IITK ने जारी किया GATE 2023 का रिजल्ट, gate.iitk.ac.in करें रिजल्ट डाउनलोड

GATE Result 2023 Declared: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - गेट (GATE) रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। गेट परीक्षा रिजल्ट 2023 16 मार्च 2023 यानी आज शाम 4 बजे जारी किया गया है। परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। गेट की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार, जो अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट GOAPS पोर्टल यानी gate.iitk.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के आसान करियर इंडिया हिंदी के इस लेख में नीचे दिए गए हैं।

गेट परीक्षा का आयोजन इंजीनियरिंग के एमई और एमटेक यानी मास्टर लेवल कोर्स में प्रवेश देने के लिए किया जाता है। इंजीनियरिंग में मास्टर की शिक्षा प्राप्त करने वाले गेट की परीक्षा में शामिल होते हैं। आईआईटी कानपुर द्वारा गेट की परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में 4, 5, 11, 12 फरवरी 2023 को की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन 82 पेपरों के संयोजन के साथ किया गया था। रिजल्ट चेक करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि गेट परीक्षा 2023 का स्कोर कार्ड अभी जारी नहीं किया गया है।

IITK ने जारी किया GATE 2023 का रिजल्ट, gate.iitk.ac.in करें रिजल्ट डाउनलोड

गेट 2023 का स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 21 मार्च को जारी किया जाएगा। जिसे वह आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। गेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार गेट के आवेदन के दौरान बनाए गए लॉगिन के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके आसान चरण नीचे दिए गए हैं।

कैसे करें गेट 2023 परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड?

1. गेट परीक्षा 2023 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आईआईटी कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाना है।

2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए गेट 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को नए खुले पेज पर लॉगिन विवरण डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
4. सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर गेट परीक्षा 2023 का रिजल्ट आ जाएगा।
5. उम्मीदवार इसे चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से पीडीएफ बनाएं और प्रिंट भी लें।

deepLink articlesDU नॉन-टीचिंग भर्ती 2021 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें एडमिट कार्ड और परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड

deepLink articlesCRPF असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2023 crpf.gov.in से करें डाउनलोड

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
GATE Result 2023 Declared: Graduate Aptitude Test - GATE (GATE) Result 2023 has been released by the Indian Institute of Technology (IIT) Kanpur. GATE Exam Result 2023 has been released on 16 March 2023 i.e. today at 4 pm. Candidates can download their result by visiting the official website of gate.iitk.ac.in. GATE 2023 score card will be released on March 21 on the official website.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+