हिमाचल प्रदेश द्वारा कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए टर्म 2 मॉडल पेपर जारी कर दिए गए हैं। जारी ये मॉडल पेपर छात्रों के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। छात्र अपने विषय के अनुसार मॉडल पेपर 2022-23 आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को बता दें की परीक्षा का आयोजन कुल 50 अंकों और 3 घंटे की अवधि के लिए किया जाएगा। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों के कम से कम 33 प्रतिशत अंक यानी 17 अंक प्राप्त करने आनिवार्य है। बोर्ड द्वारा छात्रों को सलाह है कि वह परीक्षा की तैयारी में जारी मॉडल पेपर का सहयोग लें। छात्र अपने विषय का मॉडल पेपर नीचे दिए गए आसन चरणों और डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र जो आयोजित होने वाली टर्म 2 गणित की परीक्षा की तैयारी करने वाले हैं उन छात्रों को बता दें की वह अपने विषय का मॉडल पेपर इस लेख के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए गणित टर्म 2 विषय का मॉडल पेपर लेख के अंत में दिया गया है। गणित की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र प्रश्नों को हल करने के लिए ज्यादा सा ज्यादा फॉर्मूला का याद करें साथ ही वह इस बात की ध्यान भी दें की प्रश्नों की अवधारणा क्या कहती है जिसके अनुसार वह प्रश्नों को हल करने के लिए सही फॉर्मूले का प्रयोग कर सकें।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणिक टर्म 2 मॉडल पेपर 2022-23 कोर्स स्ट्रक्चर
- गणित विषय को 5 खंडों में खंड अ, खंड ब, खंड स, खंड द और खंड इ में बांटा गया है।
- खंड अ बहुविकल्पीय प्रश्न है जिसमें कुल 12 प्रश्न दिए गए हैं। और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है।
- खंड ब में 8 बहुविकल्पीय प्रश्न और 2 केस अध्ययन वाले प्रश्न है। इस खंड में दिए गए प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
- खंड स में कुल 4 प्रश्न पूछे गए है प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
- खंड द में कुल 4 प्रश्न है और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है।
- खंड इ में कुल 2 प्रश्न है और प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों के लिए है।
प्रश्नों के प्रकार में अधिक जानकारी के लिए छात्र नीचे दिए गए मॉडल पेपर को जरूर डाउनलोड करें।
कैसे करें कक्षा 10 वीं एचपी बोर्ड के मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड?
चरण 1 - एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जाना है।
चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए डाउनलोड के सेक्शन में दिए गए मॉडल पेपर पर क्लिक करना है।
चरण 3 - मॉडल पेपर के लिकं पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4 - नए खुले पेज इस पेज पर कक्षा के आधार पर मॉडल पेपर 2022-23 आ जाएंगे।
चरण 5 - छात्र अपने विषय के अनुसार टर्म 2 मॉडल पेपर 2022-23 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का मॉडल पेपर डायरेक्ट लिंक
यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।
एचपी बोर्ड 10वीं साइंस मॉडल पेपर 2022-23 (HP Board 10th Science Model Paper PDF Download)
एचपी बोर्ड 10वीं हिंदी मॉडल पेपर 2022-23 (HP Board 10th Hindi Model Paper PDF Download)
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित टर्म 2 मॉडल पेपर डाउनलोड करें-