World Health Day 2023: विश्व स्वास्थ्य दिवस थीम, इतिहास और महत्व समेत पूरी डिटेल यहां..

Essay Speech On World Health Day 2023 Theme Quotes Drawing Slogan History Significance Key Facts विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है जो इस साल शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम 'हेल्थ फॉर ऑल' रखी गई है। बता दें कि सन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना हुई थी। और इसी उपलक्ष्य में स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और हमारे डॉक्टर्स के अतुलनीय योगदान को चिह्नित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य मानव सुख और कल्याण के लिए बहुत जरूरी है। किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए स्वास्थ्य जीवन होना बहुत जरूरी है। स्वस्थ लोग आर्थिक उन्नति में योगदान देते हैं, क्योंकि स्वस्थ लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं और अधिक कार्य करते हैं।

World Health Day 2023: विश्व स्वास्थ्य दिवस थीम, इतिहास और महत्व समेत पूरी डिटेल यहां..

विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम
विश्व स्वास्थ्य दिवस से पहले विश्व टीकाकरण सप्ताह में विश्व मलेरिया दिवस, विश्व तंबाकू निषेध दिवस, विश्व एड्स दिवस, विश्व रक्त दाता दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस और विश्व क्षय रोग दिवस आदि अभियान चलाया जाता है। यह दुनिया भर के सभी लोगों का स्वास्थ्य विषय पर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। 1948 में WHO की स्थापना हुई थी, इसलिए यह दिन WHO की स्थापना की वर्षगांठ का भी प्रतीक है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व
डब्ल्यूएचओ विश्व स्तर पर मनुष्यों को स्वस्थ रखने के लिए हर कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पर्यावरणीय कारणों से दुनिया भर में हर साल 13 मिलियन से अधिक मौतें होती हैं। इसमें जलवायु संकट शामिल है, जो मानवता के सामने स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसलिए जलवायु संकट भी एक स्वास्थ्य संकट है। इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम हेल्थ फॉर ऑल रखी गई है। इस वर्ष की थीम सबके लिए स्वस्थ विषय पर केंद्रित है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, हर साल 13 अरब से अधिक मौतें पर्यावरणीय में होने वाले बदलावों के कारणों से होती हैं। इसमें जलवायु परिवर्तन भी शामिल है, जो मानवता के लिए सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट है। हम सभी जानते हैं कि पर्यावरण में विभिन्न प्रकार की बीमारियां हैं, जिससे लोग पीड़ित हैं। लोगों में जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मानना बेहद जरूरी है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
विश्व स्वास्थ्य दिवस 1948 में स्थापित विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्षगांठ का प्रतीक है। 1948 में जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा पहली बार आयोजित की गई थी और 7 अप्रैल को प्रतिवर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। विश्व स्वास्थ्य दिवस पहली बार सन 1950 में दुनिया भर में मनाया गया था। इस दिन डब्ल्यूएचओ द्वारा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष थीम के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विश्व स्वास्थ्य दिवस कैसे मनाया जाता है
विश्व स्तर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य से संबंधित सभी मुद्दों को लक्षित करता है। इसके लिए डब्ल्यूएचओ और अन्य संगठनों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों आदि जैसे कई स्थानों पर वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दुनिया भर में सरकार, गैर सरकारी संगठन और कई अन्य संगठन द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

deepLink articlesCSBC Result 2022 Merit List Download बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें

deepLink articlesNEET SS Counselling 2021 नीट एसएस काउंसलिंग च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया रुकी, MCC का नोटिस जारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Essay Speech On World Health Day 2023 Theme Quotes Drawing Slogan History Significance Key Facts World Health Day is celebrated every year on 7th April, which is being celebrated on Friday this year. This year the theme of World Health Day 2023 has been kept 'Health for All'. Let us inform that the World Health Organization (WHO) was established in the year 1948.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+