MP Board 10th 12th Result 2022 Date Time Latest News Updates मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एमपीबीएसई जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 घोषित करेगा। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 मई महीने के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। हालांकि एमपीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 तिथि और समय की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एमपीबीएसई अधिकारियों ने एक संभावित तारीख साझा की है और यह भी संकेत दिया है कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 एक ही दिन जारी किए जाएंगे। एमपी बोर्ड एमपीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।
एमपीबीएसई अधिकारियों ने एक मीडिया चैनल को बताया है कि एमपीबीएसई एमपी बोर्ड परिणाम 2022 जारी करने की तैयारी पूरी होने वाली है। उन्होंने यह भी साझा किया है कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम 2022 भी उसी तारीख को एक ही दिन जारी किए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा है कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम मई 2022 के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।
पिछले वर्ष के आंकड़ें बताते हैं कि एमपी बोर्ड द्वारा अपनाई जाने वाली सामान्य समयरेखा के अनुसार, परिणाम आमतौर पर मई के मध्य तक जारी किए जाते हैं। कोरोना के कारण पिछले वर्ष 2021 में एमपी बोर्ड रिजल्ट 4 जुलाई को घोषित किया गया था। 2020 में एमपी बोर्ड परिणाम 15 मई को घोषित किया गया था। वर्ष 2019 में एमपी बोर्ड रिजल्ट 14 मई को जारी किया गया था। वर्ष 2018 में एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम 12 मई को घोषित किया गया था। इस साल भी एमपी बोर्ड परिणाम मई में होने की संभावना है।
मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2022 में 30 अप्रैल या 5 मई तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। छात्र ध्यान दें कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2022 mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mponline.gov.in पर जारी किए जाएंगे। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 जारी होने के बाद इसी पेज चेक करने का डायरेक्ट लिंक इसी पेज पर प्रदान किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज बने रहें।
MPBSE Date Sheet 2022 एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं टाइम टेबल 2022 जारी, ऐसे करें डाउनलोड
MP Board Results 2022 News: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं 2022 लेटेस्ट न्यूज अपडेट