REET 2023 Answer Key: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा उच्च स्तरीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक स्तर 1 और स्तर 2 पदों की भर्ती के लिए रीट (REET) परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया था। परीक्षा के बाद बोर्ड (RSMSSB) द्वारा रीट (REET) परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी यानी आंसर की जारी कर दी गई है। आरएसएमएसएसबी द्वारा रीट 2023 की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 20 मार्च 2023 को जारी की गई है। जिसे उम्मीदवार आसान चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
रीट 2023 आंसर की पर आपत्ति की प्रक्रिया 20 मार्च 2023 रात 00:01 बजे शुरू की जा चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 23 मार्च राज 11:59 तकी की है। उम्मीदवारों की सहयाता के लिए आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया लेख में नीचे दी गई है।
आरएसएमएसएसबी रीट 2023 की परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2023 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था, सुबह और दोपहर जिसका समय क्रमशः इस प्रकार है सुबह 9:30 से 12:00 बजे और दूसरी पाली 3 बजे से 5:30 बजे। परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जिसकी प्रक्रिया लेख में नीचे दी गई है। साथ ही आपत्ति दर्ज करने के शुल्क आदि संबंधित जानकारी भी लेख में दी गई है।
कितनी रिक्तियों के लिए निकाली गई थी भर्ती
रीट 2023 की परीक्षा का आयोजन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पदों की भर्ती के लिए किया गया था। आरएसएमएसएसबी द्वारा कुल 48,000 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई थी। जिसमें से 21,000 शिक्षक पदों की भर्ती प्राथमिक विद्यालय और 27,000 शिक्षकों की रिक्तियां उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए थी।
कैसे करें रीट 2023 आंसर की डाउनलोड
चरण 1 - रीट 2023 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन के सेक्शन में जाएं।
चरण 3 - इस सेक्शन में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक 2023 आंसर की के विषय आधारित लिंक प्राप्त होंगे। उम्मीदवार अपने विषय के अनुसार प्राप्त लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5 - लिंक पर क्लिक कर अपनी आंसर की डाउनलोड करें।
REET 2023 Answer Key Download Link
रीट 2023 आंसर की पर आपत्ति कैसे करें दर्ज
आयोजित हुई रीट 2023 की परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया की भी शुरुआत की जाती है। रीट 2023 उत्तर कुंजी यानी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करना है। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। किसी भी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना है। 100 रुपये का ये शुल्क प्रत्येक प्रश्न के लिए है। यदि उम्मीदवार को 5 प्रश्नों को चुनौती देने है तो उन्हें 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को बता दें की आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2023 है। उम्मीदवार आपत्ति 23 मार्च रात 23:59 बजे तक दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।
रीट 2023 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना है। रजिस्ट्रेशन के दौरान बनाए गए लॉगिन के माध्यम से लॉगिन करना है और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करनी है। इसमें उम्मीदवारों को उस प्रश्न का चयन करना है जिसे वह चुनौती देना चाहते हैं और अपने सही उत्तर की पुष्टि के लिए दस्तावेजों को अपलोड कर शुल्क का भुगतान करना है। फॉर्म पूरा करने के बाद उम्मीदवार सुरक्षा के लिए प्रिंट लेना न भूलें। आपत्ति दर्ज करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दी गई पीजीएफ अधिसूचना डाउनलोड करें।
GATE Score Card 2023: गेट 2023 परीक्षा का स्कोर कार्ड 21 मार्च को होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CUET PG 2023 Registration: सीयूईटी पीजी 2023 के रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें शेड्यूल
REET 2023 Answer Key Objection Notification -