RBSE 10th Result 2022 Statistics राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े सारे आंकड़ें

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2022 Statistics राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2022 की 10वीं व वोकेशनल मुख्य परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। 10वीं कक्षा में बैठे 1059072 विद्यार्थियों में से 877848 पा

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2022 Statistics राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2022 की 10वीं व वोकेशनल मुख्य परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। 10वीं कक्षा में बैठे 1059072 विद्यार्थियों में से 877848 पास हो गए हैं। 181224 विद्यार्थी 10वीं उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं। इस वर्ष कुल परिणाम 82.89% रहा, जो पिछले साल से कम लेकिन वर्ष 2020 से करीब 2% अधिक रहा है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 13 जून को दोपहर तीन बजे जारी किया। कुल पास हुए 877848 विद्यार्थियों में से प्रदेश के 358720 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। 366285 सेकंड डिवीजन से और 152556 तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं। 287 विद्यार्थी सानुग्रह उत्तीर्ण रहे हैं और कुल 46626 विद्यार्थी पूरक परीक्षा के योग्य घोषित किए गए हैं।

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2022 Check Link

RBSE 10th Result 2022 Statistics राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुड़े सारे आंकड़ें

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 लड़कियों का पास प्रतिशत
इस वर्ष 10वीं में कुल 486293 लड़कियां प्रविष्ट हुई हैं। इनमें से 410358 लड़कियां पास हुई हैं। लड़कियों का कुल परिणाम 84.38% रहा है। पास होने वाली लड़कियों में 180022 लड़कियां प्रथम श्रेणी से, 169185 द्वितीय श्रेणी और 61033 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण रही है।

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 लड़कों का पास प्रतिशत
एक बार फिर लड़के शिखर पर पहुंचने में नाकाम रहे हैं। इस बार 10वीं कक्षा में कुल 572779 लड़कों ने परीक्षा दी। इनमें से 467490 लड़के पास हुए। इनमें से 178698 लड़के प्रथम, 197100 सेकंड डिवीजन, 91523 थर्ड डिवीजन और 169 सानुग्रह उत्तीर्ण रहे हैं। कुल 24982 लड़कों के सप्लीमेंट्री आई है।

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 पिछले साल का प्रतिशत
साल 2021 में कोरोना के चलते बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं आयोजित नहीं की थीं। एक तय फार्मूले के तहत रेगुलर स्टूडेंट्स को उत्तीर्ण कर दिया गया था। इसके चलते वर्ष 2021 में 10वीं कक्षा का रिजल्ट 99.56 प्रतिशत रहा था। इस साल की तुलना में यह परिणाम करीब 17 प्रतिशत अधिक था। वहीं साल 2020 में जब बोर्ड की परीक्षा हुई थी तब परिणाम 80.64 प्रतिशत रहा था। रेग्यूलर स्टूडेन्ट्स का रिजल्ट 82.95 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट का 31.13 प्रतिशत रहा। प्रवेशिका परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में एक छात्र बैठा। यह उत्तीर्ण रहा यानी परिणाम शत प्रतिशत रहा।

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 अजमेर प्रतिशत
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड की कक्षा 10वीं में अजमेर से इस बार 29143 पास हुए हैं। अजमेर का कुल परिणाम 77.02% रहा है। बोर्ड रिपोर्ट के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए अजमेर जिले में कुल 38 हजार 976 ने आवेदन किए। इनमें से 37 हजार 837 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। कुल 29 हजार 143 स्टूडेंट पास हुए। इनमें 10 हजार 743 स्टूडेंट्स के फ़र्स्ट डिवीजन बनी। वहीं 12 हजार 637 स्टूडेंट्स के सेकंड डिविजन व 5 हजार 772 स्टूडेंट्स ने थर्ड डिवीजन प्राप्त किया। प्रदेश में अजमेर 22वें नंबर पर रहा है। अजमेर में भी लड़कियों ने फिर से बाजी मारी है। लड़कियों का परिणाम 80.71% और लड़कों का परिणाम 73.43% रहा है।

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 विषय भाषा
बोर्ड की कक्षा 10वीं में इस बार सोशल साइंस और गणित में हिंदी व विज्ञान से दो-दो विद्यार्थी अधिक बैठे। अंग्रेजी में एक विद्यार्थी कम बैठा। यह खुलासा बोर्ड द्वारा विषयवार आंकड़ों से हुआ है। बोर्ड की 10वीं कक्षा सोशल साइंस व गणित में सर्वाधिक 1057754-1057754 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। हिंदी व विज्ञान में 1057752-1057752 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अंग्रेजी में 1057753 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। हिंदी में 94.70 प्रतिशत, अंग्रेजी में 94.01, विज्ञान में 87.46 प्रतिशत, सोशल साइंस 93.92 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे हैं। सिंधी का परिणाम सर्वाधिक 99.22 प्रतिशत रहा। पंजाबी में 97.01 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। संस्कृत में 95.59 और उर्दू में 94.88 प्रतिशत पास हुए।

आरबीएसई 10वीं पुनर्मूल्यांकन आवेदन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व प्रवेशिका के विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की संवीक्षा कराने और उत्तर पुस्तिकाओं की प्रति ऑनलाइन प्राप्त करने का मौका दिया गया है। विद्यार्थी परिणाम इसके लिए सामान्य शुल्क के साथ दस दिन में आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2022 में प्रविष्ट सभी परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम घोषणा तिथि से 10 दिन में बिना विलंब शुल्क 300 रुपए के साथ आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 5 दिन तक विलंब शुल्क 300 रुपए सहित आवेदन किया जा सकेगा। उत्तर पुस्तिका की संवीक्षा कराने एवं संवीक्षा उपरांत स्कैन प्रति प्राप्त करने के लिए बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर स्क्रूटनी 2022 लिंक पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के टॉप 10 जिले
नागौर 91.44
सीकर 91.36
झुंझुनूं 91.29
जोधपुर 89.59
बाड़मेर 87.82
डूंगरपुर 87.05
जयपुर 86.70
जालोर 86.52
अलवर 85.63
दौसा 85.61

deepLink articlesRBSE 10th Result 2022 Scrutiny Link राजस्थान बोर्ड 10वीं स्क्रूटिनी 2022 के लिए यहां करें आवेदन

deepLink articlesRBSE 10th Result 2022 OUT राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 Direct Link से यहां चेक करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Rajasthan Board RBSE 10th Result 2022 Statistics Rajasthan Board of Secondary Education declared the result of 10th and Vocational Main Examination for the year 2022 on Monday. Out of 1059072 students sitting in class 10th, 877848 have passed. 181224 students have not been able to pass 10th. This year the overall result was 82.89%, which is less than last year but about 2% more than the year 2020. Education Minister BD Kalla released the Rajasthan Board RBSE 10th Result 2022 on June 13 at 3 pm. Out of total 877848 students passed, 358720 students of the state passed with first division. 366285 have passed from second division and 152556 from third division. 287 students have passed with grace and a total of 46626 students have been declared qualified in the supplementary examination.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+