों के रूप में जारी किये जा चुके हैं। आइए देखें स्मारक सिक्कों की पूरी लिस्ट और जाने कब कौन सा सिक्का किया गया था लॉन्च...

नाम वर्ष
1
जवाहर लाल नेहरू
Jawaharlal Nehru
1964
2
महात्मा गांधी
Mahatma Gandhi
1969
3
सभी के लिए भोजनFood For All1970
4
सभी के लिए भोजनFood For All1971
5
25वीं आज़ादी
25th Independence
1972
6
अधिक भोजन उगाएं
Grow More Food
1973
7
सभी के लिए नियोजित परिवार भोजन
Planned Families Food for All
1974
8
महिला वर्षWomen Year1975
9
सबके लिए खाना और काम
Food & Work For All
1976
10
विकास के लिए बचाओ
Save for Development
1977
11
सभी के लिए भोजन और सेल्टर
Food & Selter For All
1978
12
बाल का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (पी)
International Year of the Child (P)
1978
13
अंतर्राष्ट्रीय बाल वर्ष
International Year of the Child
1979
14
ग्रामीण महिला उत्थान
Rural Women's Advancement
1980
15
विश्व खाद्य दिवस
World Food Day
1981
16
IX एशियाई खेल
IX Asian Games
1982
17
विश्व खाद्य दिवस
World Food Day
1982
18
राष्ट्रीय एकीकरण
National Integration
1982
19
मछली पालनFisheries1983
20
विकास के लिए वानिकी
Forestry for Development
1985
21
भारतीय रिजर्व बैंक
Reserve Bank of India
1985
22
इंदिरा गांधीIndira Gandhi1985
23
अंतर्राष्ट्रीय युवा वर्ष
International Youth Year
1985
24
मछली पालनFisheries1986
25
छोटा किसानSmall Farmer1987
26
वर्षा आधारित खेती
Rainfed Farming
1988
27
जवाहर लाल नेहरू
Jawaharlal Nehru
1989
28
विश्व खाद्य दिवस
World Food Day
1989
29
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
Dr. B.R. Ambedkar
1990
30
आईसीडीICDS1990
31
सार्क वर्ष - बालिका
SAARC Year - Girl Child
1990
32
भविष्य के लिए भोजन
Food For the Future
1990
33
राजीव गांधीRajiv Gandhi1991
34
राष्ट्रमंडल संसदीय
Commonwealth Parliamentary
1991
35
पर्यटन वर्षTourism Year1991
36
भोजन और पोषण
Food & Nutrition
1992
37
भूमि महत्वपूर्ण संसाधन
Land Vital Resource
1992
38
भारत छोड़ो आंदोलन
Quit India Movement
1993
39
अंतर संसदीय संघ
Inter Parliamentary Union
1993
40
छोटा परिवार सुखी परिवार
Small Family Happy Family
1993
41
जैव विविधताBio Diversity1993
42
परिवार का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
International Year of the Family
1994
43
जीवन के लिए जलWater for Life1994
44
लोILO1994
45
विश्व तमिल सम्मेलन
World Tamil Conference
1995
46
भारतीय कृषि का वैश्वीकरण
Globalizing Indian Agriculture
1995
47
संयुक्त राष्ट्र संघ
UNO1995
48
एफएओFAO1995
49
सरदार वल्लभभाई पटेल
Sardar Vallabhbhai Patel
1996
50
मां का स्वास्थ्य बच्चे का स्वास्थ्य है
Mother's Health is Child's Health
1996
51
अंतर्राष्ट्रीय फसल विज्ञान
International Crop Science
1996
52
सुभाष चंद्र बोस
Subhash Chandra Bose
1996
53
सुभाष चंद्र बोस
Subhash Chandra Bose
1997
54
आजादी के 50 साल
50 year of Independence
1997
55
सेलुलर जेलCellular Jail1997
56
श्री अरबिंदोSri Aurobindo1998
57
देशबंधु चितरंजन दास
