Bihar Board Class 12th Result 2023 Live Update: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, देखें लाइव अपडेट

बिहार स्कूल परीक्षा समिति - बीएसईबी द्वारा आधिकारिक तौर पर ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि आज, 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।

BSEB 12th Board Exam Result 2023 Live Update: बिहार स्कूल परीक्षा समिति - बीएसईबी द्वारा आधिकारिक तौर पर ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि आज, 21 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। बीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2023 को किया गया था। जिसका समापन 14 फरवरी 2023 को हुआ था। परीक्षा का आयोजन सुबह और दोपहर की पालियों में किया गया था। बीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी 3 मार्च को जारी की गई थी। जिस पर आपत्ति जताने की प्रक्रिया 6 मार्च तक की थी। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी 6 मार्च को जारी की गई थी, जिसके लिए आपत्ती जारी करने की अंतिम तिथि 10 मार्च की थी।

Bihar Board Class 12th Result 2023 Live Update: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी

बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित हुई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र जिस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो घड़ी आ गई है। आम तौर पर बीएसईबी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 1 महीने की भीतर जारी कर दिए जाते हैं। जिसके अनुसार बीते कुछ दिनों से लगातार बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की आशंका जताई जा रही थी। क्योंकि कक्षा 10वीं से पहले 12वीं की परीक्षा पहले संपन्न हुई थी, जिसके अनुसार 12वीं का बोर्ड रिजल्ट 10वीं से पहले जारी किया जाएगा। बिहार स्कूल परीक्षा समिति द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा के पेपरों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

  • Mar 21, 2023 4:13 PM
    BSEB Class 12th Result 2023: साइंस स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

    1) आयुषी नंदन - 94.8% 2) हिमांशु कुमार और शुभम चौरसिया - 94.4% 3) अदिति कुमार - 94.2% 4) रमा भारती - 93.8% 5) पीयूष कुमार, अभिषेक राज और तनु कुमारी - 93.6%

  • Mar 21, 2023 3:40 PM
    BSEB Class 12th Result Topper Price: 25,000 रुपये की घोषणा

    बीएसईबी ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाली सभी लड़कियों के लिए 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। नकद पुरस्कार पाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

  • Mar 21, 2023 3:36 PM
    BSEB 12th Result 2023: कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

    1) सौम्या शर्मा - 95% रजनीश कुमार पाठक - 95% 2) भूमि कुमारी - 94.8% तनुजा सिंह - 94.8% कोमल कुमारी - 94.8% 3) पायल कुमारी - 94.4% सृष्टि अक्षय - 94.4% 4) विधि कुमारी - 93.6% सोनम कुमारी - 93.6% 5) पूजा कुमारी - 93.4% नीलम कुमारी - 93.4%

  • Mar 21, 2023 3:35 PM
    BSEB 12th Result 2023: आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

    1) मोहददेसा - 95% 2) कुमारी प्रज्ञा - 94% 3) सौरभ कुमार - 93.8% 4) लक्ष्मी कुमारी - 93.2% 5) मोहम्मद शरीक और चंदन कुमार - 93%

  • Mar 21, 2023 3:33 PM
    BSEB 12th Result 2023: स्ट्रीम वाइज टॉपर लिस्ट

    साइंस- आयुषी नंदन (रैंक- 1, 474 अंक)| कॉमर्स- सौम्या शर्मा एंड रजनीश (रैंक-1, 475 अंक)| आर्ट्स- मोहात्या शाह (रैंक-1. 475 अंक)

  • Mar 21, 2023 3:24 PM
    BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड टॉपर लिस्ट

    विज्ञान: आयुषी नंदन (94.8%)| कला: मोहद्दिसा (95%)| वाणिज्य: सोम्या शर्मा (95%)|

  • Mar 21, 2023 3:19 PM
    BSEB 12th Result 2023: फर्स्ट डिवीजन रिजल्ट

    इस वर्ष, कुल 5,13,222 छात्रों ने बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2023 में प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। विज्ञान: 3,01,627| कला: 1,80,979| वाणिज्य: 30,475| वोकेशनल: 141

