NEET UG Registration Live: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 6 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

नेशनल टेस्ट एजेंसी- एनटीए द्वारा नीट यूजी (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट) 2023 के रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाने की उम्मीद मार्च के पहले सप्ताह में जताई जा रही है। इन संभावनाओं को सही साबित करते हुए एनटीए ने 6 मार्च 2023 की रात से नीट यूजी 2023 की रजिस्ट्रेश प्रक्रिया शूरी कर दी। नीट यूजी 2023 का रजिस्ट्रेश पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट यूजी 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार नीट यूजी 2023 की परीक्षा का आयोजन 7 मई 2023 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए रविवार का दिन चुना गया है, ताकि आयोजन बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक किया जा सकें। कक्षा 12वीं के बाद मेडिकल में अपना करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवार नीट यूजी 2023 के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के इंतजार में है।

नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा। जैसे ही एनटीए द्वारा नीट यूजी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु होगी उसका लिंक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिखने लगेगा। रजिस्ट्रेशन शुरु होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्य्म से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

NEET UG Registration Live: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 6 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

  • Mar 7, 2023 9:17 AM
    NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन शुरू

    6 मार्च से नीट यूजी 2023 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू। नीट यूजी की आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2023 है। रजिस्ट्रेशन की विंडो रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।

  • Mar 4, 2023 3:33 PM
    NEET UG 2023 नीट यूजी 2023 की आवेदन प्रक्रिया कब होगी शुरू

    जताई जा रही आशंकाओं के अनुसार नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मार्च तक शुरू की जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। कक्षा 12वीं के मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार नीट यूजी 2023 की पंजीकरण प्रक्रिया शूरू होने के इंतजार में है।

  • Mar 4, 2023 1:44 PM
    NEET UG 2023 नीट यूजी की परीक्षा किन अन्य कोर्स के लिए होती है

    नीट यूजी की परीक्षा से प्राप्त स्कोर के माध्यम से उम्मीदवार बीडीएस, बीएससी नर्सिंग कोर्स, वेटरनरी आयुष और बीएससी लाइफ साइंस कोर्स में भी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

  • Mar 4, 2023 11:03 AM
    NEET UG 2023 नीट यूजी के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

    नीट यूजी परीक्षा का एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। नीट यूजी 2023 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार इन वेबसाइट पर जा सकते हैं- 1. nta.ac.in 2. neet.nta.nic.in

  • Mar 3, 2023 4:44 PM
    NEET UG 2023 नीट यूजी 2023 के रजिस्ट्रशन कबसे होंगे शुरू

    नीट यूजी 2023 की पंजीकरण प्रक्रिया मार्च के महीने के शुरू होने वाली थी। मीडिया खबरों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नीट यूजी 2023 की पंजीकरण प्रक्रिया 5 मार्च से शूरू की जा सकती है। एनटीए द्वारा पंजीकरण की तिथि को लेकर आधिकरिक तौर पर कोई सूचना जारी नहीं की गई है। परीक्षा के पंजीकरण के लिए इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह nta.neet.nic.in पर अपनी नजर बनाए रखें।

  • Mar 3, 2023 3:03 PM
    NEET UG 2023 नीट यूजी का आवेदन शुल्क

    नीट यूजी 2023 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीयों के आधार पर तय किया गया है। जनरल श्रेणी के लिए 1600+ जीएसटी, ओबीसी, ईजब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 1500+ जीएसटी और एससी श्रेणी के लिए 900+ जीएसटी। वहीं भारत से बाहर के उम्मीदवारों के लिए 8,500 रुपये तय किया गया है।

  • Mar 3, 2023 12:52 PM
    पिछले साल नीट परीक्षा के 3000 अधिक परीक्षा सेंटर बनाए गए थे

    2022 में हुई नीट परीक्षा में लिए भारत से 497 शहरों में परीक्षा सेंटर बनाए गए थें। पूरे भारत में कुल 3570 परीक्षा सेंटर थे, वहीं भारत के बाहर के देशों के लिए 14 शहरों में परीक्षा सेंटर बनाए गए थें।