Deshbandhu Chittranjan Das
1998
58
संत ज्ञानेश्वर
Saint Dnyaneshwar
1999
59
छत्रपति शिवाजी
Chattrapati Shivaji
1999
60
भारत का सर्वोच्च न्यायालय
Supreme Court of India
2000
61
डॉ. श्यामा प्रसाद
Dr. Syama Prasad
2001
62
भगवान महावीर जन्म कल्याणक
Bhagwan Mahavir Janm Kalyanak
2001
63
लोकनायक जयप्रकाश नारायण
Loknayak Jayprakash Narayan
2002
64
संत तुकारामSaint Tukaram2002
65
महाराणा प्रताप
Maharana Pratap
2003
66
वीर दुर्गादासVeer Durgadas2003
67
भारतीय रेलIndian Railway2003
68
दादाभाई नौराजी
Dadabhai Naoraji
2003
69
कुमारसामी कामराज
Kumarasami Kamraj
2004
70
इंडिया पोस्टIndia Post2004
71
दूरसंचार
Telecommunication
2004
72
लाल बहादुर शास्त्री (कुनी)
Lal Bahadur Sastri (CuNi)
2004
73
लाल बहादुर शास्त्री (एसएस)
Lal Bahadur Sastri (SS)
2004
74
दांडी मार्च (कुनी)
Dandi March (CuNi)
2005
75
दांडी मार्च (एसएस)
Dandi March (SS)
2005
76
महात्मा बसवेश्वर (कुनी)
Mahatma Basaveshwara (CuNi)
2006
77
महात्मा बसवेश्वर (एसएस)
Mahatma Basaveshwara (SS)
2006
78
ओएनजीसी (कुनी)ONGC (CuNi)2006
79
ओएनजीसी (एसएस)ONGC (SS)2006
80
श्री नारायण गुरुदेव (कुनी)
Sree Narayan Gurudev (CuNi)
2006
81
श्री नारायण गुरुदेव (एसएस)
Sree Narayan Gurudev (SS)
2006
82
एसबीआई (कुनी)SBI (CuNi)2006
83
एसबीआई (एसएस)SBI (SS)2006
84
भारतीय वायु सेना
Indian Airforce2007
85
लोकमान्य बाल गंधार तिलक (कुनी)
Lokamanya Bal Gandhar Tilak (CuNi)
2007
86
लोकमान्य बाल गंधार तिलक (एसएस)
Lokamanya Bal Gandhar Tilak (SS)
2007
87
लोकमान्य बाल गणधर तिलकजी त्रुटि (कुनी)
Lokamanya Bal Gandhar Tilakji Error (CuNi)
2007
88
स्वतंत्रता का पहला युद्ध
First War of Independence
2007
89
खादी और ग्रामोद्योग (CuNi)
Khadi & Village Industries (CuNi)
2007
90
खादी और ग्रामोद्योग (एसएस)
Khadi & Village Industries (SS)
2007
91
शहीद भगत सिंह
Shaheed Bhagat Singh
2007
92
श्री गुरु ग्रंथ साहिब
Shri Guru Granth Sahib
2008
93
सेंट अल्फोंसा
Saint Alphonsa
2009
94
लुई ब्रेलLouis Braille2009
95
पेरारिग्नर अन्ना
Perarignar Anna
2009
96
कॉमनवेल्थ के 60 साल
60 years of Commonwealth
2009
97
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
Dr. Rajendra Prasad
2009
98
होमी भाबाHomi Bhaba2009
99
भारतीय रिजर्व बैंक
Reserve Bank of India
2010
100
XIX राष्ट्रमंडल खेल
XIX Commonwealth Games
2010
101
सी. सुब्रमण्यम
C. Subramaniam
2010
102
बृहदेश्वर मंदिर तंजावुर
Brihadeswarar Temple Thanjavur
2010
103
मदर टेरेसाMother Teresa2010
104
नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
Comptroller & Auditor General
2010
105
आयकर - चाणक्य
Income Tax - Chanakya
2011
106
नागरिक उड्डयनCivil Aviation2010
107
नागरिक उड्डयनCivil Aviation2011
108
रवीन्द्रनाथ टैगोर
Rabindra Nath Tagore
2011
109
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
Indian Council of Medical Research
2011
110
मदन मोहन मालवीय
Madan Mohan Malviya
2011
111
भारत की संसद
Parliament of India
2012
112
