Happy Independence Day 2023 Facebook Wishes and Status Messages: भारत में इस साल आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। जिसके लिए देश भर के विभिन्न स्थानों पर 15 अगस्त समारोह का आयोजन किया जा रहा है। देश की सभी ऐतिहासिक धरोहरों को तिरंगे के रंग की लाइटों से जगमगा दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवेदन पर सभी लोग अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगा लगा रहे हैं। यहां तक की लोग हर घर तिरंगा अभियान 2023 के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराकर उसकी फोटो भी फेसबुक, इंस्टा पर अपलोड कर रहे हैं।
सोशल मीडिया की इस दुनिया में लोग 15 अगस्त आने से कई दिनों पहले ही स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में आज के इस लेख में हम आपके लिए कुछ स्वतंत्रता दिवस विशेज और स्टेटस मैसेज लेकर आएं हैं, जिन्हें आप 15 अगस्त के अवसर पर फेसबुक पर अपने दोस्तों पर प्रियजनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
फेसबुक पर शेयर करें स्वतंत्रता दिवस विशेज और स्टेटस मैसेज
1. देश के सम्मान में आजादी का उत्सव मनाएं
हाथों में अपने आज आओ हम सब तिरंगा उठाएं
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2023।
2. देश का विकास हो, उन्नती का वास हो
आजादी का अहसास हो, यही हमारा प्रयास हो
स्वतंत्रता दिवस की बधाई 2023।
3. फना होने की इज़ाजत ली नहीं जाती
ये वतन की मोहब्बत है
जनाब पूछ कर की नहीं जाती।
स्वतंत्रता दिवस 2023 की शुभकामनाएं।
4. चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2023।
5. हिंदुस्तान जिंदा था,
हिंदुस्तान जिंदा है और जिंदा रहेगा।
भारत माता की जय!
ये भी पढ़ें- Happy Independence Day Shayari 2023: स्वतंत्रता दिवस शायरी से दें अपनों को आजादी की बधाई!
6. आजादी की कभी शाम न होने देंगे ,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे,
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में,
तब तक भारत मां का आंचल नीलाम ना होने देंगे।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2023।
7. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तान का है।
वंदे मातरम!
8. कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जल के देख लेना,
कैसे होती हैं हिफ़ाजत मुल्क की,
कभी सरहद पर खड़े जवानों को जाकर देख लेना।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 2023।
9. देशभक्तों से ही देश की शान है,
देशभक्तों से ही देश का मान है,
हम उस देश के फूल हैं यारों,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।
स्वतंत्रता दिवस की बधाई 2023।
10. देश भक्तों के बलिदान से स्वतंत्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो तो गर्व से कहेंगे भारतीय है हम।
स्वतंत्रता दिवस 2023 की शुभकामनाएं।
Independence Day 2023: भारत के टॉप 10 देशभक्ति गीतों की सूची