UPSC CSE Admit Card 2022 Download Link यूपीएससी सिविल सेवा मेंस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें

UPSC Civil Services Mains Admit Card 2022 Download Link संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है।

UPSC Admit Card 2022 Download Link: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2022 31 अगस्त को ऑनलाइन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ होंगे, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से यूपीएससी सीएसई मेंस ई-एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।

UPSC CSE Admit Card 2022 Download Link यूपीएससी सिविल सेवा मेंस एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें

यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2022
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए ई-प्रवेश पत्र जारी किया। यूपीएससी सीएसई मुख्य प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022
यूपीएससी सीएसई मेंस 2022 परीक्षा 16 से 25 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। केवल वे लोग ही परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा 2022 प्रीलिम्स परीक्षा पास की हो और यूपीएससी सीएससी परिणाम के साथ-साथ यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा आवेदन फॉर्म भरे हैं।

UPSC Civil Services Mains Admit Card 2022 Download Link

यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर यूपीएससी सीएसई मेंस एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: नए पृष्ठों पर 'यहां क्लिक करें' पर क्लिक करें।
चरण 4: निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, 'हां' पर क्लिक करें।
चरण 5: क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें।
चरण 6: एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसकी जांच करें।
चरण 7: यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और प्रिन्ट आउट ले लें।

जिन उम्मीदवारों का फोटो ई-प्रवेश पत्र पर स्पष्ट रूप से मुद्रित नहीं है, उन्हें परीक्षा में उपस्थित होने के वचन के साथ एक पासपोर्ट आकार का फोटो (प्रत्येक सत्र के लिए एक) लाना होगा। इसके अलावा, यूपीएससी द्वारा आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड के दुरुपयोग के मामले में उम्मीदवार जिम्मेदार होंगे।

लिखित परीक्षा में निर्धारित विषयों में पारंपरिक निबंध प्रकार के 9 पेपर शामिल होंगे, जिनमें से दो पेपर क्वालिफाइंग प्रकृति के होंगे। इस प्रकार उम्मीदवारों द्वारा मुख्य परीक्षा (लिखित भाग के साथ-साथ साक्षात्कार) में प्राप्त अंक उनकी अंतिम रैंकिंग निर्धारित करेंगे।

मेन्स क्वालिफाई करने वालों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। साक्षात्कार 275 अंकों का होगा जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक नहीं होंगे। अंत में चयनित उम्मीदवार आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और आईआरटीएस सहित विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सिविल सेवाओं में प्रशासनिक पदों को भरेंगे।

deepLink articles UPSC OTR Registration Benefits यूपीएससी ओटीआर क्या है, फायदे और आवेदन प्रक्रिया समेत पूरी डिटेल

deepLink articlesTop 10 IAS Coaching In Ghaziabad: गाजियाबाद के बेस्ट IAS कोचिंग सेंटर की लिस्ट

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UPSC Civil Services Mains Admit Card 2022 Download Link Union Public Service Commission has released the UPSC CSE Admit Card 2022 for the Civil Services Mains Exam 2022. UPSC CSE Admit Card 2022 has been released online on 31st August. Candidates who will appear for UPSC CSE Main Exam 2022 can download UPSC CSE Mains E-Admit Card 2022 from official website of UPSC.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+