RMS CET Admit Card 2024 Released: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी परीक्षा प्रवेश पत्र जारी, कैसे करें डाउनलोड

RMS CET Admit Card 2024 Released: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल ने आरएमएस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी भर्ती 2023 के इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट rashtriamilitaryschools.edu.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी परीक्षा प्रवेश पत्र जारी, कैसे करें डाउनलोड

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी भर्ती 2023 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर आरएमएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरएमएस प्रवेश परीक्षा 2024, आगामी 17 दिसंबर को आयोजित होने वाली है और परिणाम जनवरी 2024 के महीने में घोषित होने की उम्मीद है।

आरएमएस कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रम में कक्षा 5 के विषय शामिल हैं। पेपर कुल 200 अंकों का होगा और इसमें सामान्य बुद्धि, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और गणित से 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। आरएमएस प्रवेश परीक्षा के लिए कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा पाठ्यक्रम में कक्षा 8 के विषय शामिल हैं। पेपर 200 अंकों का होगा और इसमें विशेष रूप से हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और गणित अनुभाग से 200 एमसीक्यू होंगे।

RMS CET Admit Card 2024 Direct Link

RMS CET Exam 2024: परीक्षा पैटर्न

कक्षा 6- आरएमएस कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम में कक्षा 5 के विषय शामिल होंगे। परीक्षा की सर्वश्रेष्ठ तैयारी के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 5 की पाठ्यपुस्तकें, विशेष रूप से सामान्य बुद्धि, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और गणित पढ़नी चाहिये। प्रश्न पत्र छात्रों की मौलिक समझ का आकलन करेगा। पेपर 200 अंकों का होगा जिसमें कुल 180 प्रश्न होंगे और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

विषय अंक प्रश्नों की संख्या अर्हक अंक
अंग्रेजी 50 40 35%
गणित 50 40 40%
सामान्य ज्ञान 50 50 40%
बौद्धिक परीक्षण 50 50 40%

कक्षा 9- आरएमएस कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम में कक्षा 8 के विषय शामिल होंगे। परीक्षा की सर्वश्रेष्ठ तैयारी के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तकें, विशेष रूप से हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और गणित पढ़नी चाहिये। प्रश्न पत्र छात्रों की मौलिक समझ का आकलन करेगा। पेपर 200 अंकों का होगा जिसमें कुल 200 प्रश्न होंगे और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

पेपरविषय अंक प्रश्नों की संख्या
पेपर I अंग्रेजी 50 50
पेपर I हिंदी 20 20
पेपर I सामाजिक विज्ञान 30 30
पेपर II गणित 50 50
पेपर II विज्ञान 50 50

आरएमएस सीईटी एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें?

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट rastriamilitaryschools.edu.in पर जाएं।
चरण 2: आरएमएस सीईटी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन करने के लिए अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: आपका आरएमएस एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Rashtriya Militry School released RMS CET Exam 2024 Admit card at official website rashtriamilitaryschools.edu.in . Know how to download RMS CET exam 2024 Hall ticket.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+