यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th General Hindi Syllabus PDF Download)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा सिलेबस 2022-23 जारी कर दिए गए हैं। जारी सिलेबस माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाएं गए हैं। कक्षा 12वीं के छात्र अपना सिलेबस यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा छात्र करियर इंडिया के पेज से भी अपने विषयों के सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस डाउनलोड करने के लिंक लेख के अंत में दिए गए हैं।

कक्षा 12वीं के जो छात्र आयोजित होने वाली जनरल हिंदी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह छात्र अपने जनरल हिंदी का सिलेबस इस लेख के माध्यम से डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लेख के अंत में जाना है और वहां दिए डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना है और उनका सिलेबस डाउनलोड हो जाएगा। जारी किया ये सिलेबस रिवाइजड सिलेबस है जिसे उचित मूल्यांकन के साथ 30 प्रतिशत का सिलेबस घटा कर जारी किया गया है।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 12th General Hindi Syllabus PDF)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल हिंदी सिलेबस 2022-23: कोर्स स्ट्रक्चर

जनरल हिंदी का सिलेबस 2 खंडों में बांटा गया है और दोनों ही खंडों 50 - 50 अंकों के लिए है। इसमें छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क का कार्य नहीं दिया गया है। सिलेबस का कोर्स स्ट्रक्चर कुछ इस प्रकार है-

खंड क - 50 अंकों के लिए

1. हिंदी गद्य का विकास- हिंदी गद्य का उद्भव एवं विकास, शुल्कयुग, शुल्कोत्तर युग, हिंदी गद्य की प्रमुख विधाएं- निबंध, उपन्यास, कहानी, आलोचना इत्यादि।

2. काव्य साहित्य का विकास - (आधुनिक काल- भारतेन्दु युग, द्विवेदी युग, छायावाद, प्रगतिवाद, नयी कविता इत्यादि)

3. सिलेबस के अनुसार निर्धारित गद्यांशों पर आधारित पांच प्रश्न।

4. सिलेबस के अनुसार निर्धारित पद्यांशों पर आधारित पांच प्रश्न।

5. (क) सिलेबस में निर्धारित लेखकों का साहित्यिक परिचय एवं कृतियां। (शब्द सीमा अधिकतम 80)
(ख) सिलेबस में निर्धारित कवियों का साहित्यिक परिचय एवं कृतियां। (शब्द सीमा अधिकतम 80)

6. सिलेबस में निर्धारित कहानियों का सारांश एवं उद्देश्य पर आधारित प्रश्न (शब्द सीमा - अधिकतम 80 )

7. सिलेबस में निर्धारित खंडकाव्य की कथावस्तु एवं प्रमुख पात्रों पर आधारित प्रश्न (शब्द सीमा - अधिकतम 80 )

खंड ख - 50 अंकों के लिए

8. (क) सिलेबस में निर्धारित संस्कृत गद्य का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद।
(ख) सिलेबस में निर्धारित संस्कृत पद्य का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद।

9. लोकोक्तियों एवं मुहावरों के अर्थ एवं वाक्य प्रयोग। (क्रम संख्या 10 एवं 11 से ऑब्जेक्टिव प्रश्न)

10. (क) संद्धि (दीर्घ, गुण, यण, अयाद में से किन्हीं तीन संधियों से संबंधित शब्दों का संधि विच्छेद।
(ख) संस्कृत शब्दों में विभक्ति की पहचान-
संज्ञा- आत्मन् नामन्

11. (क) शब्दों में सूक्ष्म अन्तर ।
(ख) एनेकार्थी शब्द।
(ग) एनेक शब्दों के लिए एक शब्द (वाक्यांश) (केवल 2 प्रश्न)
(घ) वाक्यों में त्रुटिमार्जन (लिंग, वचन, कारक, काल एवं वर्तनी संबंधी त्रुटियां)

12. (क) रस- श्रृंगार, करुण, हास्य, वीर एवं शांत रस के लक्षण एवं उदाहरण।
(ख) अलंकार (1) शब्दलांकार- अनुप्रास, यमक, श्लेष के लक्षण एंव उदाहरण।
(2) अर्थालंकार - उपमा, रूपत, उत्प्रेक्षा के लक्षण एंव उदाहरण।
(ग) छंद- मात्रिक- चौपाई, दोहा, सोरठा, कुण्डलियां के लक्षण एंव उदाहरण।

13. पत्र लेखन (निम्नलिखित में से किस एक पर)
(1) नियुक्ति- आवेदन- पत्र
(2) बैंक से किसी व्यवसाय के लिए ऋण प्राप्त करने का आवेदन - पत्र।
(3) अपने नगर या गांव की सफाई हेतु संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र।

14. निबंध (विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक एवं राजनैतिक चेतना पर आधारित जनसंख्या, स्वास्थ्य शिक्षा व पर्यावरण सें संबंधित)

कैसे करें कक्षा 12वीं जनरल हिंदी सिलेबस 2022-23 डाउनलोड

1. यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल हिंदी का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

सिलेबस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए सिलेबस 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना है।

3. छात्रों के सामने कक्षा 12वीं के सिलेबस 2022-23 की पूरी सूची आ जाएगी।

4. इस सूची से छात्र सिलेबस 2022-23 अपने विषयों के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।

जनरल हिंदी की परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र अपने सिलेबस डाउनलोड करें और उसके अनुसार परीक्षा की तैयारी करें। इसके लिए छात्र को ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि सिलेबस में 30 प्रतिशत का सिलेबस घटाया गया है, कहिं ऐसा न हो की छात्र घटाए सिलेबस के हिस्से की तैयारी करें और मुख्य सिलेबस के कुछ हिस्से को छोड़ दे ऐसे में परीक्षा की दौरान उन्हे परेशानी होगी और वह परीक्षा में बेहतर स्कोर नहीं कर पाएंगे। इसके साथ आपको बता दें की ग्रामर के साथ प्रश्नोंतर पर भी उतना ही ध्यान दें ताकी आपके अंक अच्छे आएं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं जनरल हिंदी सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें -

deepLink articlesयूपी बोर्ड 12वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th Hindi Syllabus PDF Download)

deepLink articlesयूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th English Syllabus PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Syllabus 2022-23 has been released by the Uttar Pradesh Board of Secondary Education. The released syllabus for secondary and higher secondary classes is made available in PDF format. Students of class 12th can download their syllabus by visiting the official website of UPMSP, upmsp.edu.in. Apart from this, students can also download the syllabus of their subjects from the Career India page. The links to download the syllabus are given at the end of the article.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+