Bank Holidays In January 2024: जनवरी में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें बैंक हॉलीडे फुल लिस्ट

Bank Holiday In January 2024: जनवरी महीने की शुरुआत साल के पहले दिन नए साल के साथ होती है। यह दिन सभी के लिए एक खास दिन माना जाता है। इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहते हैं, जिससे की बैंक के सभी कर्मचारी नए साल को धूमधाम से मनाते हैं।

Bank Holidays In January 2024: जनवरी में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें बैंक हॉलीडे फुल लिस्ट

जनवरी का महीना बैंक कर्मचारियों के लिए बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस महीने में उन्हें काम से ज्यादा आराम के दिन मिलते हैं। बता दें कि जनवरी में नए साल के साथ लोहड़ी, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन 16 दिनों के अवकाश में से 4 रविवार और 2 शनिवार (दूसरे और चौथे) यानि की कुल 6 दिनों का अवकाश तो शनिवार और रविवार का रहेगा। बाकि शेष 10 दिन राज्य के त्योहार अनुसार बैंक अवकाश रहेगा।

इसके अलावा, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर 30 और 31 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल के कारण इन दोनों दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

जनवरी महीने में कब-कब होगी बैंक की छुट्टी?

यहां हमने जनवरी में आने वाले बैंक अवकाश की सूची राज्यानुसार दी हुई है।

January 2024 Bank Holiday List

  • 1 जनवरी 2024/सोमवार- नए साल का दिन (देश भर में)
  • 7 जनवरी 2024/रविवार-रविवार (देश भर में)
  • 11 जनवरी 2024/गुरुवार- मिशनरी दिवस (मिजोरम में)
  • 12 जनवरी 2024/शुक्रवार- स्वामी विवेकानन्द जयन्ती (पश्चिम बंगाल में)
  • 13 जनवरी 2024/शनिवार- दूसरा शनिवार/लोहड़ी (देश भर में)
  • 14 जनवरी 2024/रविवार- संक्रांति (देश भर में)
  • 15 जनवरी 2024/सोमवार- पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस (तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में)
  • 16 जनवरी 2024/मंगलवार- टुसु पूजा (पश्चिम बंगाल और असम में)
  • 17 जनवरी 2024/बुधवार- गुरु गोविंद सिंह जयंती (कई राज्यों में)
  • 21 जनवरी 2024/रविवार-रविवार (देश भर में)
  • 23 जनवरी 2024/मंगलवार- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (कई राज्यों में)
  • 25 जनवरी 2024/गुरुवार- राज्य दिवस (हिमाचल प्रदेश में)
  • 26 जनवरी 2024/शुक्रवार- गणतंत्र दिवस (संपूर्ण भारत में)
  • 27 जनवरी 2024/शनिवार- चौथा शनिवार (देश भर में)
  • 28 जनवरी 2024/रविवार-रविवार (देश भर में)
  • 31 जनवरी 2024/बुधवार- मी-डैम-मी-फी (असम में)

ये भी पढ़ें- List of Important Days in January 2024: जनवरी में आने वाले महत्वपूर्ण दिन, जानें कब है लोहड़ी और मकर संक्रांति

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bank Holiday In January 2024: The month of January starts with the New Year on the first day of the year. This day is considered a special day for everyone. All the banks of the country remain closed on this day. Let us tell you that banks will remain closed for a total of 16 days in January including New Year, Lohri, Makar Sankranti and Republic Day.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+