CGTET Result 2022 Paper 1 2 Merit List PDF Download Link छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर सीजीपीईबी ने 7 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए CGTET रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है। CGTET रिजल्ट 2020 परीक्षा के लिए घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार सीजीटेट 2020 परीक्षा पेपर 1 और 2 के लिए उपस्तिथ हुए, वह CGPEB की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से CGTET रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं। CGTET रिजल्ट 2022 पेपर 1 2 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।
बता दें कि CGTET रिजल्ट 2020-22 उस परीक्षा के लिए घोषित किया गया है, जो 9 जनवरी 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। CGTET 2020 परीक्षा के बाद, CGTET आंसर की 2022 में 26 फरवरी को जारी की गई थी।
उम्मीदवार सीजीटीईटी रिजल्ट 2022 चेक करने की आसान प्रक्रिया नीचे देख सकते हैं। उमंदिवर CGTET रिजल्ट 2022 पेपर 1 और पेपर 2 की मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया नीचे दी गई है। इसके साथ उम्मीदवार CGTET रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।
CGTET Result 2022 Paper 1 Merit List PDF Download Link
CGTET Result 2022 Paper 2 Merit List PDF Download Link
CGTET रिजल्ट 2022 कैसे चेक करें
- छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर CGTET रिजल्ट 2022 अधिसूचना पर क्लिक करें।
- CGTET रिजल्ट टैब पर जाएं और फिर CGTET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- CGTET रिजल्ट 2022 पेपर 1 या CGTET रिजल्ट 2022 पेपर 2 लिंक पर क्लिक करें
- आपका CGTET रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें।
- CGTET रिजल्ट 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए प्रिंट आउट ले लें।
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाति है। अंतिम भर्ती सीजीटीईटी स्कोर और पात्रता मानदंड की पूर्ति के आधार पर की जाएगी। पेपर 1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के लिए पात्र होंगे, जबकि पेपर 2 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पात्र होंगे।
CG Vyapam Recruitment 2022 छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती 2022 आवेदन शुरू, वेतन चयन आवेदन समेत पूरी डिटेल
CSBC Result 2022 Merit List Download बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें