MPBSE Topper 2022: एमपी बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, देखें टॉपर लिस्ट

MP Board Result 2022 Topper List Class 10 12 District Wise Name Rank Marks: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एमपीबीएसई रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 एक साथ घोषित किया गया।

MP Board Result 2022 Topper List Class 10 12 District Wise Name Rank Marks: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एमपीबीएसई रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 एक साथ घोषित किया गया। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। एमपी बोर्ड टॉपर लिस्ट 2022 के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे ने 496 अंकों के साथ रैंक 1 प्राप्त की है। जबकि 12वीं रिजल्ट में इशिता दुबे (आर्ट्स), प्रगति मित्तल (साइंस) और हर्षिता पांडे (कॉमर्स) ने पहली रैंक के साथ टॉप किया है। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 72.72 दर्ज किया गया। वर्ष 2020 में पास प्रतिशत 68.81 प्रतिशत था। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 59.54 दर्ज किया है। वर्ष 2020 में प्रतिशत 62.84 प्रतिशत था। छात्र एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

MPBSE Topper 2022: एमपी बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, देखें टॉपर लिस्ट

एमपी बोर्ड टॉपर्स 2022 लिस्ट में उन छात्रों के नाम शामिल है, जिन्होंने इस साल की एमपी बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त किए हैं। पिछले साल एमपी बोर्ड रिजल्ट टॉपर लिस्ट जारी नहीं की गई थी, क्योंकि कोरोना के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी।

एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2022
रैंक: छात्र का नाम: अंक
1 नैन्सी दुबे: 496
1 सुचिता पांडे: 496
2 आयुष मिश्रा: 495
2 पार्थ नारायण: 495
3 दिव्यांशी मिश्रा: 494
4 मेहर कुरैशी: 493
5 सुभ्रावल्ली: 492

एमपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2022
रैंक: छात्र का नाम: स्ट्रीम
1: इशिता दुबे: कला: 480
2: रोशिता सिंह: कला: 479
2: अनुज दीक्षित: कला: 479
3: सजल सिंह: कला: 478
1: प्रगति मित्तल: गणित के साथ विज्ञान: 494
2: लक्षदीप धाकड़: गणित के साथ विज्ञान: 491
3: आयुष तिवारी: गणित के साथ विज्ञान: 490
1: खुशबू शिवहरे: वाणिज्य: 480
1: हर्षिता पांडे: वाणिज्य: 480
2: श्रुति उपाध्याय: वाणिज्य: 479
2: कशिश बलेजा: वाणिज्य: 479
3: नीलम थडानी: वाणिज्य: 478

एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर 2022
नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे ने एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 में टॉप किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 496 अंकों के साथ पहली रैंक हासली की है। आयुष मिश्रा और पार्थ नारायण ने 495 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। दिव्यांशी मिश्रा ने 494 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स 2022
इशिता दुबे ने एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 में 500 में से 480 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है। रोशिता सिंह और अनुजा दीक्षित ने 479 अंकों के साथ दूसरी रैंक हासिल की है। सजल जैन ने 478 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

एमपी बोर्ड 12वीं साइंस विद मैथ टॉपर्स 2022
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में प्रगति मित्तल ने 494 अंकों के साथ टॉप किया है। लक्षदीप धाकड़ ने 491 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। आयुष तिवारी ने 490 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स 2022
खुशबू शिवहरे और हर्षिता पांडे ने 480 अंकों के साथ पहली रैंक प्राप्त की है। श्रुति उपाध्याय और कशिश बलेजा ने 479 अंकों के साथ दूसरी रैंक प्राप्त की है, जबकि नीलम थडानी ने 478 अंकों के साथ तीसरी रैंक हासिल की है।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2022 छात्र हेल्पलाइन
छात्रों की मदद के लिए एमपी बोर्ड छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। अपने एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 से चिंतित छात्र अपनी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए विशेषज्ञों से टोल फ्री नंबर 18002330175 पर कॉल करके सलाह ले सकते हैं। हेल्पलाइन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध है।

deepLink articlesMP Board 10th 12th Topper List 2022 PDF Download एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं टॉपर लिस्ट 2022 पीडीएफ डाउनलोड करें

deepLink articlesMP Board 10th 12th Result 2022 Live Updates: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट आज आएगा, यहां से Direct चेक करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MP Board Result 2022 Topper List Class 10 12 District Wise Name Rank Marks: Madhya Pradesh Board of Secondary Education has declared the MPBSE Result 2022. MP Board 10th 12th Result 2022 declared simultaneously. MP Board Result 2022 Toppers List has also been released. According to MP Board Topper List 2022, Nancy Dubey and Suchita Pandey have secured rank 1 with 496 marks in MP Board 10th Result. Whereas Ishita Dubey (Arts), Pragati Mittal (Science) and Harshita Pandey (Commerce) have topped with the first rank in the 12th result. The pass percentage of MP Board Class 12th was recorded at 72.72. The pass percentage in the year 2020 was 68.81 percent. The pass percentage of MP Board class 10th is 59.54. The percentage was 62.84 percent in the year 2020. Students can check MP Board 10th 12th Result 2022 online on the official website of MPBSE at mpresults.nic.in and mpbse.nic.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+