23 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 23 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

23 January 2023 Daily Current Affairs: आज के इस समय में सरकारी नौकरी प्राप्त करना कोई आसान कार्य नहीं है। लगातार सरकारी नौकरी के लिए बढ़ रही होड़ के कारण प्रतियोगिता परिक्षा का स्तर बढ़ता जा रहा है। जिस कारण परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को और अधिक महेनत करनी पड़ती है।

इन परीक्षओं की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण विषय है करेंट अफेयर्स का, जिसमे देश-विदेश, खेल, राजनीतिक, समाजिक, नियुक्ति, महत्वपूर्ण तिथियों और योजना आदि जैसी कई गतिविधियों शामिल होती है। जिसके बारे में उम्मीदवार को अवगत रहना आवश्यक है ताकि परीक्षा में आए प्रश्नों के उत्तर आसानी से दिए जा सकें।

23 January 2023 Daily Current Affairs: जानिए 23 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में

करेंट अफेयर्स विषय की तैयारी करने के लिए छात्रों को प्रतिदिन करेंट अफेयर्स पढ़ने की आवश्यकता है। मुख्य तौर पर आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में बिते 6 महिने का करेंट अफेयर्स पूछा जाता है, लेकिन इस विषय पर अच्छी पकड़ बनाने के लिए आपको इसे रोज पढ़ने की जरूरत है। जिसमें आपकी सहायता के लिए हम लाएं है डेली करेंट अफेयर्स की सीरीज। आइए आपको 23 जनवरी के टॉप करेंट अफेयर्स के बारे में बताएं।

23 जनवरी 2023 का टॉप करेंट अफेयर्स

पराक्रम दिवस / नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

आज भारत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की 126वीं जयंती मना रहा है। वह एक सच्चे देश भक्त और स्वतंत्रता सेनानी थें। उनके पराक्रम और देश के लिए किए उनके योगदानों को ध्यान में रखते हुए 2021 में उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। वर्ष 2021 से हर साल इस दिवस को मनाया जाता है। इस साल भारत अपना तीसरा पराक्रम दिवस मना रहा है। जिसके उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और पराक्रम दिवस पर इस साल आदि शौर्य- पर्व पराक्रम का समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सशस्त्र बलों की शक्ति और पराक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही जनजातीय नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इस दिवस को हर सैनिक और उनके द्वारा किए योगदान को सम्मानित करने के लिए किया जाता है। इस उपलक्ष्य में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंडमान और निकोबर द्वीप समूहों के 21 अज्ञात द्वीपो को परमवीर चक्र विजेताओं के नाम दिए जाएंगे।

चीन में कोरोना के बढ़ते मामले

चीन में कोरोना के नए वेरिंट के बढ़ते मामलों के कारण हाल ही में चीन में करीब 13,000 लोगों की मृत्यु रिकॉर्ड की गई है। ये दर 14 जनवरी से 19 जनवरी के बीच रिकॉर्ड की गई है। प्राप्त जानकारी और मीडिया खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि महिने में ये आंकड़ा 60 हजार के पार भी जा सकता है। चीन में कोरोना का बढ़ता आतंक बढ़ता ही जा रहा है।

आरआरटीएस ट्रेन भारत की सबसे तेज ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस से भी अधिक गति वाली आरआरटीएस ट्रेन भारत की सबसे अधिक तेज चलने वाली ट्रेन बनेगी। जो 160 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकती है। ये ट्रेन दिल्ली से मेरठ जाएगी, जिसमें गाजियाबाद, मोदीनगर और मुजफ्फरनगर से होते हुए ये अपना सफर तय करेगी। इस ट्रेन की गति को बिना किसी परेशानी के 150 तक किया जा सकता है। फिलहाल ट्रेन का ट्रायर रन पर है।

विश्व हॉकी कप 2023

विश्व हॉकी कप 2023 के क्वाटर फाइनल का मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। मैच का आयोजन भुवनेश्वप के कलिंगा स्टेडिय में हुआ था। जिसमें क्रॉसओवर मैच के शूटआउट में भारत की हार हुई। मैच के पहले क्वाटर में मैच 0-0 पर था। क्योंकि दोनों की टीमों ने खेल में गोल बचा कर अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन क्रॉसओवर में जीत न्यूजीलैंड ने अपने नाम की।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई गोलाबारी

