July Calendar 2023: जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवसों की सूची

July Calendar 2023 Festival Holidays, Important National and International Days: भारत विविधताओं से भरा देश है। इस देश की सांस्कृतिक विविधताओं में ही एकता है। विभिन्न जातियों, धर्म, भाषाओं और वर्ग होने के बावजूद भी देश की एकता कभी कम नहीं होती है, बल्कि सभी साथ रहते हुए एक दुसरे के त्योहारों का जश्न पूरे धूमधाम से मनाते हैं। साल में 12 महीने होते हैं और ऐसा कोई महीना नहीं है जिसमें कोई त्यौहार, व्रत, महत्वपूर्ण दिवस न हो, तो आज आपको इस लेख में बताएंगे जुलाई 2023 के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में।

July Calendar 2023: जुलाई महीने के महत्वपूर्ण दिवसों की सूची

जुलाई माह की शुरुआत 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस से होती है। इसके साथ 1 जुलाई को जीएसटी दिवस, चार्टेड अकाउंटेंट डे और इंटरनेशनल जोक डे भी मनाया जाता है। 2 जुलाई विश्व यूएफओ दिवस, विश्व खेल पत्रकार दिवस, 3 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस, 22 को चंद्रयान लॉन्च 2 तिथि और भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिवस 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

हर माह के महत्वपूर्ण दिन और घटनाओं से संबंधित प्रश्न आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए हैं कि किस माह में कौन सा महत्वपूर्ण दिन है और कैसे इस दिवस की शुरुआत की गई थी। भारतीय में जुलाई माह में कौन से महत्वपूर्ण दिन आते हैं। लेख में, नीचे जुलाई महा के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, घटनाओं और त्योहारों की सूची दी गई है, जो आपको एसएससी, यूपीएससी, बैंक पीओ, पीएससी और अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में सहायता करेगी।

तिथियां दिवस
1 जुलाई राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस (भारत)
1 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय मजाक दिवस
1 जुलाई जीएसटी दिवस
1 जुलाई चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस
2 जुलाई विश्व यूएफओ दिवस
2 जुलाई विश्व खेल पत्रकार दिवस
3 जुलाई गुरु पूर्णिमा
3 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस
4 जुलाई अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस (यूएसए)
6 जुलाई विश्व ज़ूनोज़ दिवस
7 जुलाई विश्व चॉकलेट दिवस
10 जुलाई राष्ट्रीय मछली किसान दिवस
10 जुलाई निकोला टेस्ला दिवस,
11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस
12 जुलाई मलाला दिवस
12 जुलाई पेपर बैग दिवस
14 जुलाई बस्तिल्ले दिवस
15 जुलाई विश्व युवा कौशल दिवस
17 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस
17 जुलाई विश्व इमोजी दिवस
18 जुलाई नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस
20 जुलाई विश्व शतरंज दिवस
20 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस
22 जुलाई विश्व मस्तिष्क दिवस,
22 जुलाई विश्व फ्रैगाइल एक्स जागरूकता दिवस
22 जुलाई चंद्रयान 2 लॉन्च की तारीख
23 जुलाई राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
24 जुलाई आयकर दिवस
24 जुलाई राष्ट्रीय अभिभावक दिवस
26 जुलाई कारगिल विजय दिवस
28 जुलाई विश्व हेपेटाइटिस दिवस
28 जुलाई विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
29 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
29 जुलाई सिस्टम प्रशासक प्रशंसा दिवस
30 जुलाई अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस
31 जुलाई

विश्व रेंजर दिवस

डॉक्टर दिवस (1 जुलाई)

प्रतिवर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। ये दिन सभी चिकित्साकों, स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल छात्रों समर्पित है। इस दिवस के माध्यम से हम लोगों को डॉक्टर और हेल्थकेयर सेक्टर में कार्य करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस दिवस की शुरुआत 1991 से की गई थी। डॉ. बिधान चंद्र रॉय को सम्मानित करने के लिए और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को याद रखने के लिए 1 जुलाई जिस दिन उनका जन्म और मृत्यु हुई थी डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस (1 जुलाई)

1997 में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस की शुरुआत की गई थी। तभी से प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिवस को उन कर्मचारियों की सराहना करने के लिए मनाया जाता है जो हमारे मेल और पैकेजों को वितरित करने का कार्य करते हैं।

जीएसटी दिवस (1 जुलाई)

वर्ष 2018 में जीएसटी दिवस को 1 जुलाई को मनाये जाने की घोषणा भारत सरकार द्वारा की गई थी। तभी से लगातार हर साल जीएसटी दिवस मनाया जा रहा है। 2023 में भारत अपना 6वां जीएसटी दिवस मना रहा है। जीएसटी एक ऐसी प्रणाली है जो वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लागू होती है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस (1 जुलाई)

