Independence Day 2024: इस साल भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा 77वां या 78वां? जानिए क्या है थीम

Independence Day 2024: भारत में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी जोरों से चल रही है। भारत में इस दिन स्वतंत्रता प्राप्ति का जश्न बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। 200 साल पुराने ब्रिटिश शासन से मुक्ति पाकर 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।

Independence Day 2024: इस साल भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा 77वां या 78वां? जानिए क्या है थीम

आजादी के लिए देश के कई वीर जवानों और स्वतंत्रता सैनानियों ने अपने प्राण त्याग दिये। 15 अगस्त के दिन देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले हर नागरिक एवं स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाता है।हालांकि कई लोगों के मन में ये प्रश्न उठता है कि इस वर्ष हम अपनी स्वतंत्रता का कौन सा वर्ष मना रहे हैं? अर्थात क्या यह 77वां स्वतंत्रता दिवस होगा या 78वां? इसका जवाब भ्रमित करने वाला हो सकता है, लेकिन आइए हम आपको इस लेख के माध्यम से बताते है कि इस बार भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा 77वां या 78वां?

Independence Day 2024 थीम क्या है?

इस वर्ष भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की थीम "विकसित भारत" है।

भारत में स्वतंत्रता दिवस उत्सव समारोह

स्वतंत्रता दिवस से एक रात पहले यानी 14 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने एक ऐतिहासिक भाषण दिया। इस भाषण को "ट्रिस्ट विद डेस्टिनी" के रूप में जाना जाता है। आधी रात को भारत आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश शासन से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया। इस दिन पूरे देश में घरों और व्यावसायिक स्थानों पर तिरंगा फहराया जाता है और राष्ट्रगान गाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन विभिन्न प्रकार के देशभक्ति कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह दिल्ली के लाल किले में आयोजित किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पालन के मुख्य कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री दिल्ली स्थित लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और भाषण देते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री देश की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हैं। इस दिन स्कूल, कॉलेज, संस्थानों, कार्यालयों और सोसाइटी या कॉलोनी में सांस्कृतिक गतिविधियां, सार्वजनिक समारोह के बीच कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

क्या देश अपना 77वां या 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

क्या भारत 2024 में 77वां या 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा? 15 अगस्त 1947 को भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन समाप्त हुआ। उस ऐतिहासिक दिन से 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त 1948 को भारत ने अपनी स्वतंत्रता की पहली वर्षगांठ मनाई। इस प्रकार, यह वर्ष स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ है।

दूसरी ओर, यदि हम स्वतंत्रता की वास्तविक तिथि के बारे में बात करें तो 15 अगस्त 1947 से गिनें। इसका मतलब है कि 1947 को हमेशा भारत की स्वतंत्रता के पहले वर्ष और पहले स्वतंत्रता दिवस के रूप में याद किया जायेगा। नतीजतन देश 2024 में अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनायेगा। अतः इस वर्ष भारत में इस वर्ष 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। यह स्वतंत्रता के 77 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Independence Day 2024: Discover whether India is celebrating its 77th or 78th Independence Day, along with the theme, significance, and celebrations planned for I-Day 2024. Stay informed about this important national event.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+