  • Mar 21, 2023 2:50 PM
    BSEB Class 12th Result 2023: कुल कितने प्रतिशत छात्र हुए पास

    इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.7 प्रतिशत है।

  • Mar 21, 2023 2:48 PM
    BSEB Class 12th Result 2023: कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में 85% अंकों के साथ कॉमर्स स्ट्रीम में किया सौम्या शर्मा ने टॉप।

  • Mar 21, 2023 2:44 PM
    BSEB 12th Result 2023: साइंस स्ट्रीम में कितने प्रतिशत छात्र हुए पास

    बीएसईबी कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम में पहली डिविजन के साथ के कुल 3,01,627 छात्र पास हुए हैं। जबकि सेकेंड डिविजन के साथ 1,87,000 और थर्ड डिविजन के साथ 3,450 छात्र पास हुए हैं।

  • Mar 21, 2023 2:39 PM
    BSEB 12th Result 2023: साइंस स्ट्रीम टॉपर

    साइंस स्ट्रीम में आयूषी नंदन ने किया प्रथम स्थान हासिल।

  • Mar 21, 2023 2:34 PM
    BSEB 12th Result 2023: प्रेस कांफ्रेंस अपडेट

    बीएसईबी के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। अब जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने वाली है।

  • Mar 21, 2023 2:20 PM
    BSEB 12th Result 2023: रिजल्ट अपडेट

    बीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम दोपहर 2 बजे रिजल्ट घोषित होना था, लेकिन अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है।

  • Mar 21, 2023 2:15 PM
    BSEB Class 12th Result 2023: प्रेस कॉन्फ्रेंस अपडेट

    बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के आयोजन स्थल पर अभी तक बीएसईबी के अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

  • Mar 21, 2023 2:11 PM
    BSEB Class 12th Result 2023: परिणाम अपडेट

    बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं कर रही है। बीएसईबी कक्षा 12वीं के छात्रों को परीक्षा परिणाम जांचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Mar 21, 2023 1:34 PM
    BSEB 12th Result 2023: कैसे डाउनलोड करें

    चरण 1 - आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाएं। चरण 2- 'बिहार बोर्ड 2023 12वीं रिजल्ट' के लिंक पर क्लिक करें। चरण 3- अब स्क्रीन पर कक्षा 12 के परिणाम 2023 का एक नया लॉगिन विंडो पेज प्रदर्शित होगा। चरण 4- उम्मीदवारों को रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। चरण 5- अब विवरण जमा करने के लिए “खोज” बटन पर क्लिक करें। चरण 6- बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। चरण 7- बीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव करकर रखें।

  • Mar 21, 2023 1:17 PM
    BSEB 12th Result 2023: फोन नंम्बर और ईमेलआईडी

    बीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा देने वाले उम्मीदवार को यदि परीक्षा परिणाम से संबंधित समस्या होती है तो वें 0612-2232074 और 8757241924 पर कॉल पर कर सकते हैं या फिर bsebsehelpdesk@gmail.com पर मेल कर अपनी समस्या बता सकते हैं।

  • Mar 21, 2023 12:24 PM
    BSEB 12th Result 2023: आधिकारिक सूचना

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने ट्वीट कर बताया है कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 का परिणाम आज दिनांक 21.03.2023 को दोपहर 02:00 बजे माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, प्रो. चंद्रशेखर द्वारा जारी किया जाएगा।

  • Mar 21, 2023 12:19 PM
    BSEB 12th Result 2023: आज होगा जारी

    बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 आज दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा।

  • Mar 20, 2023 12:30 PM
    BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट कब आएगा

    कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को जारी करने से पहले बीएसईबी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिया जाएगा। जिसके समय और तिथि की जानकारी बोर्ड द्वारा ट्विटर और फेसबुक साझा की जाएगी।

  • Mar 20, 2023 10:33 AM
    BSEB 12th Result 2023: आज जारी हो सकता है बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

