यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Maths Syllabus PDF Download)

बोर्ड परीक्षाओं का समय अब ज्यादा दूर नहीं है ऐसे में सभी छात्र जो 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। छात्र की सहायता के लिए हाल ही में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए सिलेबस जारी किया है। जारी इस सिलेबस को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। छात्र आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने विषयों के आधार पर सिलेबस 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सिलेबस डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट से सिलबेस डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।

छात्रों को बता दें की यूपी बोर्ड 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च के महीने में कर सकता है। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को अपना सिलेबस जरूर चेक करना चाहिए। यूपीएमएसपी द्वारा जारी कक्षा 10वीं गणित का सिलेबस छात्र इस लेख के माध्यम से भी सीधा डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों के लिए गणित का सिलेबस लेख के अंत में दिया गया है। जिसके लिए उन्हें केवल डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है और वह सिलेबस आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Maths Syllabus PDF Download)

छात्रों को जारी इस सिलेबस के माध्यम से कोर्स स्ट्रक्चर के बारे में जानकारी प्राप्त होगी और वह जान पाएंगे कि कौनसी इकाई (यूनिट) कितने अंक की है। साथ हि अपने कमजोर विषयों की पहचान कर पाएंग और उसके अनुसार तैयारी कर पाएंगे। कक्षा 10वीं के लिए आयोजित होने वाली गणित परीक्षा के 70 अंकों की होगी 30 अंक प्रैक्टिकल के होंगे यानी अंत में मूल्यांकल 100 अंकों में से किया जाएगा। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होगी। आइए जाने गणित विषय का कोर्स स्ट्रक्चर-

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित कोर्स स्ट्रक्चर

इकाई इकाई का नाम (यूनिट) अंक
1 संख्या पद्धति 05
2 अलजेब्रा 18
3 निर्देशांक ज्यामिति 05
4 ज्यामिति 12
5 त्रिकोणमिति 10
6 मेन्सुरेशन 10
7 सांख्यिकी 10
कुल 70

कैसे करें यूपी कक्षा 10वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए सिलेबस के लिंक पर क्लिक करना है। सिलेबस के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कक्षा 10वीं के विषयों के आधार पर सिलेबस 2022-23 की पूरी सूची आ जाएगी। छात्र अपने विषय के अनुसार अपना सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड सिलबेस 2022-23 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-

deepLink articlesयूपी बोर्ड कक्षा 10वीं साइंस सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th Science Syllabus PDF Download)

deepLink articlesयूपी बोर्ड कक्षा 10वीं अंग्रेजी सिलेबस 2022-23 (UP Board Class 10th English Syllabus PDF Download)

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Uttar Pradesh Board of Secondary Education has released the syllabus for class 10th students. This released syllabus has been released in PDF format. Students can easily download the Syllabus 2022-23 based on their subjects by visiting the official website. Students can download their syllabus from upmsp.edu.in. Also, from the page of Career India Hindi, students can also download the syllabus based on their subjects.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+