MP Board Result 2022 OUT: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 मोबाइल पर चेक करें

MP Board 10th 12th Result 2022 Check Link Latest News Updates माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। एमपीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 29 अप्रै

By Careerindia Hindi Desk

MP Board 10th 12th Result 2022 Check Link Latest News Updates माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। एमपीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे mpresults.nic.in पर जारी किया गया। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 मूल्यांकन प्रक्रिया के पहले दिन 1200 कॉपियों की जांच की गई थी। एमपीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 के लिए 100 से अधिक शिक्षकों ने छात्रों की उत्तर पुस्तिका की जांच की। मूल्यांकन के दौरान लगभग 6 प्रश्नपत्रों में प्रश्न गलत थे, इसलिए अधिकारियों ने छात्रों को बोनस अंक देने का निर्णय लिया है।

MP Board 10th Result 2022 Check Link MPBSE HSC Results 2022

MP Board 12th Result 2022 Check Link MPBSE HSSC Results 2022

MP Board 12th Result 2022 Check Link Vocational MPBSE HSSC Results 2022

एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 72.72 दर्ज किया गया। वर्ष 2020 में पास प्रतिशत 68.81 प्रतिशत था। एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 59.54 दर्ज किया है। वर्ष 2020 में प्रतिशत 62.84 प्रतिशत था। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में नैन्सी दुबे और सुचिता पांडे ने 496 अंकों के साथ रैंक 1 प्राप्त की है। जबकि 12वीं रिजल्ट में इशिता दुबे (आर्ट्स), प्रगति मित्तल (साइंस) और हर्षिता पांडे (कॉमर्स) ने पहली रैंक के साथ टॉप किया है।

MP Board Result 2022 OUT: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 मोबाइल पर चेक करें

पहले दौर के मूल्यांकन में 28 फरवरी तक की परीक्षा की कॉपियों की जांच की गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष, कुल 30,000 हजार शिक्षक 18 लाख एमपी बोर्ड कक्षा 10 12 के छात्रों की लगभग 1 करोड़ प्रतियों की जांच की। मूल्यांकन के पहले दौर में एमपी बोर्ड कक्षा 10 गणित के प्रश्न पत्र 2022 में सबसे अधिक त्रुटियां पाई गई हैं। जिसके बाद बोर्ड ने छात्रों को बोनस अंक देने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमपीबीएसई ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को प्रश्न पत्र में त्रुटियों के बारे में सूचित किया है और यह 15 मार्च, 2022 से मूल्यांकन का दूसरा दौर शुरू किया। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा। मध्य प्रदेश बोर्ड बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा।

MP Board 10th 12th Result 2022 Check Link Active

मध्यप्रदेश एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2022 कैसे चेक करें?
चरण 1. मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर एमपी बोर्ड कक्षा 10 या 12 परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें
चरण 3. छात्रों को एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे
चरण 4. आपका एमपीबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2022 अब आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। अपने परिणामों की जाँच करें।
चरण 5. एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2022 मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 10 के गणित के पेपर में निम्नलिखित गलत प्रश्न हैं, प्रश्न 1 (1), प्रश्न 2 (4) और (5), प्रश्न 4 (1) और (2)। छात्रों को 6 विषयों के लिए बोनस अंक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें प्रश्नों में त्रुटि है। एमपीबीएसई द्वारा साझा की गई मार्किंग स्कीम के अनुसार, एमपी बोर्ड थ्योरी विषयों के लिए 80 अंक आवंटित किए जाएंगे और कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के छात्रों को व्यावहारिक और परियोजना कार्यों के लिए 20 अंक दिए जाएंगे।

deepLink articlesMP School Reopen Guidelines मध्य प्रदेश के स्कूल खुले, दिशानिर्देश ध्यान से पढ़ें

deepLink articlesMP School Reopen Date 1 फरवरी से एमपी में खुलेंगे स्कूल होस्टल, दिशानिर्देश जारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
MP Board 10th 12th Result 2022 Check Link Latest News Updates : Board of Secondary Education, Madhya Pradesh has released the results of MP Board Class 10th and Class 12th Examination 2022. MPBSE 10th 12th Result 2022 released on April 29 at 1 PM at mpresults.nic.in. On the first day of Madhya Pradesh Board Exam 2022 evaluation process 1200 copies were checked. For MPBSE 10th 12th Result 2022 more than 100 teachers checked the answer sheet of the students. During evaluation, questions were wrong in about 6 papers, so the officials have decided to award bonus marks to the students.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+