    संभावित जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार, 20 मार्च 2023 को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट शाम तक में जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक पेज पर नजर बनाए रखें और साथ ही करियर इंडिया हिंदी के पेज से जुड़े रह सकते हैं।

  • Mar 18, 2023 7:32 PM
    BSEB 12th Result 2023: परीक्षा संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

    प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी - 19 दिसंबर, 2022 बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा - 10 जनवरी से 20 जनवरी 2023 अंतिम बोर्ड परीक्षा के लिए बीएसईबी 12वीं का एडमिट कार्ड - 17 जनवरी, 2023 बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 - 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 - मार्च 2023

  • Mar 18, 2023 1:15 PM
    BSEB 12th Result 2023: कब आएगा रिजल्ट

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा रिजल्ट आज यानी 18 मार्च की शाम तक जारी किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। रिजल्ट आज जारी होने की खबरों को लेकर बिहार बोर्ड ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।

  • Mar 18, 2023 11:21 AM
    BSEB 12th Result 2023: कब हुई थी बिहार बोर्ड परीक्षा

    बीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी तक किया गया था। 12वीं की परीक्षा के समाप्त होते ही 14 फरवरी से 10वीं की परीक्षा का आयोजन किया गाय। इसके अनुसार बिहार बोर्ड द्वारा सबसे पहले 12वीं की परीक्षा रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा का की कॉपी का मूल्यांकन किया जा चुका है अब बर रिजल्ट जारी करना रह गया है। जिसे बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा।

  • Mar 17, 2023 4:45 PM
    BSEB 12th Result 2023: पिछले साल का पास प्रतिशत

    बीएसईबी कक्षा 12वीं का पिछले साल का पास प्रतिशत 80.15 था। पिछले साल परीक्षा में महिला उम्मीदवार की कुल संख्या 6,41,829 है और पुरुषों की संख्या 6,83,920 थी।

  • Mar 17, 2023 2:18 PM
    BSEB 12th Result 2023: समय और तिथि की घोषणा

    मीडिया रिपोट्स के अनुसार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के रिजल्ट को घोषित किए जाने के समय और तिथि बीएसईबी द्वारा जल्द ही घोषित किया जाएगा।

  • Mar 17, 2023 2:06 PM
    BSEB 12th Result 2023: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट

    बीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट 16 मार्च दोपहर 3:27 बजे किया गया था। इस साल यानी 2023 में बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के जारी होने की संभावनाएं 18 मार्च तक की जताई जा रही है।

  • Mar 17, 2023 1:35 PM
    BSEB 12th Result कब होगा जारी

    बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की तिथि जारी नहीं की गई है।

  • Mar 17, 2023 1:21 PM
    BSEB 12th Result 2023: कहां जारी किया जाएगा बीएसईबी 12वीं की रिजल्ट

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in पर जारी किया जाएगा। जारी रिजल्ट एक प्रोविजनल है। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा दो अन्य वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com पर भी चेक कर सकते हैं आप अपना रिजल्ट।

  • Mar 17, 2023 11:10 AM
    BSEB 12th Result 2023: 96 लाख से अधिक कॉपी की किया गया है मूल्यांकन

    बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 13 लाख के अधिक छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल। 12वीं की बोर्ड परीक्षा की 96 लाख से अधिक कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। अब छात्र परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Mar 17, 2023 10:51 AM
    BSEB 12th Result 2023: बीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा

    बीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड द्वारा रिजल्ट 18 मार्च 2023 तक जारी किया जा सकता है। आधिकारिक तौर पर बोर्ड द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

  • Mar 17, 2023 9:08 AM
    BSEB 12th Result 2023: बीएसईबी कक्षा 12वीं के रिजल्ट में होगी ये डिटेल्स

