JKPSC CCE 2022 Main Exam Date Sheet: 20 फरवरी 2023 से शुरु होंगे जेकेपीएससी सीसीई मेन की परीक्षा, यहां देखें

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग - जेकेपीएससी द्वारा संयुक्त प्रतियोगिा मुख्य परीक्षा 2022 की डेट शीट जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा सीसीई मेंस की परीक्षा की तिथि शुक्रवार, 30 दिंसबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने सीसीई मेंस की परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर परीक्षा की डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें की आयोग द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार सीसीई मेंस की परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2023 से किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के माध्यम से सुंयक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2022 की डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

जेकेपीएससी सीसीई मेंस 2022 की परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जएगा। जिसमें पहले सत्र की परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपगर 1 बजे का है और दूसरे सत्र की परीक्षा का समय दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक का। परीक्षा का कुल अवधि 3 घंटे की है जिसमें उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर देने हैं। जेकेपीएससी सीसीई मेंस 2022 की परीक्षा 20 फरवरी 2023 से शुरु होकर 2 मार्च 2023 तक चलेगी।

JKPSC CCE 2022 Main Exam Date Sheet: 20 फरवरी 2023 से शुरु होंगे जेकेपीएससी सीसीई मेन की परीक्षा

आपको बता दें की जेकेपीएससी सीसीई मेंस 2022 की परीक्षा का आयोजन जम्मू और कश्मीर की प्रशासनिक सेवा (100), पुलिस सेवा (50) और लेखा सेवा (70) के कुल 220 पदों की भर्ती के लिए किया जा रहा है। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2022 में शुरु हुई थी जिसकी अंतिम तिथि 15 मई 2022 थी। इन पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवरा के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

जेकेपीएससी सीसीई मेंस 2022 की डेट शीट

दिनांक पहले सत्र की परीक्षा (10 से 1 बजे) दूसरे सत्र की परीक्षा (2:30 से 5:30 बजे)
फरवरी 20, 2023 निबंध (पेपर 1) अंग्रेजी (क्वालीफाइंग पेपर)
फरवरी 21, 2023 सामान्य अध्ययन-1 (पेपर-2) सामान्य अध्ययन-2 (पेपर-3)
फरवरी 23, 2023 सामान्य अध्ययन-3 (पेपर-4) सामान्य अध्ययन-4 (पेपर-5)
फरवरी 19, 2023

पेपर - 6 (वैकल्पिक पेपर)

कृषि, पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, नृविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, सिविल इंजीनियरिंग, वाणिज्य और लेखा, भूगोल, भूविज्ञान, इतिहास, कानून, प्रबंधन, गणित, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान, दर्शन, भौतिकी, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध, मनोविज्ञान , लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, प्राणीशास्त्र, अरबी, डोगरी, अंग्रेजी, हिंदी, कश्मीरी, फारसी, पंजाबी, संस्कृत, उर्दू

2 मार्च, 2023

पेपर -7 (वैकल्पिक पेपर)

कृषि, पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, नृविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, सिविल इंजीनियरिंग, वाणिज्य और लेखा, भूगोल, भूविज्ञान, इतिहास, कानून, प्रबंधन, गणित, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान, दर्शन, भौतिकी, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध, मनोविज्ञान , लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, प्राणीशास्त्र, अरबी, डोगरी, अंग्रेजी, हिंदी, कश्मीरी, फारसी, पंजाबी, संस्कृत, उर्दू

कैसे करें जेकेपीएससी सीसीई मेंस 2022 की डेट शीट डाउनलोड?

चरण 1 - जेकेपीएससी सीसीई मेंस 2022 की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए व्हाट्स न्यू के सेक्शन पर जाना है।
चरण 3 - इस सेक्शन में दूसरे नंबर पर दिए गए कंबाइंड कॉम्पिटेटिव (मेन) एग्जामिनेश 2022 के लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 4 - लिकं पर क्लिक करते ही डेट शीट 2022 की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

deepLink articlesCBSE Date Sheet 2023: सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 टाइम टेबल जारी

deepLink articlesCBSE Date Sheet 2023 OUT: सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा डेट शीट 2023 जारी, PDF डाउनलोड करें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
The date sheet of the Combined Competitive Main Examination 2022 has been released by the Jammu and Kashmir Public Service Commission - JKPSC. The CCE Mains exam date was released by the commission on Friday, 30 December 2022 in PDF format on the official website. Candidates who have applied for the CCE Mains exam can download the exam date sheet by visiting the official website of JKPSC at jkpsc.nic.in. Let the candidates know that according to the date sheet issued by the Commission, the CCE Mains examination will be conducted from 20 February 2023.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+