HBSE Date Sheet 2023 PDF Download एचबीएसई टाइम टेबल 2023 पीडीएफ डाउनलोड

HBSE Date Sheet 2023 PDF Download हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव और सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा एक सत्र

HBSE Date Sheet 2023 PDF Download हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव और सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा एक सत्र में करवाई जाएंगी। डॉ यादव ने बताया कि 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 25 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा एक सेशन में दोपहर 12:30 से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष प्रश्नपत्र पर परीक्षार्थी के रोल नंबर के साथ क्यूआर कोड भी होगा। इससे एग्जाम में होने वाली किसी भी तरह की अनियमितता पर लगाम लगाई जा सकेगी। सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। बता दें कि इस बार 10वीं के लिए 2.85 लाख और 12वीं के लिए 2.57 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

HBSE Date Sheet 2023 PDF Download एचबीएसई टाइम टेबल 2023 पीडीएफ डाउनलोड

एचबीएसई डेट शीट 2023 टाइम टेबल (HBSE Date Sheet 2023)
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने एचबीएसई डेट शीट 2023 जारी कर दी है। बीएसईएच टाइम टेबल 2023 कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए जारी की गई है। हरियाणा बोर्ड परीक्षा तिथि 2023 ऑनलाइन जारी की गई है। एचबीएसई डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए एचबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 27 फरवरी 2023 से शुरू होगी। जो छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वह एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से एचबीएसई डेट शीट 2023 टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एचबीएसई टाइम टेबल 2023 डेट शीट पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।

HBSE Date Sheet 2023 PDF Download Link

एचबीएसई परीक्षा तिथि 2023 समय (HBSE Exam Date 2023)
एचबीएसई डेट शीट 2023 टाइम टेबल के अनुसार, हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 27 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एचबीएसई डेट शीट 2023 कक्षा 10वीं (HBSE Date Sheet 2023 Class 10)
परीक्षा तिथियां: विषय
27 फरवरी 2023: पंजाबी
28 फरवरी 2023: हिन्दी
3 मार्च 2023: संस्कृत आदि
6 मार्च 2023: अंग्रेजी
13 मार्च 2023: गणित
18 मार्च 2023: शारीरिक शिक्षा आदि
20 मार्च 2023: विज्ञान
25 मार्च 2023: सामाजिक विज्ञान

एचबीएसई डेट शीट 2023 12वीं (HBSE Date Sheet 2023 Class 12)
परीक्षा तिथियां: विषय
27 फरवरी 2023: कंप्यूटर साइंस आदि
2 मार्च 2023: रसायन विज्ञान / लेखा
3 मार्च 2023: कृषि/दर्शन
4 मार्च 2023: हिंदी (कोर/इलेक्टिव)
7 मार्च 2023: पंजाबी
9 मार्च 2023: गृह विज्ञान
10 मार्च 2023: भौतिकी/अर्थशास्त्र
13 मार्च 2023: सैन्य विज्ञान आदि
14 मार्च 2023: राजनीति विज्ञान
15 मार्च 2023: अंग्रेजी (कोर/इलेक्टिव)
16 मार्च 2023: शारीरिक शिक्षा
17 मार्च 2023: समाजशास्त्र/उद्यमिता
18 मार्च 2023: संस्कृत/उर्दू/जैव-प्रौद्योगिकी
21 मार्च 2023: गणित
22 मार्च 2023: भूगोल
24 मार्च 2023: संगीत हिंदुस्तानी/बिजनेस स्टडीज
27 मार्च 2023: ललित कला/संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत
28 मार्च 2023: इतिहास/ जीव विज्ञान

एचबीएसई कक्षा 10, 12 डेट शीट 2023 कैसे डाउनलोड करें
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके हरियाणा एचबीएसई 10वीं और 12वीं समय सारिणी को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। अब'क्विक लिंक्स' सेक्शन के तहत, 'डेट शीट' विकल्प पर क्लिक करें। अब 'HBSE 10वीं डेट शीट 2023' या 'HBSE 12वीं डेट शीट 2023' लिंक पर क्लिक करें। एचबीएसई डेट शीट 2023 टाइम टेबल पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी। एचबीएसई डेट शीट 2023 टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिन्ट आउट ले लें।

deepLink articlesUPSC IAS की तैयारी के लिए सबसे बेस्ट किताबें कौन सी है जानिए

deepLink articlesUPSC IAS Interview में पूछे जाते हैं इस तरह सवाल, ऐसे दें जवाब

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
HBSE Date Sheet 2023 PDF Download Haryana School Education Board's 10th and 12th board examinations will start from 27 February. Board President Dr. VP Yadav and Secretary Krishna Kumar told that the examination of both the classes will be conducted in one session. Dr. Yadav told that the 10th exams will be held from February 27 to March 25 and the 12th exams will be held from February 27 to March 28. He told that the examination will be conducted in one session from 12:30 pm to 3:30 pm. This year the question paper will also have a QR code along with the roll number of the candidate. With this, any kind of irregularity in the exam can be curbed. Will be monitored by CCTV. Please tell that this time 2.85 lakh students have registered for 10th and 2.57 lakh students for 12th.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+