BSE Odisha Exam 2024: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 डेटशीट हुई जारी, 20 फरवरी से होंगी परीक्षा

BSE Odisha Exam Datesheet 2024: ओडिशा बोर्ड ने कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। जारी हुई डेटशीट के मुताबिक, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई) ओडिशा परीक्षाएं 20 फरवरी, 2024 से 4 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएंगी।

बीएसई ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 डेटशीट हुई जारी, 20 फरवरी से होंगी परीक्षा

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024

  • बोर्ड का नाम- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा
  • परीक्षा का नाम- हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एचएससी)
  • बोर्ड परीक्षा तिथि- 10 मार्च से 17 मार्च 2024
  • आधिकारिक वेबसाइट- bseodish.nic.in

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएसई के अध्यक्ष रामासिस हाजरा ने कहा कि राज्य भर के 2,991 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा। इसमें 5 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित होंगे। परीक्षा आयोजित करने के लिए थ्री टियर सिक्योरिटी सिस्टम अपनाया जाएगा। इसके अलावा, प्रश्न पत्रों को संग्रहीत करने के लिए 313 नोडल केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने आगे यह भी बताया कि 10वीं परीक्षा की निगरानी के लिए स्ट्रांग रूम, डीईओ कांर्यालय और परीक्षा हॉल में एआई कैमरे लगाए जाएंगे।

बोर्ड अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी घोषणा की है कि 14 दिसंबर से अपनी फोटो और अन्य विवरण में सुधार कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया 21 फरवरी तक जारी रहेगी। इसके अलावा, कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षाएं 6 से 15 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी।

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं मुख्य परीक्षा 2024 तिथि

  • अंग्रेजी- 23 फरवरी 2024
  • गणित- 26 फरवरी 2024
  • सामान्य विज्ञान- 2 मार्च 2024
  • सामाजिक विज्ञान- 4 मार्च 2024
  • थर्ड लैंग्वेज- 28 फरवरी 2024

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 डेटशीट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
चरण 3: बीएसई ओडिशा एग्जाम डेटशीट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 डेटशीट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगी।
चरण 5: परीक्षा तिथि और समय की जांच करें और डाउनलोड करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करके रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
BSE Odisha Exam Datesheet 2024: Odisha Board has released the datesheet for class 10th exam 2024. According to the released datesheet, the Board of Secondary Education (BSE) Odisha examinations will be conducted from February 20, 2024 to March 4, 2024.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+