1 जुलाई 1949 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना की गई थी। इसलिए प्रतिवर्ष 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें की ये दुनिया का सबसे बड़ा व्यावसायिक लेखांकन और वित्त निकाय है। प्रतिवर्ष लाखों उम्मीदवार सीए बनने के लिए आवेदन करते हैं।

विश्व यूएफओ दिवस (2 जुलाई)

आधिकारिक तौर पर प्रतिवर्ष विश्व यूएफओ दिवस 2 जुलाई को मनाया जाता है। बता दें कि 1947 में इसी दिन रोसवेल न्यू मैक्सिको में यूएफओ देखा गया था। इस घटना को रोसवेल घटना के नाम से भी जाना जाता है।

विश्व खेल पत्रकार दिवस (2 जुलाई)

1994 में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन द्वारा विश्व खेल पत्रकार दिवस की स्थापना की गई थी। इस दिवस खेल मीडिया पेशेवरों की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाता है।

गुरु पूर्णिमा (3 जुलाई)

गुरु पूर्णिमा हिंदुओं और जैन धर्म के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। ये आध्यात्मिक और शैक्षणिक गुरुओं को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। क्योंकि इसी दिन ऋषि वेद व्यास का जन्मदिन होता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई)

4 जुलाई 1776 में ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य से संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वतंत्रता की घोषणा की थी। इसी घोषणा को प्रतिवर्ष याद किया जाता है और अमेरिका में इसे 4 जुलाई (4th of July) के नाम से जाना जाता है।

राष्ट्रीय मछली किसान दिवस (10 जुलाई)

प्रतिवर्ष 10 जुलाई राष्ट्रीय मछली किसान दिवस के रूप में वैज्ञानिक डॉ. के. एच. अलीकुन्ही और डॉ. एच.एल चौधरी की याद में मनाया जाता है।

विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई)

प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाये जाने की स्थापना 1989 में की गई थी। इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल बॉडी द्वारा स्थापित किया गया था। बढ़ती वैश्विक जनसंख्या से संबंधी चिंताओं, मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।

पेपर बैग दिवस (12 जुलाई)

पेपर बैग बनाने वाली मशीन का आविष्कार फ्रांसिस वोले द्वारा 1852 में किया गया था। इसी कारण प्रतिवर्ष 12 जुलाई को पेपर बैद दिवस मनाया जाता है, साथ ही इस दिवस के माध्यम से प्लास्टिक बैग को छोड़ पेपर बैग के प्रयोग पर अधिक जोर दिया जाता है।

मलाला दिवस (12 जुलाई)

12 जुलाई को मलाला यूसुफजई का जन्म हुआ था। उन्होंने महिला शिक्षा की वकालत की थी। उन्हें सम्मानित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा 12 जुलाई को मलाला दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी। तभी से इस दिवस को प्रतिवर्ष मनाया जाता है

विश्व युवा कौशल दिवस (15 जुलाई)

युवाओं के कौशल को बढ़ाने की और उनका विकास करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व युवा कौशल दिवस की घोषणा नवंबर 2014 में की थी। वर्ष 2015 में पहला विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया था। इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास संबंधित अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (18 जुलाई)

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला के जीवन और उनकी विरासत को सम्मानित करने के लिए 18 जुलाई दिन उन्हें समर्पित किया गया है। उन्होंने मानवाधिकारों को बढ़ावा दिया था और कई अन्य असाधारण योगदान दिये थे, जिन्हें याद करने के लिए इस दिवस को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई)

भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल में हुए युद्ध को 26 जुलाई 1999 में सफल घोषित किया गया था, जिसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारत की कई चोटियों पर कब्जा कर लिया था, इन सभी पर भारतीय सेना ने युद्ध कर सफलतापूर्वक नियंत्रण हासिल किया। इस युद्ध में कई वीर जवान शहीद हुए थे। उनके बलिदान को याद करने और उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए प्रतिवर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Explainer: क्या है पोषण भी पढ़ाई भी स्कीम? जानिए इसके उद्देश्य और लक्ष्यों के बारे में Explainer: क्या है पोषण भी पढ़ाई भी स्कीम? जानिए इसके उद्देश्य और लक्ष्यों के बारे में

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
July Calendar 2023 Festival Holidays, Important National and International Days: July month begins with National Doctor's Day on 1st July, World UFO Day on 2nd July, World Sports Journalists Day, International Plastic Bag Free Day on 3rd July, Chandrayaan Launch date on 22nd And the most important day for India is celebrated as Kargil Vijay Diwas on 26 July. Many questions related to these days are asked in competitive exams.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X