हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कक्षा 12वीं की सभी भाषाओं के विषयों मॉडल प्रश्न पेपर 2022-23 जारी कर दिए है। बोर्ड द्वारा हर साल मॉडल पेपर छात्रों की सहायता के लिए जारी किए जाते हैं। इनके माध्यम से छात्रों को अंक योजना, प्रश्नों के प्रकार और परीक्षा के पैटर्न के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। जिसके अनुसार छात्र परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं और अंत में अच्छें स्कोर के साथ पास होकर अपने पसंद के विषयों में उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए जा सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए बोर्ड द्वारा रिलीज किए गए मॉडल पेपर आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसे छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
भाषा में छात्रों के पास संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी होती है, क्योंकी कक्षा 12वीं में छात्रो के पास केवल 2 भाषाएं ही होती है तो कई बार छात्र अपनी इच्छा के अनुसार भाषा का चयन कर सकते हैं। इसलिए कक्षा 12वीं के जिन छात्रों के पास संस्कृत विषय है और वह अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर चुके हैं या फिर शुरू करने वाले है वह अपना मॉडल पेपर जरूर चेक करें। संस्कृत विषय की परीक्षा के समय छात्र अक्सर ही अध्याय से आने वाले प्रश्नों को छोड़ देते है और आने वाले ग्रामर से संबंधित प्रश्नों को करके आते हैं ऐसा करने के आप केवल पास हो पाएंगे लेकिन कम अंक का प्रभाव आपकी अंतिम रिजल्ट पर पड़ता है इसलिए छात्रों को सलाह है कि वह अध्याय में पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी भी करें।
एचपी कक्षा 12वीं संस्कृत मॉडल पेपर स्ट्रक्चर
- संस्कृत भाषा के मॉडल पेपर को 3 खंडों में बांटा गया है। खंड क, खंड ख, खंड ग और खंड घ।
- खंड क कुल 9 अंकों का है और इस में केवल दो प्रश्न है प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। इस खंड में प्रश्न पैसेज वाले हैं।
- खंड ख में एक प्रश्न है जो की 4 अंकों का है जो अनुच्छेद पर आधरित है।ट
- खंड ग में कुल 30 अंकों के लिए है जिसमें प्रश्न संख्या 8 में 13 बहुविक्लपीय प्रश्न है।
-खंड घ कुल 7 अंकों के लिए है जिसमें कुल 2 प्रश्न है।
कैसे करें एचपी कक्षा 12वीं का मॉडल पेपर डाउनलोड?
1. एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्र एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड सेक्शन से मॉडल पेपर पर क्लिक करें।
3. मॉडल पेपर के लिंक पर क्लिक करेने के बाद आपके सामने एक लिस्ट आएगी।
4. इस लिस्ट में प्लस 2 के सेक्शन से छात्र अपने विषयों के अनुसार अपना मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं मॉडल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं संस्कृत मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-
एचपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी मॉडल पेपर 2022-23 (HP Board 12th English Model Paper PDF Download)
एचपी बोर्ड 12वीं साइकोलॉजी मॉडल पेपर 2022-23 (HP Board 12th Psychology Model Paper PDF Download)