  • Mar 3, 2023 12:05 PM
    NEET UG 2023 कब होगी नीट यूजी की परीक्षा

    एनटीए द्वारा नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन 7 मई 2023 को किया जाएगा। सभी विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन एक ही दिन यानी 7 मई को ही किया जाना है।

  • Mar 3, 2023 10:59 AM
    NEET UG 2023 कैसे करें नीट यूजी के लिए आवेदन

    एक बार रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिवेट होने के बाद उम्मीदवारों को neet.nta.nic.in पर जाना है दिए गए लिंक पर क्लिक कर खुद को रजिस्टर करना है। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार को व्यक्तिगत जानकारी भरनी है और आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी है। उम्मीदवारों को शैक्षिक जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करना है और आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेना है।

  • Mar 3, 2023 10:48 AM
    NEET UG 2023 नीट यूजी सिलेबस में बदलाव?

    फिलहाल नीट यूजी के सिलेबस में बदलवा को लेकर जानकारी सामने आ रही है। लेकिन आधिकारिक तौर पर एनटीए द्वारा इसकी पुष्टी नहीं की गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एमसीसी और एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। 1. mcc.nic.in 2. neet.nta.nic.in

  • Mar 3, 2023 9:43 AM
    NEET UG 2023 नीट यूजी 2023 में आरक्षित सीटे कितनी

    नीट यूजी 2023 की आरक्षित सीटों की बात करें तो इसमे एससी छात्रों के लिए 15 प्रतिशत सीटे आरक्षित है और एसटी छात्रों के लिए 7.5 तो वहीं विकलांग छात्रों के लिए 5 प्रतिशत सीटे आरक्षित की गई है।

  • Mar 3, 2023 9:18 AM
    NEET UG 2023 नीटी यूजी 2023 की परीक्षा की कैसे करें तैयारी

    नीट यूजा 2023 की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार को सलाह है कि एनसीईआरटी पुस्तकों का प्रयोग करें। परीक्षा में करीब 70 प्रतिशत तक के प्रश्न एनसीईआरटी की पुस्तकों से संबंधित होते हैं। इससे परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करना आसान होगा।

  • Mar 3, 2023 9:12 AM
    NEET UG 2023 का आयोजन किन कोर्स के लिए किया जाता है

    नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। जैसे एमबीबीएस, बीडीएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस।

  • Mar 3, 2023 1:22 AM
    2,58,827 छात्रों ने दी थी ह‍िन्दी में NEET परीक्षाा

    मालूम हो कि वर्ष 2022 में 2,58,827 छात्रों ने ह‍िन्दी भाषा में NEET परीक्षा दी थी, जोकि पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक था। इससे पहले 2019 में 179,857, 2020 में 204,399 ने, 2021 में 228,641 छात्रों ने और 2022 में 258,827 छात्रोंं ने ह‍िन्दी में परीक्षा दी थी।

  • Mar 3, 2023 1:17 AM
    13 भाषाओं में नीट परीक्षा

    2019 और 2020 में नीट परीक्षा 11 भाषाओं में दे सकते थे, लेकिन 2021 के बाद से छात्रों को 13 भाषाओं में से एक चुनने का मौका मिलता है।

  • Mar 3, 2023 1:16 AM
    पिछले साल 18 लाख छात्रों ने किया था आवेदन

    2022 में नीट परीक्षा में देश भर से कुल 18,72,343 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 17,64,571 परीक्षा में बैठे थे। इनमें 910 एनआरआई और 771 विदेशी छात्र भी थे।

  • Mar 2, 2023 1:18 PM
    NEET UG 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेश कब से होगा शुरू

    हाल ही में प्राप्त जानकारी के अनुसार नीट यूजी 2023 की आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू की जाने की उम्मीद है। आधिकारिक तौर पर इस तिथि की भी पुष्टि नहीं की गई है।

