UPSC IAS 2023 प्रवेश पत्र कब जारी किया जायेगा? कैसे करें डाउनलोड? रेजिस्ट्रेशन आईडी भूल जाने पर क्या करें?

UPSC IAS 2023 Admit Card will release soon: संघ लोक सेवा आयोग या यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करेगा। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र आयोग अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। बता दें कि सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 2023 आगामी 28 मई, 2023 को आयोजित की जायेगी।

UPSC IAS 2023 प्रवेश पत्र कब जारी किया जायेगा? कैसे करें डाउनलोड?

सिविल सेवा भर्ती 2023 परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन भरा है, वे अपना यूपीएससी प्रारंभिक 2023 परीक्षा प्रवेश पत्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर देखने की सलाह दी जाती है।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई, 2023 को पूरे देश में आयोजित होने वाली है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 15 दिन पहले जारी किए जायेंगे। इसी सप्ताह आयोग द्वारा प्रवेश पत्र जारी किये जाने की संभावना है। हालांकि, सिविल सेवा एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

UPSC IAS Prelims 2023: परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स 2023 परीक्षा पैटर्न को निम्नलिखित चरणों के माध्यम से समझें-

  • यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा के दो पेपर होते हैं- सामान्य अध्ययन और सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट यानी सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (सीसैट)
  • प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ यानी ऑब्जेक्टिक टाइप के होंगे (बहुविकल्पीय प्रश्न या मल्टी चॉइस क्वेश्चन)
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पेपर- II (सीसैट) एक योग्यता प्रश्न पत्र है, जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक 33 प्रतिशत निर्धारित होते हैं।
  • सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के दो प्रश्न पत्र होते हैं।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई भाग नकारात्मक अंकन के रूप में काट लिया जायेगा।
  • प्रश्न पत्रों को अंग्रेजी और हिन्दी दोनों ही भाषाओं में तैयार किया जाएगा। हालांकि, अंग्रेजी भाषा समझ कौशल से संबंधित प्रश्न केवल अंग्रेजी में ही प्रदान किए जाएंगे।
  • नेत्रहीन उम्मीदवारों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

UPSC IAS 2023: चयन प्रक्रिया

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयन प्रक्रिया में कुल तीन चरण हैं। इनमें पहला चरण सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC IAS Prelims), दूसरा चरण सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC IAS Mains) और तीसरा चरण साक्षात्कार (UPSC IAS Interview) यानी व्यक्तिगत परीक्षण है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी तक चले थे।

UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023: कैसे डाउनलोड करें?

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे 'यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023' वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • यह आपको लॉगिन पृष्ठ पर ले जायेगा, जहां आपको अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा
  • यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • यूपीएससी सीएई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

यूपीएससी एडमिट कार्ड रेजिस्ट्रेशन आईडी भूल जाने पर क्या करें?

यदि कोई उम्मीदवार यूपीएससी एडमिट कार्ड रेजिस्ट्रेशन आईडी भूल जाता है तो ऐसी स्थिति में कुछ साधारण स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना यूपीएससी प्रीलिम्ल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट पर "फॉरगेट रेजिस्ट्रेशन आईडी" सेक्शन होगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद अपना पंजीकृत ईमेल आईडी दर्ज करें। अगले चरण में आपसे आपकी जन्मतिथि विवरण दर्ज करने का आग्रह किया जायेगा। फिर आपको कैप्चा दर्ज करना होगा। उसके बाद, आपको अपनी रेजिस्ट्रेशन आईडी की एक्सेस पुनः प्राप्त हो जायेगी। यूपीएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आप इस आईडी का उपयोग कर सकते हैं।

UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 विवरण

यूपीएससी ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार को प्रवेश पत्र पर दिए गए सारे विवरणों को जांचना आवश्यक है। वह इसलीए कि इसमें प्रिंट सारे विवरणों को अच्छी तरह जांच लें। यूपीएससी प्रवेश पत्र पर छपे सबसे महत्वपूर्ण विवरणों की सूची नीचे दी जा रही है।

  • परीक्षा की तिथि
  • नाम
  • रोल नम्बर
  • फोटो पहचान पत्र, जैसे कि आधार कार्ड नम्बर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • केंद्र
  • परीक्षा का परिसर
  • उम्मीदवार का फोटोग्राफ
  • फोटो के नीचे पंजीकृत आईडी (Registration ID)
  • समय सारणी

UPSC IAS 2023: इन टिप्स को अपना कर एक महीने में क्रैक करें यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा

deepLink articlesयूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2023 मेन्स परीक्षा टाइम टेबल जारी, जाने कैसे करें परीक्षा की तैयारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Union Public Service Commission or UPSC will release IAS Prelims Exam 2023 Admit Card soon. The Commission will issue the admit card for UPSC Civil Services Preliminary Examination 2023 on its official website. Let us tell you that the Civil Services Prelims Exam 2023 will be held on May 28, 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+