    बीएसईबी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बिहार बोर्ड द्वारा कभी भी जारी किया जा सकता है। जारी होने वाला ये रिजल्ट प्रोविजनल रिजल्ट है। जिसमें निम्नलिखित जानकारी होगी - छात्र का नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, पंजीकरण संख्या, संकाय/धारा (विज्ञान/वाणिज्य/कला), विषयवार पूर्ण और उत्तीर्ण अंक, विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल प्राप्त अंक, विषयवार कुल अंक, सकल निशान और बीएसईबी कक्षा 12 परिणाम स्थिति / विभाजन।

  • Mar 16, 2023 1:20 PM
    BSEB 12th Result 2023: कैसे करें रिजल्ट चेक

    बीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। दिए गए कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर आदि भरकर सबमिट करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • Mar 16, 2023 1:17 PM
    BSEB 12th Result 2023: 12वीं की परीक्षा के मूल्यांकन सेंटर

    बीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इस छात्रों की कॉपी चेक करने के लिए बीएसईबी द्वारा 123 मूल्यांकन सेंटर बनाए गए थें।

  • Mar 15, 2023 5:55 PM
    BSEB 12th Result 2023: पिछले साल प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र

    पिछले साल 2022 में बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा में विषयों के आधार पर प्रथम स्थान क्रमशः इन छात्रों ने प्राप्त किया है - साइंस में सौरव कुमार, अर्जुन कुमार- 472 अंक के साथ, कॉमर्स में अंकित कुमार गुप्ता- 473 अंक, आर्ट्स में संगम राज- 482 अंक के साथ।

  • Mar 15, 2023 5:15 PM
    BSEB 12th Result 2023: बीएसईबी कक्षा 12वीं कॉमर्स टॉपर लिस्ट 2022

    1. अंकित कुमार गुप्ता- 473 अंक 2. विनीत सिन्हा, पीयूष कुमार- 472 अंक 3. मुस्कान सिंह, अंजलि कुमारी- 470 अंक 4. सुधांशु रंजन- 469 अंक 5. मोहम्मद आकिब, मोहम्मद इंतेखाब आलम, मोहम्मद अम्मार अशहद, कमलेश मुखिया- 468 अंक

  • Mar 15, 2023 4:20 PM
    BSEB 12th Result 2023: बीएसईबी कक्षा 12वीं आर्ट्स टॉपर लिस्ट 2022

    1. संगम राज- 482 अंक 2. श्रेया कुमारी- 471 अंक 3. रितिका रत्न- 470 अंक 4. रातरानी कुमारी- 469 अंक 5. शराफत आलम, ममता कुमारी- 466 अंक

  • Mar 15, 2023 4:00 PM
    BSEB 12th Result 2023: बीएसईबी कक्षा 12वीं स्ट्रीम अनुसार टॉपर लिस्ट

    बीएसईबी द्वारा जल्द ही कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना यह होगा कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स यानि कि स्ट्रीम अनुसार कितने बच्चे कितने प्रतिशत अंकों के साथ टॉप करेंगे।

  • Mar 15, 2023 2:59 PM
    BSEB 12th Result 2023: बीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2023

    बीएसईबी द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। रिजल्ट ऑनलाइन जारी करने से पहले बीएसईबी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।

  • Mar 15, 2023 2:17 PM
    BSEB 12TH Result 2023: कैसे करें बीएसईबी का रिजल्ट चेक

    एक बार बीएसईबी द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार onlinebseb.in पर जाएं। दिए गए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर आदि का विवरण भर कर सबमिट करते ही उम्मीदवार का परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • Mar 15, 2023 2:02 PM
    BSEB 12th Result 2023: टॉपर सूची

    बीएसईबी ने कक्षा 12वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है और अब बोर्ड आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बीएसईबी परीक्षा देने वाले सभी छात्र टॉपर सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड परिणाम घोषिणा के दौरान टॉपर सूची की घोषण भी की जाएगी। बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ली हैं। बीएसईबी हर साल परिणाम और टॉपर सूची जारी करता है।

  • Mar 15, 2023 1:54 PM
    BSEB 12TH Result 2023: कितने छात्रों ने दी थी बीएसईबी 12वीं की बोर्ड परीक्षा

