Independence Day 2023: कब और कहां होगा 15 अगस्त का मुख्य समारोह? जानें थीम और टाइमिंग

भारत में हर साल स्वतंत्रता दिवस को देश में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है। इस साल देशभर में 15 अगस्त 2023 को 77वें स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन लगभग दो शताब्दियों के बाद ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से देश की मुक्ति की याद का एक प्रतीक है। इस दिन के अवसर पर भारत के सभी देशवासी आजादी के लड़ाई में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित करते हैं।

Independence Day 2023: कब और कहां होगा 15 अगस्त का मुख्य समारोह? जानें थीम और टाइमिंग

हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यह पर्व एक ऐसा पर्व है जो धर्म की बेड़ियों से परे है। स्वतंत्रता दिवस को सभी लोग बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। हर जगह ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन हम सभी इकठ्ठा होकर देश के उन महानायकों को नमन करते हैं जिनके त्याग और बलिदान के चलते हमें अंग्रेजों से 200 सालों तक चली गुलामी से आजादी मिली।

स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम क्या है? Independence Day 2023 Theme

स्वतंत्रता दिवस 2023 मनाने के लिए इस वर्ष 15 अगस्त 2023 की थीम 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' यानी कि 'Nation First, Always First' निर्धारित की गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी देश वासियों को यह बताना है कि किसी भी कार्य से ऊपर राष्ट्र सबसे पहले और हमेशा पहले नंबर पर ही रहे।

स्वतंत्रता दिवस 2023 का मुख्य समारोह कहां और कब होगा?

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्‍ली के लाल किले में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां शिरकत करेंगी। स्वतंत्रता दिवस 2023 का मुख्य समारोह में देश भर से लगभग 1800 लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण भी भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Independence Day 2023: 15 अगस्त के विशेष अतिथियों की सूची, 1800 लोगों को किया गया आमंत्रित

स्वतंत्रता दिवस 2023 समारोह की शुरुआत कब होगी?

प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्‍त 2023 की सुबह 7 बजे ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस 2023 समारोह की शुरुआत करेंगे। इस के बाद वह लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन हर साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण होता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हैं और अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखते हैं। पीएम मोदी ने हर स्वतंत्रता दिवस पर देश के अलग-अलग हिस्से की पगड़ी पहनी है। इस साल पीएम कहां की वेशभूषा में दिखेंगे, इस पर भी लोगों की नजर रहेंगी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Independence Day 2023 Theme: To celebrate Independence Day 2023, the theme of 15 August 2023 has been set as 'Nation First, Always First' i.e. 'Nation First, Always First'. Its main purpose is to tell all the countrymen that above any work, the nation should be first and always number one.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+