Top 10 Independence Day Shayari in Hindi: टॉप 10 स्वतंत्रता दिवस शायरी हिंदी में

Top 10 Independence Day Shayari in Hindi: हर भारतीय के दिल में गर्व और देशभक्ति की भावना को जगाने वाला एक महत्वपूर्ण दिन है स्वतंत्रता दिवस। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश ने अंग्रेजों की हुकूमत से मुक्ति मिली और स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार प्राप्त किया। इस दिन देश का हर नागरिक न केवल हमारे स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की याद करता है, बल्कि उनके बलिदान और त्याग के प्रति सम्मान प्रकट करता है।

Top 10 Independence Day Shayari in Hindi: टॉप 10 स्वतंत्रता दिवस शायरी हिंदी में

स्वतंत्रता दिवस पर अपने देशप्रेम को व्यक्त करने के लिए हर कोई अपने तरीके से इस दिन को मनाता है। कुछ लोग तिरंगा फहराते हैं, कुछ देशभक्ति के गीत गाते हैं और कुछ अपनी भावनाओं को शब्दों के माध्यम से प्रकट करते हैं। हिंदी शायरी इस दिन को मनाने का एक सुंदर माध्यम है। स्वतंत्रता दिवस पर हिन्दी शायरी न केवल हमारी भावनाओं को प्रकट करती है, बल्कि दूसरों के दिलों में भी देशभक्ति की भावना को जगाती है।

इस लेख में हम आपके लिए स्वतंत्रता दिवस पर 10 बेहतरीन हिंदी शायरी लेकर आए हैं। ये स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर आपके जज़्बातों को सही मायनों में प्रकट करेंगी। आप स्वतंत्रता दिवस पर हिन्दी में शायरी को अपने दोस्तों, परिजनों और सहयोगियों के साथ साझा कर सकते हैं।

यहां पढ़ें- Happy Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर दें बधाई, स्टेटस पर शेयर करें ये 30 शुभकामना संदेश

Independence Day 2024 Shayari in Hindi

1. लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,
भारत का नाम होगा सबकी जुबान पर।
ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर,
कोई जो उठाएगा नजर हिंदुस्तान पर।।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

2. ना पूछो जमाने से, क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है कि हम सिर्फ हिंदुस्तानी हैं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. देशभक्ति का यह जज्बा न कभी कम होने पाए,
हमारे दिल से यह लव कभी न मिटने पाए।
जिंदगी हो जाए हमारी देश पर निछावर,
हम मर भी जाए तो कोई गम न होने पाए।।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

4. दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत,
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वतन आएगी।
जय हिंद! स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो!

5. गूँज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा,
चमक रहा आसमान में देश का सितारा।
आज़ादी के दिन आओ मिलकर करें दुआ,
कि बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

यहां पढ़ें- Independence Day GK Quiz: स्वतंत्रता दिवस पर क्विज की तैयारी कर लें, यहां देखें 50 वन लाइन जीके प्रश्नोत्तरी

6. करता हूँ तिरंगे से अपनी मोहब्बत की बातें,
मेरे दिल में बसा है भारत माता का प्यार।
देशभक्ति से ही दिल मेरा धड़कता है,
भारत माता की जय कहने से ही मैं जीता हूँ।।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

7. वतन हमारा ऐसे न छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसे न तोड़ पाए कोई।
दिल हमारा एक है, एक है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है और हम हैं इसकी शान।।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

8. आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे।
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की नसों में,
भारत माता का आँचल नीलाम नहीं होने देंगे।।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

9. जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता।
नोटों में लिपटकर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता।।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

10. अमर शहीदों की शान है ये,
भारत देश की जान है ये।
हर दिल में जोश और अभिमान है ये,
स्वतंत्रता दिवस का सम्मान है ये।।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

ये पढ़ें- Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों के लिए भाषण कैसे तैयार करें?

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Celebrate Independence Day 2024 with our collection of the top 10 Independence Day Shayari in Hindi. Share these heartfelt Shayari on August 15 to express your patriotism and love for India. Perfect for sending wishes to friends and family, these Shayari beautifully capture the spirit of freedom and the pride of being an Indian.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+