Poem on Gandhi Jayanti 2024: गांधी जयंती पर पढ़ें महात्मा गांधी पर कविता

Poem on Gandhi Jayanti 2024: महात्मी गांधी के आदर्शों को आज भी श्रेष्ठ माना जाता है। छात्रों से लेकर युवा पीढ़ी और नौकरी पेशेवर भी गांधी के बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करते हैं। बापू को याद करने के लिए उनके जन्मदिन से अच्छा और बेस्ट दिन कौन सा हो सकता है। हर साल महात्मा गांधी के जन्मदिन अर्थात 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं।

गांधी जयंती पर कविताओं को फेसबुक, व्हाट्सअप एवं इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी लगा सकते हैं

इस वर्ष भारत में महात्मा गांधी की 155वीं जन्म जयंती का उत्सव मनाया जा रहा है। बापू के जन्म जयंती पर आज हम उनके द्वारा दिये गये अहिंसा के संदेश का स्मरण कर रहे हैं। इस दिन हमें उनके महान आदर्शों और अहिंसा के सिद्धांतों को याद कर अपने जीवन में इन्हें शामिल करने का संकल्प लेना चाहिये। भारत में गांधी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश अर्थात नेशनल हॉलिडे होता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, कार्यालयों में छु्ट्टी होती है।

गांधी जी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा सत्य और अहिंसा का मार्ग चुना और इसी राह पर चलने के लिए लोगों को भी प्रोत्साहित किया। उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरित करने के लिए, कविताएं एक सशक्त माध्यम हो सकती हैं। कविताएं न केवल बच्चों के लिए बल्कि बड़ों के लिए भी गांधी जी के विचारों और आदर्शों को समझने में मदद करती हैं।

आज हम गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन और उनके आदर्शों को समर्पित करती कुछ महात्मा गांधी पर कविता प्रस्तुत कर रहे हैं। ये गांधी जयंती कविताएं खासतौर पर स्कूली छात्रों के लिए तैयार की गई है। यदि आप स्कूल में गांधी जंयती पर कविता प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इन सरल गांधी जी पर कविताओं को अवश्य पढ़ लें। आइए इन कविताओं के माध्यम से गांधी जी के महान योगदान को याद कर और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। यदि आप चाहे तो नीचे दिये गये इन गांधी जयंती पर कविताओं को आप अपने व्हाट्सअप एवं इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।

deepLink articlesGandhi Jayanti 2024: कक्षा 2 से 4 के बच्चें 100, 200, 300 शब्दों में गांधी जयंती पर निबंध कैसे लिखें?

7 सर्वश्रेष्ठ गांधी जयंती पर कविताएं| Short Poem on Mahatma Gandhi in hindi

ये कविताएं महात्मा गांधी के जीवन और उनके आदर्शों से जुड़ी हैं। गांधी जयंती के अवसर पर इन कविताओं के माध्यम से हम गांधी जी के आदर्शों को समझ सकते हैं और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प ले सकते हैं। निम्नलिखित गांधी जयंती पर कविताओं को फेसबुक, व्हाट्सअप एवं इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी लगाया जा सकता है।

1. बापू के सपनों का भारत

गांधी जी का सपना था,
स्वतंत्र और खुशहाल भारत।
सत्य और अहिंसा का जिसने,
सबको दिया संदेश अनमोल।
उनके दिखाए मार्ग पर चलें,
बनाएं हम सब नया भारत।

2. सत्य और अहिंसा के पुजारी

सत्य के थे जो पुजारी,
अहिंसा की राह को अपनाया।
ऐसे बापू को नमन करें,
जो दिल से सच्चा हिंदुस्तानी बन पाया।

3. चरखा और खादी का संदेश

चरखा चला, खादी का पहना,
स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया।
गांधी जी ने दिखाया हमें,
स्वाभिमान का मार्ग सिखाया।

deepLink articlesMahatma Gandhi Quotes: गांधी के अनमोल विचारों को कर लें आत्मसात, जीवन में होगी तरक्की

Poem on Mahatma Gandhi in hindi| महात्मी गांधी पर कविता

4. गांव की बात, गांधी का सपना

गांव-गांव में खुशहाली हो,
स्वराज का सपना साकार हो।
गांधी जी के सपनों में था,
हर घर में हो खुशियों का द्वार हो।

5. बापू का अहिंसा का मंत्र

अहिंसा का उन्होंने दिया पाठ,
जिससे जीते कई दिल।
बिना हथियार की लड़ाई से,
दुश्मनों को भी कर दिया चित।

6. सत्य का सागर

सत्य का सागर, अहिंसा की धारा,
गांधीजी, देश का नारा।
अंग्रेजों को हराया, स्वराज लाया,
भारत माँ का सिर उठाया।

7. गांधी की आवाज़

गांधी की आवाज़ बनें हम,
सत्य और अहिंसा का लें व्रत हम।
हर भारतवासी की जिम्मेदारी है,
बापू के सपनों को पूरा करना है।

गांधी जयंती पर अन्य लेख यहां पढ़ें

deepLink articlesGandhi Jayanti GK Quiz in Hindi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कितना जानते हैं आप? पढ़ें गांधी जी से जुड़े MCQ

deepLink articlesSpeech on Gandhi Jayanti 2024: कक्षा 2 और कक्षा 4 के बच्चें गांधी जयंती पर भाषण कैसे तैयार करें?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Gandhi Jayanti 2024: Celebrate the spirit of Mahatma Gandhi with heartfelt poems in Hindi. Read short and inspirational poem on Gandhi Jayanti perfect for greetings and WhatsApp status. Discover the best Gandhi Jayanti Par Kavita for school celebrations and personal use.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+