    13.8 लाख छात्र बीएसईबी द्वारा आयोजित हुई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे। जिसमें लड़कों की संख्या लड़कियों से अधिक थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 6,81,795 थी वहीं लड़कियों की संख्या 6,36,432 थी। जो फिलहाल अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Mar 15, 2023 1:38 PM
    BSEB 12TH Result 2023: पिछले साल कब जारी किया गया था बीएसईबी कक्षा 12वीं की रिजल्ट

    पिछले साल की बात करें को बीएसईबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट 16 मार्च 2023 को जारी किया गया था। उससे पहले के सालों को देखें तो 2021 में 26 मार्च को, 2020 में 24 मार्च को और 2019 में 30 मार्च को बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए ये संभावना जताई जा रही है की आने वाले कुछ दिनों के भीतर ही बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

  • Mar 15, 2023 1:22 PM
    BSEB 12 Result 2023: कहां चेक करें बीएसईबी 12वीं का बोर्ड रिजल्ट 2023

    बीएसईबी द्वारा अभी कक्षा 12वीं की बोर्ड रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे नीचे दी गई वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 1. onlinebseb.in 2. biharboardonline.bihar.gov.in 3. secondary.biharboardonline.com

  • Mar 15, 2023 1:21 PM
    BSEB 12 result 2023 कब आएगा बीएसईबी 12वीं की बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट

    मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा जताई जा रही आशंकाओं के अनुसार बीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट 18 से 20 मार्च के बीच जारी किया जा सकता है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होगा बीएसईबी 12वीं की रिजल्ट

बीएसईबी (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। बीएसईबी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों का पास प्रतिशत, इस साल के टॉपर्स के नाम आदि के बारे में बताया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि उन्हें ओरिजनल मार्कशीट की कॉपी उनके संबंधित स्कूल से ही प्राप्त करनी होगी। ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट एक प्रोविजनल है।

कब हुई थी बीएसईबी बोर्ड परीक्षा का आयोजन

बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2023 से गणित विषय की परीक्षा के साथ किया गया। जिसकी अंतिम परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी 2023 को किया गया था। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा का की शुरुआत 14 फरवरी 2023 से गणित की परीक्षा से हुई थी और इसकी अंतिम परीक्षा 22 फरवरी को ऐच्छिक विषय के साथ हुई थी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में हुआ। जिसमें पहली पाली की परीक्षा 9:30 से 12:45 बजे की थी और दूसरी पाली की परीक्षा का आयोजन 1:45 से शाम 5 बजे तक की थी।

13 लाख से अधिक छात्रों ने किया था परीक्षा के लिए पंजीकरण

बीएसईबी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 13.18 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। जिसके मूल्यांकन के लिए 123 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा में शामिल छात्रों में लड़कियों की संख्या 6,36,432 और लड़कों की संख्या 6,81,795 थी।

कहां करें बीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट चेक

बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा 2 अन्य वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। जो इस प्रकार है -
1. onlinebseb.in
2. biharboardonline.bihar.gov.in
3. secondary.biharboardonline.com

कैसे करें बीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड

चरण 1 - बीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in पर जाना है।

चरण 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक के पर क्लिक करना है।

चरण 3 - उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा। नए खुले इस पेज पर रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

चरण 4 - सबमिट करने के बाद उम्मीदवारों के सामने उसका बीएसईबी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2023 आ जाएगा।

चरण 5 - उम्मीदवार अब अपना बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

deepLink articlesUP Board Result 2023: कब जारी होंगे उत्तर प्रदेश 10वीं 12वीं के बोर्ड रिजल्ट 2023, जाने पूरी डिटेल्स

deepLink articlesकक्षा 12वीं के बाद कैसे बनाएं BTech प्रिंट और मीडिया टेक्नोलॉजी में करियर, जाने डिटेल्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
BSEB 12th Board Exam Result 2023: Bihar School Examination Board – BSEB is expected to release the class 12th board exam results soon. Candidates who appeared in the BSEB class 12th board exam can download the result from the official website onlinebseb.in after the release of the result.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+