हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन - एचपीबीओएसई द्वारा कक्षा 12वीं टर्म 2 के सभी विषयों के मॉडल पेपर 2022-23 डारी कर दिए गए हैं। छात्रों के लिए उनके विषय के मॉडल पेपर 2022-23 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। छात्र एचपी बोर्ड का आधिकारिक वेबसाइट से अपने विषयों के अनुसार मॉडल प्रश्न पेपर डाउनलोज कर सकती है। छात्रो को बता दें की बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्मेट में हैं, जिसके माध्यम से उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में सहायता प्राप्त होगी। छात्र hpbose.org की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड सेक्शन से अपने विषये के मॉडल पेपर नीचे दिए गए आसान चरणों और डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्र जो केमस्ट्री परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपना विषय का मॉडल पेपर देखना न भूलें। छात्रों को मॉडल पेपर के माध्यम से अंक योजना और परीक्षा पैटर्न की जानकारी प्राप्त होगी। वह समझ पाएंगे की उन्हें बोर्ड परीक्षा की तैयारी किस प्रकार करनी चाहिए की वह अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकें। छात्र की सहायता के लिए उनका केमिस्ट्री विषय का सिलेबस 2022-23 लेख के अंत में दिया गया है। जिसे वह आसानी से डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं केमस्ट्री मॉडल पेपर 2022-23
निर्वाचक रसायन (इलेक्टोरल केमिकल) - 6 अंक
रासायनिक गतिकी (केमिकल काइनेटिक्स) - 6 अंक
भूतल रसायन (सरफेस केमस्ट्री) - 5 अंक
डी और एफ ब्लॉक तत्व (डी एंड एफ ब्लॉक एलिमेंट्स) - 6 अंक
समन्वय यौगिक (को-ऑर्डिनेट कंपाउंड) - 8 अंक
एल्डिहाइड, केटोन्स और कार्बोक्जिलिक्स एसिड - 9 अंक
अमीन्स - 7 अंक
रोजमर्रा के जीवन में रसायन (केमेस्ट्री इन एवरीडे लाइफ) - 3 अंक
कैसे करें एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड
चरण 1 - एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का मॉडल पेपर विषयों के आधार पर डाउनलोड करने के लिए छात्र को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना है।
चरण 3 - लिकं पर क्लिक करने पर आपको मॉडल पेपर का लिंक दिखेगा। छात्र उस लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 - लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पूरी सूची आएगी। जो कक्षा आधारित होगी।
चरण 5- कक्षा 12वीं के मॉडल पेपर छात्र प्लस 2 के सेक्शन से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का मॉडल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक
छात्रों को बता दें की वह एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा करियर इंडिया हिंदी के इस पेज के माध्यम से भी अपने विषय के मॉडल पेपर 2022-23 डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिंक नीचे दिए गए हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं केमस्ट्री मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-
एचपी बोर्ड 12वीं बायोलॉजी मॉडल पेपर 2022-23 (HP Board 12th Biology Model Paper PDF Download)