नेशनल टेस्ट एजेंसी यानी एनटीए द्वारा हाल ही में जेईई मेन की परीक्षा का आयोजन किया गया था। जेईई मेंस सत्र 1 की परीक्षा का आयोजन 24, 25, 27 और 31 जनवरी 2023 को किया गया था। जिसका रिजल्ट आज यानी 6 फरवरी 2023 को घोषित किया जा सकता है। जेईई मेंन 2023 सेशन 1 की परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिज्लट डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए है।
जेईई मेन 2023 परीक्षा के रिजल्ट को लेकर आधिकारिक तौर पर एनटीए की तरफ से कोई सूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन कुछ मीडिया खबरों द्वारा जारी सूचना के अनुसार रिजल्ट आज जारी किए जाने की उम्मीदें जताई जा रही है।
8 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए थे परिक्षा में शामिल
बीटेक और बीई कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन 2023 की परीक्षा में इस साल 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से 8.6 लाख उम्मीदवार जनवरी 2023 में आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए थें। फिलहाल ये उम्मीदवार परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया गया
जनवरी 2023 में आयोजित हुई जेईई मेन की परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया गया था। ताकि उम्मीदवार अपनी चुनी भाषा के अनुसार परीक्षा में शामिल हो सकें। जिन 13 भाषाओं में उम्मीदवारों को परीक्षा देने की अवसर प्राप्त था वो हैं - अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उडिंया, असमिया, और ऊर्दू।
जेईई मेन रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट
उम्मीदवार अपना रिजल्ट दो वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, जो इस प्रकार है -
1. jeemain.nta.nic.in
2. ntaresults.nic.in
कैसे करें जेईई मेन 2023 सत्र 1 का रिजल्ट डाउनलोड?
चरण 1 - जेईई मेन 2023 सत्र 1 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए जेईई मेन रिज्लट 2023 के लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के दौरान बनाया हुआ लॉगिन विवरण डालकर सबमिट करना है।
चरण 4 - लॉगिन करने के बाद उम्मीदवारों के सामने जेईई मेन रिजल्ट 2023 आ जाएगा।
चरण 5 - उम्मीदवार अपने रिजल्ट का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट भी जरूर लें।
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
IIT गुवाहाटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स का मौका
Top Engineering Institute: आईआईटी के अलावा भारत के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान की लिस्ट