26 January Parade 2024: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार देखी गई, ये 10 बड़ी खास बातें

26 January Parade 2024: गणतंत्र दिवस पर लोगों को जिस पल का बेसब्री से इंजतार था, वो पल आ गया है। कर्त्तव्य पथ पर मन-मोहक झांकियां निकाली जा रही हैं। बता दें कि इस बार 26 जनवरी परेड की शुरुआत सुबह साढ़े 10 बजे हुई। जिसमें की 100 महिलाओं ने शंख और नगाड़ा बजाकर इसका आगाज किया। 75 साल के गणतंत्र दिवस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था।

26 January Parade 2024: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार देखी गई, ये 10 बड़ी खास बातें

इसके अलावा, परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की ओर से ऑल विमेन मार्चिंग कंटिंजेंट शामिल हुआ। इसमें तीनों सेनाओं की 60 महिलाएं शामिल हुईं। इस त्रि-सर्विस टुकड़ी का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव ने किया।

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार देखी गई, ये 10 बड़ी खास बातें

1. पहली बार 100 महिला कलाकारों ने शंख, ड्रम और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाते हुए परेड की शुरुआत की। महिला कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों की वेशभूषा में 'इंडिया: मदर ऑफ डेमोक्रेसी' थीम को प्रदर्शित किया।

2. गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल हुई BSF महिला ब्रास बैंड और सीमा सुरक्षा बल की महिला टुकड़ी।

3. 26 जनवरी परेड में पहली बार शामिल हुई सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की एक पूर्ण महिला टुकड़ी, जिसका नेतृत्व मेजर सृष्टि खुल्लर ने किया। इस टुकड़ी में आर्मी डेंटर कोर से कैप्टन अंबा सामंत, भारतीय नौसेना से सर्जन लेफ्टिनेंट कंचना, फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिव्या प्रिया शामिल थीं।

4. इतिहास में पहली बार 26 जनवरी की परेड में दिल्ली पुलिस का विमेन परेड एंड बैंड कंटिंजेंट शामिल हुआ। इसकी अगुआई एडिशनल DCP श्वेता.के.सुगाथन ने की। वे किरण बेदी के बाद परेड को लीड करने वाली दूसरी महिला IPS हैं। पहली बार दिल्ली पुलिस बैंड की अगुवाई महिला कॉन्स्टेबल रुयागनुओ केनसे ने किया।

5. इस बार कर्तव्यपथ पर 'अनंत सूत्र' नाम से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके तहत 18 राज्यों से लाई गईं 1900 साड़ियां प्रदर्शित की गईं।इन साड़ियों पर एक 'क्यूआर कोड' लगाया गया था, जिसमें इसकी पूरी जानकारी दी गई है। इसे कर्तव्य पथ पर लकड़ी के फ्रेम में दोनों तरफ लगाया गया था।

6. परेड में पहली बार इंडियन आर्मी का MRSAM (मिडियम रेंज सरफेस टु एयर मिसाइल सिस्टम) जिसे भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट सुमेधा तिवारी ने लीड किया। वहीं, वायुसेना झांकी में दो महिला लेफ्टिनेंट अनन्या शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर आसमा शेख सुखोई-30 फाइटर जेट की पायलट की तरह नजर आईं।

7. इस साल गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस का 95 सदस्यों वाला दस्ता और 33 सदस्यों वाला मार्चिंग बैंड कर्तव्यपथ पर परेड में शामिल हुआ। फ्रांस के फॉरेन लीजन दस्ते में 6 भारतीय भी शामिल हुए। फ्रांसीसी वायुसेना के राफेल जेट और मल्टी-रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी शामिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ जब फ्रांस के राफेल जेट फ्लाईपास्ट का हिस्सा बने।

8. इस साल इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय की झांकी AI आधारित टेक्नोलॉजी पर केंद्रित रही। इसमें दिखाया गया कि कैसे भारत हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स और एजुकेशन के क्षेत्र में AI का इस्तेमाल कर रहा है। झांकी में दिखाया गया कि इंक्लूसिव और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए AI की मदद लेने में भारत ने कैसे सफलता हासिल की है।

9. एयरफोर्स की तरफ से फ्लाईपास्ट में टैंगेल फॉर्मेशन दिखाई जाएंगे। इसमें डॉर्नियर एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इस फॉर्मेशन में सबसे आगे हेरिटेज एयरक्राफ्ट डकोटा होगा, जबकि पीछे दो डॉर्नियर Do-228 एयरक्राफ्ट होंगे, जो एविएशन टर्बाइन फ्यूल और बायोफ्यूल के मिक्स्ड ईंधन से उड़ान भरेंगे।

टैंगेल फॉर्मेशन में 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान किए गए सफल एयरड्रॉप का रि-इनैक्टमेंट करेंगे। इस जंग में पहली बार भारतीय सुरक्षाबलों ने दुश्मन की जमीन पर एयरड्रॉप किया था।

10. इस साल 26 जनवरी की परेड को देखने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर से 13 हजार खास मेहमानों को बुलाया गया। इसका मकसद राष्ट्रीय पर्वों में इलीट क्लास की भागीदारी घटाकर आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। इन खास मेहमानों में अलग-अलग फील्ड के बेस्ट परफॉर्मर और वे लोग शामिल हैं जिन्होंने सरकारी स्कीमों का सबसे बेहतर उपयोग किया।

इसके अलावा, 26 जनवरी परेड में ऐसा पहली बार जब सांस्कृतिक कार्मक्रम में 1500 महिला कलाकारों ने एक साथ मिलकर 30 लोक नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
26 January Parade 2024: The moment for which people were eagerly waiting on Republic Day has arrived. Enthralling tableaux are being displayed on the Path of Duty. Let us tell you that this time the parade started on 26th January at 10.30 am. In which 100 women started it by blowing conch shells and drums. This happened for the first time in the history of Republic Day in 75 years.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+