International Day of Peace 2024: क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, पढ़ें बेस्ट स्लोगन

International Day of Peace 2024 Slogans in Hindi: दुनिया भर में आज अशांति, युद्ध और तनाव का माहौल है। विश्व के ऐसे कई देश हैं जहां अक्सर तनाव, हिंसा और युद्ध की खबरें आती रहती हैं। आज जब हम ये बातें कह और पढ़ रहे हैं, इस वक्त भी कई देशों में बेगुनाह लोग और आम नागरिक अशांति और तनाव की पीड़ा झेल रहे हैं। कई देशों में युद्ध का माहौल है। कई देशों में मासूम लोगों पर मिसाइलें दागी जा रही है।

International Day of Peace 2024: क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, पढ़ें बेस्ट स्लोगन

विश्व भर में शांति का संदेश देने के उद्देश्य से हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना है।अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन हम युद्ध और संघर्ष से दूर हटकर, प्रेम, एकता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने की प्रतिज्ञा करते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2024 का विषय क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2024 का विषय "शांति की संस्कृति का विकास" है। यूनेस्को की इस आधारभूत मान्यता से प्रेरणा मिलती है कि "युद्ध मनुष्य के मन में शुरू होते हैं, इसलिए शांति की रक्षा का निर्माण भी मनुष्य के मन में ही होना चाहिये।"

आज दुनिया भर में फैले इस अशांति को रोकने के लिए शांति के संदेश फैलाना और लोगों को विश्व स्तर पर शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर शांति के महत्व को समझना और अपने प्रियजनों के साथ इसे साझा करना आवश्यक है।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस संघर्ष और विवाद के बिना भी हमें एक बेहतर दुनिया बनाने के संदेश देता हैं। आइए इस दिन को शांति और प्रेम के संदेश के साथ मनाएं और एक-दूसरे को प्रेरित करें कि शांति से ही जीवन को आगे बढ़ाया जा सकता है। यहां आपके लिए विश्व शांति दिवस 2024 पर स्लोगन या नारे दिए गए हैं। इन्हें आप अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ या अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम या एक्स पर साझा कर सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2024 पर स्लोगन International Day of Peace 2024 Slogans

  • शांति ही सच्ची विजय है, हथियार नहीं।
  • शांति का हर एक कदम दुनिया को बेहतर बनाता है।
  • शांति की शुरुआत आपके दिल से होती है।
  • जहां प्रेम है, वहां शांति है।
  • हमारी सबसे बड़ी ताकत संघर्ष में नहीं बल्कि शांति में है।
  • शांति की संगीत पूरी दुनिया सुनना चाहती है।
  • सच्चा योद्धा वह है जो शांति के लिए लड़ता है।
  • विश्व को शांति की राह दिखाओ।
  • शांति का मतलब केवल युद्ध का अंत नहीं, बल्कि मानवता का प्रेम है।
  • शांति को फैलाने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद के अंदर की शांति को बनाए रखना।

International Day of Peace Slogans in Hindi

शांति के बिना, प्रगति असंभव है।
शांति से बढ़कर कोई धन नहीं।
शांति कोई मंजिल नहीं, बल्कि एक यात्रा है।
शांति की भावना हर दिल में होनी चाहिये।
शांति का सबसे अच्छा मार्ग संवाद है।
शांति से ही हम एक बेहतर दुनिया बना सकते हैं।
शांति प्रेम और सौहार्द की परिभाषा है।
शांति से ही दुनिया को जीता जा सकता है।
जो शांति से रहता है, वही सच्चा लीडर बनता है।
दुनिया को शांति का संदेश दो।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Find out when the International Day of Peace 2024 is celebrated, explore the theme of Peace Day 2024, and discover the best slogans in Hindi to promote peace and unity. Check out the International Day of Peace slogans in Hindi for World Peace Day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+