  • Mar 2, 2023 10:03 AM
    NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता

    पासपोर्ट साइज फोटो पोस्टकार्ड साइज फोटो हस्ताक्षर कक्षा 10वीं की मार्कशीट जाति प्रमाण पत्र दोनों हाथ के अंगूठों के निशान विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि है तो) निवासी प्रमाण पत्र

किन 13 भाषाओं में होगी नीट यूजी 2023 की परीक्षा

एनटीए द्वारा नीट यूजी 2023 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय भाषा में नीट यूजी 2023 की परीक्षा देने में सक्षम है। जिन 13 भाषाओं में नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा वो हैं - अंग्रेजी, हिंदी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी,और उर्दू।

नीट यूजी 2023 का आरक्षण मानदंड क्या है?

नीट यूजी की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2023 के आरक्षण मानदंड की जानाकरी होना आवश्यक है। नीट यूजी 2023 के आरक्षण मानदंड इस प्रकार है -

एसी श्रेणी - 15 प्रतिशत सीट को आरक्षण है।
एसटी - 7.5 प्रतिशत सीट का आरक्षित है।

विकलांग उम्मीदवार - 5 प्रतिशत सीटे आरक्षित है

नीट यूजी 2023 के लिए आयु सीमा क्या है?

नीट यूजी 2023 की परीक्षा कक्षा 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहा उम्मीदवार दे सकता है। परीक्षा के देने के लिए आयु सीमा 17 वर्ष की तय की गई है।

नीट यूजी 2023 पात्रता

- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।
- साइंस में पीसीबी के विषय पढ़ा हुआ होना आवश्यक है।
- कक्षा 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार छूट प्राप्त है।

नीट यूजी 2023 की मार्किंग स्कीम

प्रवेश परीक्षाओं में अक्सर ही नेगटिव मार्किंग होती है। नीट यूजी की परीक्षा में भी नेगटिव मार्किंग है। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मिदवारों को 4 अंक प्राप्त होंगे, तो वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर उनका 1 अंक काट लिया जाएगा। जिन प्रश्नों के उत्तर उम्मीदवार ने नहीं दिए हैं उनके लिए उनका कोई अंक नहीं काटा जाएगा। उम्मीदावर परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रख कर दें।

नीट यूजी 2023 - आवेदन शुल्क

नीट यूजी 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी इस प्रकार है-

जनरल श्रेणी - 1700 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी - 1000 रुपये
जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एनसीएल - 1600 रुपये
भारत से बाहर जनलर श्रेणी - 9,500 रुपये

नीट यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

चरण 1 - नीट यूजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

चरण 2 - वेबसाइट पर दिए गए नीट यूजी 2023 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा।

चरण 4 - इस नए पेज पर उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्य्म से रजिस्टर करना है और व्यक्तिगत आवश्यक जानकारी भरनी है।

चरण 5 - व्यक्तिगत जानकारी के बाद उम्मीदवार को शैक्षिक जानकारी आदि भरने के बाद दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक दस्तावेज) की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है।

चरण 6- भरी गई सारी जानाकरी और अपलोड किए दस्तावेजों को चेक करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना है।

चरण 7 - फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट भी लें।

deepLink articlesNEET UG 2023 Registration: नीट यूजी 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया

deepLink articlesNEET Exam Preparation Tips: 3 महीने में नीट परीक्षा में 550+ स्कोर कैसे करें प्राप्त, यहां देखें बेस्ट टिप्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
National Test Agency - NTA is expected to release the registration of NEET UG (National Eligibility cum Entrance Test - Undergraduate) 2023 from today itself. According to the information given by media reports, today, on Thursday, March 2, 2023, the registration process of NEET UG 2023 will be started by NTA. The application process of NEET UG 2023 will be done completely online. Candidates willing to apply can apply for NEET UG 2023 entrance exam from the official website of NT, neet.nta.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+