हाल ही में अमेरिका में स्थित कैलिफोर्निया में चीनी नववर्ष के उत्सव पर मोंटेरे पार्क में भारी गोलाबारी की घटना सामने आई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई। गोलाबारी का समय रात 10 बज कर 20 मिनट का बताया गया है। हाल ही में आई जानकारी के अनुसार गोलीबारी की घटना को अनजाम देने वाले व्यक्ति वैन में मृत पाया गया। बताया जा रहा है कि उसने खुद को गोली मार है। व्यक्ति का पहचान कर ली गई है। घटना को अनजाम देने वाला शख्स 72 वर्ष का था और उसका नाम हू कैन ट्रान था।

1 लाइन में करेंट अफेयर्स

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन, नई दिल्ली में एक पुरस्कार समारोह में 11 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2023 प्रदान करेंगे।

• प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वाह्न 11 बजे 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अज्ञात द्वीपों के नामकरण समारोह में भाग लेंगे।

• पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे।

• गणतंत्र दिवस सप्ताह भर चलने वाला समारोह पराक्रम दिवस से शुरू होगा और 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में समाप्त होगा।

• भारतीय तट रक्षक, रक्षा मंत्रालय के सहयोग से जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में सुबह 11 बजे आदि शौर्य-पर्व पराक्रम का, सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य पेश करेगा।

• केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) मुंबई में एक दिवसीय राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव आयोजित करेगा।

• विदेश मंत्रालय तीसरे अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति व्याख्यान का आयोजन करेगा। ये व्याख्यान राजदूत द्वारा दिया जाएगा। वैश्विक अनिश्चितता के भविष्य के विषय पर बिलहरी कौशिकन कार्यक्रम की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर करेंगे।

• भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) नई दिल्ली में 'प्रौद्योगिकी और चुनाव अखंडता का उपयोग' विषय पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

• भारतीय नौसेना मुंबई में 'वागीर' नामक अपनी पांचवीं कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी को चालू करेगी।

• 'पराक्रम दिवस' पर 500 केंद्रीय विद्यालयों में राष्ट्रव्यापी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

• शंघाई सहयोग संगठन शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, शास्त्री भवन, नई दिल्ली में फिल्म महोत्सव पर कर्टन रेजर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेगा।

• सुप्रीम कोर्ट रैपिडो, बाइक टैक्सी और ऑटो एग्रीगेटर की याचिका पर सुनवाई करेगा। इसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें उसे महाराष्ट्र में तुरंत परिचालन बंद करने का निर्देश दिया गया था क्योंकि उसके पास बाइक टैक्सी या रिक्शा सेवाएं संचालित करने का लाइसेंस नहीं है।

• तेलंगाना उच्च न्यायालय दिशा के बलात्कार और हत्या मामले में आरोपियों की 'मुठभेड़' में हुई जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

• महाराष्ट्र सरकार शाम 6 बजे महाराष्ट्र विधानसभा के सेंट्रल हॉल मुंबई में बालासाहेब के तेल चित्र का अनावरण करेगी।

• तिरुवनंतपुरम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के नीति संबोधन के साथ केरल विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा।

• राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जयपुर में होगा शुरू।

• तेलुगु देशम पार्टी एनटीआर ट्रस्ट भवन, हैदराबाद में पार्टी की राज्य इकाई की विस्तारित बैठक आयोजित करी जाएगी।

• हैंडराइटिंग ट्रेनर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया खम्मम, तेलंगाना में राष्ट्रीय स्तर की हैंडराइटिंग प्रतियोगिता आयोजित करेगी।

• दक्षिण अफ्रीका महिला टी20ई ट्राई-सीरीज, भारत बनाम वेस्ट इंडीज तीसरा मैच, ईस्ट लंदन में रात 10:30 बजे शुरु होगा।

• हॉकी वर्ल्ड कप 2023, क्रॉसओवर फिक्स्चर: अर्जेंटीना बनाम कोरिया का मैच शाम 5 बजे होगा और जर्मनी बनाम फ्रांस का मैच शाम 7 बजे कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा।

deepLink articlesNetaji Subhas Chandra Jayanti 2023: नेताजी की प्रमुख उपलब्धियां क्या हैं, जिनसे लोग आज भी अनजान हैं

deepLink articlesNetaji Subhash Chandra Jayanti 2023: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी का क्या योगदान था

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
23 January 2023 Daily Current Affairs: To prepare for the current affairs subject, students need to read current affairs daily. Mainly, Kent affairs of the last 6 months are asked in these exams, but you need to read it daily to get a good hold on this topic. In which we watch the series of Daily Affairs to help you.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+