श्री माता वैष्णो देवी
Shree Mata Vaishno Devi
2012
113
कोलकाता टकसालKolkata Mint2012
114
मोतीलाल नेहरूMotilal Nehru2012
115
कूका आंदोलन
Kuka Movement
2013
116
स्वामी विवेकानंद
Swami Vivekananda
2013
117
कॉयर बोर्डCoir Board2013
118
आचार्य तुलसीAcharya Tulsi2014
119
मौलाना अबुल कलाम आजाद
Maulana Abul Kalam Azad
2014
120
जवाहर लाल नेहरू
Jawaharlal Nehru
2014
121
कामागाटा मारू घटना
Komagata Maru Incident
2014
122
जमशेदजी नुसरवांजी टाटा
Jamshetji Nusserawanji Tata
2015
123
बेगम अख्तरBegum Akhtar2015
124
रानी गैडिलियुRani Gaidiliu2015
125
1965 ऑपरेशन
1965 Operation
2015
126
भेलBHEL2015
127
बीजू पटनायकBiju Patnaik2015
128
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
Dr. B.R. Ambedkar
2015
129
डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन
Dr. Sarvapalli Radha Krishnan
2015
130
तीसरा इंडो अफ्रीका फोरम
3rd Indo Africa Forum
2015
131
महाराणा प्रताप
Maharana Pratap
2015
132
स्वामी चिमयानंद
Swami Chimayananda
2015
133
अफ्रीका से गांधी वापसी
Gandhi Return from Africa
2015
134
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
International Yoga Day
2015
135
नवकलेवर रथ यात्रा
Nabakalebar Rath Yatra
2015
136
इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Allahabad High Court
2016
137
मैसूर विश्वविद्यालय
University of Mysore
2016
138
लाला लाजपत रायLala Lajpat Rai2016
139
तात्या टोपेTatya Tope2016
140
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
Banaras Hindu University
2016
141
भारत का राष्ट्रीय अभिलेखागार
National Archive of India
2016
142
पंडित दीनदयाल उपाध्याय
Pt Dindayal Upadhyai
2016
143
बीजू पटनायकBiju Patnik2016
144
श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु
Shri Krishna Chaitanya Mahaprabhu
2016
145
श्रीमद राजचंद्र
Shrimad Rajchandra
2017
146
डॉ एम एस सुब्बुलक्ष्मी
Dr. M.S.Subbulakshmi
2017
147
पीसी महालनोबिस
PC Mahalanobis
2018
148
तिरंगे के 75 साल
75 Years of Tricolour
2018
149
अटल बिहारी वाजपेयी
Atal Bihari Vajpayee
2018
150
पाइका विद्रोहPaika Bidroha2018
151
जलियांवाला बाग नरसंहार
Jallianwala Bagh Massacre
2019
152
आजादी के 75 साल
75 Years of Independence
2023

FAQs About New Rs 75 Coin: भारत सरकार ने जारी किया नया 75 रुपये का स्मारक सिक्का, जानिए इसके बारे में सबकुछ

deepLink articlesFAQs on Exchanging 2000 Rs Notes: जानिए कैसे बदल सकते हैं 2000 रुपये के नोट, समझिए पूरी प्रक्रिया

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
List of Commemorative Coins in India: Along with the inauguration of the new Parliament House, the new 75 coin has also been unveiled by Prime Minister Narendra Modi. Earlier many commemorative coins have been issued in India. The Government of India has so far issued a total of 152 commemorative coins, whose list is given in the article for you.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+