हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कक्षा 10वीं के भाषा से संबंधित सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी कर दिए गए हैं। इन मॉडल पेपर में संस्कृत विषय का मॉडल पेपर भी शामिल है। जिसके माध्यम से छात्र टर्म 2 परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकता है। छात्रों की सहायता के लिए मॉडल पेपर 2022-23 आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org में पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। छात्र इसे एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट से नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक और आसान चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं संस्कृत भाषा की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र केवल व्याकरण के भरोसे परीक्षा ने दें, वह बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर देखें और उसके अनुसास अध्याय से आने वाले प्रश्नों की तैयारी करने ताकि वह पाठ्यपुस्तक से आए प्रश्नों के साथ व्याकरण भी करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। छात्र संस्कृत विषय का टर्म 2 मॉडल पेपर इस लेख के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए मॉडल पेपर लेख के अंत में दिया गया है।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म 2 संस्कृत मॉडल पेपर
- परीक्षा को 4 खंडों में बांटा गया है।
- खंड क: अपठित गद्यांश है जो कुल 6 अंकों के लिए है।
- खंड ख: रचनात्मक-कार्यम् है। जो कुल 10 अंकों के लिए है।
- खंड ग: व्याकरण है। जो कुल 20 अंकों के लिए है।
- खंड घ: पाठ्यक्रम से संबंधित। जो कुल 14 अंकों के लिए है।
कैसे करें एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल पेपर डाउनलोड?
1. एचपी बोर्ड कक्षा 10 वीं का मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा।
2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए डाउनलोड के सेक्शन पर दिए गए मॉडल पेपर के लिंक पर क्लिक करना है।
3. मॉडल पेपर के लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
4. नए खुले इस पेज पर छात्रों के सामने टर्म 2 मॉडल पेपर 2022-23 आ जाएगें।
5. छात्र मॉडल पेपर की लिस्ट में मैट्रिक के सेक्शन पर जाकर अपने विषयों के मॉडल पेपर 2022-23 डाउनोलड कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म 2 मॉडल पेपर 2022-23 डायरेक्ट लिंक
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
एचपी बोर्ड 10वीं साइंस मॉडल पेपर 2022-23 (HP Board 10th Science Model Paper PDF Download)
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड करें-