DU Admission 2024: जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज के प्‍लेसमेंट, फीस व कोर्स की पूरी लिस्ट

DU Admission 2024: जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। जिसको की NAAC द्वारा ग्रेड 'ए' मान्यता दी गई है। जाकिर हुसैन कॉलेज में यूजी, पीजी के साथ अन्य कोर्स भी प्रदान किए जाते हैं। ये सभी कोर्स तीन अलग-अलग विषयों ह्यूमैनिटीज (कला), कॉमर्स (वाणिज्य) और सांइस (विज्ञान) में प्रदान किए जाते हैं।

इसके अलावा, ये सभी कोर्स फुल टाइम है जो कि कॉलेज कैंपस में ही कराए जाते हैं। जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज कोर्स लिस्ट देखने के लिए नीचे लेख पढ़ें।

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज के प्‍लेसमेंट, फीस व कोर्स की पूरी लिस्ट

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज स्ट्रीम वाइज यूजी, पीजी कोर्स लिस्ट

Humanities (कला)

S.No. UG CoursesPG Courses
1
B.A.(Hons.) Arabic
M.A. Arabic
2
B.A.(Hons.) Bengali
M.A. Economics
3
B.A.(Hons.) Economics
M.A. English
4
B.A.(Hons.) English
M.A. Hindi
5
B.A.(Hons.) Hindi
M.A. History
6
B.A.(Hons.) History
M.A. Mathematics
7
B.A.(Hons.) Persian
M.A. Persian
8
B.A.(Hons.) Philosophy
M.A. Philosophy
9
B.A.(Hons.) Political Science
M.A. Political Science
10
B.A.(Hons.) Psychology
M.A. Psychology
11
B.A.(Hons.) Sanskrit
M.A. Sanskrit
12
B.A.(Hons.) UrduM.A. Urdu
13
B.A.(Prog.) Arabic
14
B.A.(Prog.) Bengali MIL & LS
15
B.A.(Prog.) Economics
16
B.A.(Prog.) English
17
B.A.(Prog.) Hindi
18
B.A.(Prog.) History
19
B.A.(Prog.) HRM Commerce
20
B.A.(Prog.) Mathematics
21
B.A.(Prog.) Persian
22
B.A.(Prog.) Philosophy
23
B.A.(Prog.) Political Science
24
B.A.(Prog.) Psychology
25
B.A.(Prog.) Sanskrit
26
B.A.(Prog.) Urdu A, B and C
Commerce (वाणिज्य)
S.No.UG CoursesPG Course
1
B.Com.(Hons.)M.Com
2
B.Com.

Science (विज्ञान)

S.No. UG CoursesPG Courses
1
B.Sc. (H) BotanyM.Sc. Botany
2
B.Sc.(H) Chemistry
M.Sc. Chemistry
3
B.Sc. (H) Electronics
M.Sc. Mathematics
4
B.Sc. (H) Mathematics
M.Sc. Physics
5
B.Sc.(H) ZoologyM.Sc. Zoology
6
B.Sc. Life Sciences
7
B.Sc. Physical Sciences


यूजी, पीजी कोर्स के अलावा अन्य कोर्स की सूची

  • रूसी भाषा सर्टिफिकेट कोर्स
  • डाइट असिस्टेंट कोर्स
  • लड़कियों के लिए कंप्यूटर कोर्स
  • उर्दू भाषा सर्टिफिकेट कोर्स

रूसी भाषा सर्टिफिकेट कोर्स
अवधि: 1 वर्ष
रूसी भाषा सर्टिफिकेट कोर्स इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है ताकि छात्र संबंधित देश के साहित्य और संस्कृति का पर्याप्त ज्ञान और भाषा के उपयोग का कौशल प्राप्त कर सकें। यह कोर्स मानविकी के क्षेत्र में या ऐसे व्यवसायों में अनुवाद और अनुसंधान गतिविधियों में संलग्न होने के इच्छुक छात्रों के लिए फायदेमंद है जहां इन भाषाओं का ज्ञान आवश्यक है।

उर्दू भाषा सर्टिफिकेट कोर्स
अवधि: 1 वर्ष
उर्दू अकादमी, नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष उर्दू में सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जाता है। जिसके लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

डाइट असिस्टेंट कोर्स
ZHDC ने वर्ष 2015-16 में NSDC और DU के बीच हस्ताक्षरित एक MOU के तहत एक कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किया। पाठ्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

  • अवधि: एक वर्ष
  • प्रशिक्षण भागीदार: मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च (MIHER)
  • पाठ्यचर्या: MIHER द्वारा विकसित
  • संकाय: MIHER से दो विजिटिंग संकाय

लड़कियों के लिए कंप्यूटर कोर्स
कंप्यूटर कोर्स छात्राओं को बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान प्रदान करने के लिए छह महीने का कोर्स है। जिसमें एमएस-ऑफिस, कोरल ड्रा, फोटोशॉप, इन पेज और इंटरनेट शामिल है। यह कोर्स छात्राओं के लिए नि:शुल्क है।

स्पोकन इंग्लिश क्लासेस
प्रथम वर्ष की लड़कियों के लिए स्पोकन इंग्लिश कक्षाएं शैक्षणिक सत्र 2015-16 से शुरू की गई हैं। इन क्लासेस के लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

जाकिर हुसैन कॉलेज प्लेसमेंट

जाकिर हुसैन कॉलेज का प्लेसमेंट अवरेज है। यहां का उच्चतम प्लेसमेंट 10 एलपीए है, न्यूनतम 3 एलपीए है, और औसत 6 एलपीए है।

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज की फीस कितनी है?

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज एक सरकारी कॉलेज है जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है। इस कॉलेज की फीस 9,000 से 15,000 तक है। कोर्स वाइज फीस स्ट्रक्चर देखने के लिए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में एडमिशन कैसे लें?

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक कॉलेज है, जिसके यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को CUET UG और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए CUET PG परीक्षा देनी होगी।

जाकिर हुसैन कॉलेज नॉर्थ या साउथ कैंपस में है?

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में आता है। कॉलेज का पूरा पता है- J6RJ+269, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, SKD बस्ती, प्रेस एन्क्लेव, अजमेरी गेट, नई दिल्ली, दिल्ली, 110002

ये भी पढ़ें- IIM Lucknow Placements 2024: 634 ऑफर के साथ अंतर्राष्ट्रीय पैकेज 1.23 करोड़ और घरेलू पैकेज 65 लाख रुपये

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
DU Admission 2024: Zakir Hussain Delhi College is one of the oldest colleges of Delhi University. Which has been given Grade 'A' recognition by NAAC. Zakir Hussain College also offers UG, PG and other courses. All these courses are offered in three different subjects Humanities (Arts), Commerce (Commerce) and Science (Science).
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X