Bihar NEET PG Counselling 2022 Eligibility बिहार नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया फीस महत्वपूर्ण तिथियां

Bihar NEET PG Counselling 2022 Eligibility Fees Important Dates बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड बीसीईसीईबी ने बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है।

Bihar NEET PG Counselling 2022 Eligibility Fees Important Dates बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड बीसीईसीईबी ने बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है। बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर तक है। बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता योग्यता मानदंड और आवेदन शुल्क समेत पूरी डिटेल नीचे दी गई है।

Bihar NEET PG Counselling 2022 Eligibility बिहार नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया फीस महत्वपूर्ण तिथियां

बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने आज 21 सितंबर से बिहार नीट पीजी 2022 काउंसलिंग पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार बिहार नीट पीजी आवेदन पत्र 26 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar पर भर सकेंगे।

बिहार NEET PG काउंसलिंग आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "सभी PGMAC 2022 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया के दौरान अपना मोबाइल नंबर और ईमेल पता न बदलें और बोर्ड की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जानकारी के लिए विजिट करें।

बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के माध्यम से एमडी, एमएस, पीजीडी, डीएनबी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की 50% राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। बिहार NEET PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश NEET PG 2022 राज्य मेरिट सूची के आधार पर दिया जाएगा। बोर्ड ने काउंसलिंग के लिए बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटे की सीटों का पाठ्यक्रम-वार और श्रेणी-वार वितरण भी प्रकाशित किया है।

बिहार नीट पीजी प्रवेश तिथियां
आवेदन पत्र की उपलब्धता: 21 सितंबर 2022
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2022 रात 10 बजे तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 सितंबर 2022 रात 11:59 बजे तक
आवेदन पत्र का ऑनलाइन संपादन: 27 सितंबर 2022 रात 11:59 बजे तक
रैंक कार्ड जारी: 29 सितंबर 2022 रात 8:00 बजे तक

बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को बिहार के किसी भी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस परीक्षा पास होनी चाहिए।
उम्मीदवारों ने 31 जुलाई 2022 तक एक साल की इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) या बिहार राज्य चिकित्सा परिषद से स्थायी पंजीकरण प्राप्त करना चाहिए।

बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 आरक्षण
पीजी मेडिकल काउंसलिंग 2022 की तिथि पर बिहार सरकार की नीति के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए सीटों का आरक्षण निम्नानुसार है।
1. अनुसूचित जाति (एससी) 16%
2. अनुसूचित जनजाति (एसटी) 01%
3. अत्यंत पिछड़ी जाति (ईबीसी) 18%
4. पिछड़ी जाति (बीसी) 12%
5. आरक्षित श्रेणी की लड़कियां (आरसीजी) 03% 6
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 10%

बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 फीस
बिहार NEET PG 2022 काउंसलिंग शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 2200 रुपये है। बिहार नीट पीजी 2022 प्रवेश के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को अपना नीट पीजी रोल नंबर, जन्म तिथि, संपर्क नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।

deepLink articlesNEET UG Result 2022: ये हैं भारत के टॉप MBBS कॉलेज की लिस्ट

deepLink articlesNEET UG Counselling 2022 ये हैं भारत के टॉप सरकारी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Bihar NEET PG Counseling 2022 Eligibility Fees Important Dates Bihar Combined Entrance Competitive Examination Board BCECEB has released the Bihar NEET PG Counseling 2022 application form. Bihar NEET PG Counseling 2022 process has started from 21st September. Eligible candidates can fill the Bihar NEET PG Counseling 2022 Application Form on the official website of BCECEB. The last date to register for Bihar NEET PG Counseling 2022 is 26 September. The complete details of Bihar NEET PG counseling 2022 including important dates, eligibility criteria and application fee are given below.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+