NEET PG 2022 Registration Link नीट पीजी पंजीकरण शुरू, परीक्षा तिथि समेत पूरी डिटेल जानिए

NEET PG 2022 Application Form Registration Link Exam Date Admit Card Result नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए नीट पीजी 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जनवरी को शाम 3

By Careerindia Hindi Desk

NEET PG 2022 Registration Link नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए नीट पीजी 2022 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जनवरी को शाम 3 बजे से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार नीट स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर नीट पीजी आवेदन फॉर्म 2022 भर सकते हैं। नीट पीजी 2022 रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि 4 फरवरी 2022 तक है। नीट पीजी 2022 रजिस्ट्रेशन लिंक, नीट पीजी 2022 पात्रता मानदंड, नीट पीजी 2022 आवेदन शुल्क और नीट पीजी 2022 से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

NEET PG 2022 Registration Link नीट पीजी पंजीकरण शुरू, परीक्षा तिथि समेत पूरी डिटेल जानिए

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज 12 मार्च को नीट पीजी परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। नीट पीजी के लिए आवेदकों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए और इंटर्नशिप का एक साल पूरा होना चाहिए। नीट पीजी इनफार्मेशन बुलेटिन एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड है। नीट पीजी के लिए आवेदन करने से पहले आवेदक नीट पीजी सूचना विवरणिका में विस्तृत पात्रता मानदंड की जांच करें।

उम्मीदवार जो शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी पाठ्यक्रम और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें नीट पीजी 2022 में पास होना होगा। कोई भी राज्य सरकार, निजी मेडिकल कॉलेज या विश्वविद्यालय अलग से नीट पीजी का आयोजन नहीं करेगा।

नीट पीजी 2022 परीक्षा डिटेल
नीट पीजी 2022 आवेदन प्रक्रिया: 15 जनवरी 2022
नीट पीजी आवेदन अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2022
नीट पीजी आवेदन सुधार प्रक्रिया: 8 फरवरी 2022
नीट पीजी आवेदन सुधार अंतिम तिथि: 11 फरवरी 2022
नीट पीजी दस्तावेज संपादन शुरू तिथि: 24 फरवरी 2022
नीट पीजी दस्तावेज संपादन अंतिम तिथि 27 फरवरी 2022
नीट पीजी 2022 एडमिट कार्ड तिथि: 7 मार्च 2022
नीट पीजी 2022 परीक्षा तिथि: 12 मार्च 2022
नीट पीजी 2022 रिजल्ट तिथि: 31 मार्च 2022 तक

NEET PG 2022 Registration Link

नीट पीजी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर nbe.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर नीट पीजी टैब पर क्लिक करें।
  3. अब नीट पीजी 2022 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. पूछे गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके पंजीकरण करें।
  5. अब पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें।
  6. नीट पीजी 2022 आवेदन पत्र में विवरण भरें और स्कैन दस्तावेज अपलोड करें।
  7. नीट पीजी 2022 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  8. अंत में नीट पीजी 2022 आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

नीट पीजी परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को 4250 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 3250 रुपये का भुगतान करना होगा।

NEET-PG 2022 Information Bulletin PDF Download

deepLink articlesNEET PG Counseling 2021 Date Time नीट पीजी काउंसलिंग 2021 डेट टाइम शेड्यूल जारी

deepLink articlesNEET PG काउंसलिंग 2021 में OBC को 27 और EWS को 10 प्रतिशत आरक्षण को SC की मंजूरी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NEET PG 2022 Application Form Registration Link Exam Date Admit Card Result: National Board of Examination in Medical Sciences has started the NEET PG 2022 registration process for National Eligibility cum Entrance Test from 15th January. Candidates can fill the NEET PG Application Form 2022 at nbe.edu.in. NEET PG 2022 registration last date is 4th February 2022. NEET PG application correction process from 8 February 2022 to 11 February 2022, NEET PG document editing from 24 February 2022 to 27 February 2022. NEET PG 2022 Admit Card 2022 will release on 7th March, NEET PG 2022 exam will be held on 12th March and NEET PG Result 2022 will be declared on 31st March.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+